-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Indigo Crisis Nagpur Mumbai Premium Trains Full Regret Status
IndiGo Crisis: फ्लाइट रद्द तो ट्रेनों पर टूटी भीड़, 9 दिसंबर तक ट्रेनें फुल, AC क्लास में भी रिग्रेट
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur Mumbai Trains: IndiGo संकट के बाद नागपुर-मुंबई दुरंतो और विदर्भ एक्सप्रेस में एसी क्लास फुल, कई दिनों पर रिग्रेट। यात्रियों का भारी दबाव, तत्काल सीटें भी सेकंडों में गायब।

IndiGo और ट्रेन (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Tatkal Booking: इंडिगो कंपनी द्वारा अचानक हजारों की संख्या में उड़ानें रद्द करने से यात्रियों ने ट्रेनों की ओर रुख किया है। इनमें खासतौर पर सेकंड एसी और फर्स्ट एसी क्लास पर यात्रियों की झुकाव देखा जा रहा है। नागपुर और मुंबई के बीच दौड़ने वाली दुरंतो एक्सप्रेस और विदर्भ एक्सप्रेस में भी 7 से 9 दिसंबर तक यात्रियों का भारी दबाव नजर आ रहा है। खास बात है कि दोनों ही क्लास में कुछ तय दिनों पर रिग्रेट लग चुका है। यानी अब टिकट जारी करना बंद कर दिया गया है।
9 तक फर्स्ट AC पैक
उल्लेखनीय है कि नागपुर और मुंबई के बीच हर दिन हजारों यात्री फ्लाइट से आना-जाना करते हैं। दोनों शहरों के बीच दुरंतो और विदर्भ जैसी प्रीमियम और पसंदीदा ट्रेनें भी दौड़ती हैं। दुरंतो में सेकंड एसी का किराया 2,680 और फर्स्ट एसी का किराया 3,275 रुपये होता है। वहीं विदर्भ एक्सप्रेस में क्रमश: 1,730 और 2,890 रुपये किराया रहता है।
आमतौर पर ठंड के दिनों में इन ट्रेनों में आसानी से टिकट उपलब्ध हो जाती है। वहीं सेकंड एसी और फर्स्ट एसी जैसे महंगी क्लास में या तो सीटें उपलब्ध मिलती हैं या थोड़ी ही वेटिंग रहती है। हालांकि इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बाद और वर्तमान की असमंजस की स्थिति के बीच हवाई जहाज के यात्रियों ने प्रीमियम ट्रेनों की ओर रुख किया है।
सम्बंधित ख़बरें
भारी बारिश से डूबा नागपुर शहर! अंडरपास-दुकानें जलमग्न; स्कूल में फंसे छात्रों का किया रेस्क्यू, देखें VIDEO
चुनावी प्रक्रिया में लापरवाही: बीएलओ के गायब रहने से रजिस्ट्रेशन पर संकट, प्रशासन के दावों की खुली पोल
हाई कोर्ट का सख्त रुख: आदेश की अनदेखी पर नागपुर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अवमानना का नोटिस जारी!
नागपुर जिला अस्पताल: 300 बेड क्षमता के साथ जल्द शुरू होगा विदर्भ का पहला बहु-पैथी सेंटर
हाल ये है कि ट्रेन 12289 मुंबई दुरंतो में 7, 8 और 9 दिसंबर को फर्स्ट एसी जैसे मंहगी क्लास में भी सीटें फुल हो चुकी हैं। वहीं रविवार, 7 दिसंबर को मुंबई से रवाना होने वाली 12105 विदर्भ एक्सप्रेस का सेकंड एसी क्लास भी रिग्रेट हो चुका है। ऐसा ही नजारा नागपुर से मुंबई के लिए ट्रेन 12290 दुरंतो और ट्रेन 12106 विदर्भ एक्सप्रेस का है।
कुछ ही सेकंड में तत्काल सीटें गायब
यूं तो तत्काल कोटे में हमेशा ही टिकटों की भारी डिमांड रहती है लेकिन इंडिगो संकट के बाद नागपुर और मुंबई के बीच एसी क्लास के लिए सुबह 10.30 बजे तत्काल कोटा की बुकिंग शुरू होते ही या तो आईआरसीटीसी वेबसाइट हैंग हो रही है या फिर 10.32 बजे तक सारी सीटें उड़ रही हैं।
हैरानी की बात है कि शनिवार, 6 दिसंबर से मध्य रेल की 15 ट्रेनों में तत्काल कोटे से बुकिंग के लिए ओटीपी अनिवार्यता लागू की गई है। बताया गया था कि इस बदलाव से तत्काल कोटे से टिकटों की कालाबाजारी पर लगाम लगेगी और आम यात्रियों को आसानी से तत्काल टिकटें मिल सकेंगी। हालांकि नागपुर-मुंबई-नागपुर दुरंतो में ऐसा नहीं दिखा।
खल रही वंदे भारत की कमी
उल्लेखनीय है कि नागपुर और पुणे के बीच दौड़ रही वंदे भारत की सफलता के बाद यात्रियों ने नागपुर और मुंबई के बीच भी वंदे भारत एक्सप्रेस की मांग शुरू कर दी है। ट्रेन 12290/89 दुरंतो एक्सप्रेस दोनों शहरों के बीच 837 किमी की दूरी केवल 11 घंटे में पूरी लेती है।
यह भी पढ़ें – Maharashtra Weather: विदर्भ में शीतलहर! नागपुर टॉप पर, गोंदिया, भंडारा और यवतमाल में भी पारा लुढ़का
वंदे भारत भी 11 घंटे यह सफर पूरा कर सकती है। यदि पुणे की तर्ज पर मुंबई के लिए भी दिन-दिन का सफर वाली वंदे भारत नागपुर से शुरू की जाए तो हजारों यात्रियों का राहत मिलेगी। वहीं फ्लाइट की तुलना में खानपान के बावजूद किराया भी आधा ही लगेगा।
आकस्मिक स्थिति के लिए तैयार : DRM गर्ग
मध्य रेल नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनायक गर्ग ने बताया कि हम ऐसी आकस्मिक स्थिति के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। यह सच है कि इंडिगो संकट के कारण यात्रियों ने ट्रेनों का विकल्प चुनना शुरू कर दिया गया जिससे ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव अचानि बढ़ा है लेकिन रेलवे प्रशासन द्वारा तत्काल प्रभाव से स्पेशल ट्रेनें दौड़ाकर यात्रियों को राहत दे रहा है। इसके साथ ही अन्य उपाय भी जारी हैं।
- नवभारत लाइव के लिए नागपुर से सतीश दंडारे की रिपोर्ट
Indigo crisis nagpur mumbai premium trains full regret status
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आरक्षण खत्म करने की मांग: फलाहारी महाराज ने अभिजीत दीपके को खून से लिखा पत्र, कहा- आर्थिक आधार पर मिले छूट
Jul 28, 2026 | 05:39 PMक्या छात्र आतंकवादी थे? प्रियंका गांधी ने AK-47 और पैलेट गन पर सरकार बोला हमला, गृहमंत्री से मांगा जवाब
Jul 28, 2026 | 05:38 PMगुरु पूर्णिमा के दिन इन 5 कामों से रहें दूर, नहीं तो मां लक्ष्मी और गुरु की कृपा से हो सकते हैं वंचित
Jul 28, 2026 | 05:36 PMफ्लाईओवर से नीचे गिरा तेज रफ्तार ट्रक, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; VIDEO वायरल
Jul 28, 2026 | 05:35 PMदेव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन, लंदन में ली आखिरी सांस, जिस अस्पताल में पिता ने तोड़ा था दम वहीं हुई मौत
Jul 28, 2026 | 05:29 PMNCP विलय की खबरों के बीच शरद पवार ने PM मोदी को दिया बारामती आने का न्योता, महाराष्ट्र में बदलेगी सियासी हवा?
Jul 28, 2026 | 05:23 PMमुक्तिपथ समिति का बड़ा फैसला, गड़चिरोली में अवैध शराब और तंबाकू बिक्री पर शिकंजा
Jul 28, 2026 | 05:21 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM














