-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Winter Session Traffic Chaos Private Buses
नागपुर शीत सत्र : कैसे संभलेगा बेलगाम ट्रैफिक, अभी ही हालात काबू से बाहर, अव्यवस्था की भरमार
- Written By: आंचल लोखंडे
Nagpur Traffic jam:नागपुर में शीतकालीन विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले ही ट्रैफिक व्यवस्था अव्यवस्थित है और निजी बसों की मनमानी तथा बाहरी वाहनों की बाढ़ के कारण जाम और अवैध पार्किंग की समस्या बढ़ी है।

कैसे संभलेगा बेलगाम ट्रैफिक (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Winter Session Nagpur: नागपुर शहर में 8 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानमंडल के शीत सत्र की तैयारी के बीच ट्रैफिक व्यवस्था पहले ही नियंत्रण से बाहर है। निजी ट्रैवल्स बसों द्वारा नियमों की अवहेलना, बिना रोक-टोक शहर में प्रवेश और मनमर्जी स्टॉप रोजमर्रा की बात हो गई है। ऐसे में सत्र के दौरान जब बड़ी संख्या में बाहरी वाहन, मंत्री और विधायकों के समर्थकों के वाहन शहर में आएंगे, तो ट्रैफिक पुलिस इस अतिरिक्त बोझ को कैसे संभालेगी, यह बड़ा सवाल है।
शहर की मौजूदा स्थिति चिंताजनक है। ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था आम हो चुकी है। खासकर निजी ट्रैवल्स बसों द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों-विशेष रूप से इनर रिंग रोड पर यात्रियों को पिकअप-ड्रॉप करना, अवैध स्टॉप लेना और सड़क किनारे पार्क करना सामान्य बात है।
ट्रैवल्स, प्राइवेट बसों पर रहम ही रहम
पिछले कुछ महीनों में ट्रैफिक पुलिस ने पाबंदी लगाई थी कि सुबह 8 से रात 10 बजे तक इनर रिंग रोड पर किसी भी प्राइवेट बस को पिकअप-ड्रॉप की अनुमति नहीं होगी। बावजूद इसके अनेक बस चालक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं, जिससे आम नागरिकों की आवाजाही मुश्किल बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
सड़क या ताल-तलैया? उत्तर नागपुर के देवीनगर-मांजरी में नरक बनी जिंदगी; जान जोखिम में डाल सफर करने को मजबूर लोग
नागपुर MRO में गतिविधियों पर ब्रेक: हड़ताल के बाद सीमित हुआ कामकाज, एयर इंडिया ने नए विमानों का मेंटेनेंस रोका
सोशल मीडिया का खतरनाक जाल: 12वीं की छात्रा को बनाया बंधक, सर्विलांस की मदद से नागपुर पुलिस ने ऐसे कराया मुक्त
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को ठेंगा! नागपुर में फुटपाथ बने पार्किंग व गोदाम, पैदल चलना हुआ दुभर
नेता-कार्यकर्ताओं के वाहनों की मिलेगी बाढ़
सत्र के दौरान राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, मंत्री, विधायक और अन्य गणमान्य लोग भारी संख्या में शहर में पहुंचेंगे। इनके साथ आने वाले सैकड़ों वाहनों का दबाव ट्रैफिक को और विकट स्थिति में पहुंचा देगा। अवैध पार्किंग, मनमर्जी स्टॉप और बढ़ते वाहन-प्रवाह को रोकना ट्रैफिक पुलिस के लिए कठिन चुनौती होगा।
मुंबई पुलिस संभालेगी मोर्चा?
सत्र के दौरान अतिरिक्त ट्रैफिक नियंत्रण के लिए मुंबई सहित अन्य शहरों की ट्रैफिक पुलिस की मदद ली जा सकती है। लेकिन वर्तमान हालात बतौर उदाहरण सामने हैं—सड़क दुर्घटनाओं में हाल ही में 8 से 10 लोगों ने जान गंवाई है। यह संकेत है कि यदि अतिरिक्त वाहनों का सैलाब शहर में आया, तो व्यवस्था बुरी तरह चरमराएगी।
ये भी पढ़े: विपक्ष का चाय पान पर बहिष्कार, सत्ता पक्ष ने ली चाय की चुस्कीयां, सीएम ने विपक्ष पर किया कड़ा प्रहार
जमीनी हालात: व्यवस्थित से ज्यादा संकटग्रस्त
भले ही कुछ प्रमुख चौराहों पर हाई-टेक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाए गए हों, परंतु अवैध बस स्टॉप, मनमानी पार्किंग, सीमित पुलिस संसाधन और बड़े आयोजनों में अचानक बढ़ते ट्रैफिक का दबाव यह सब दर्शाता है कि शीत सत्र के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था ‘व्यवस्थित’ नहीं, बल्कि काफी हद तक संकटग्रस्त रहने की संभावना है। सवाल यही है क्या प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस के पास इस दबाव को संभालने की पर्याप्त योजना, संसाधन और इच्छाशक्ति है?
Nagpur winter session traffic chaos private buses
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक के गड्ढों पर CM फडणवीस का एक्शन, मुंबई में होगी हाईलेवल बैठक, मेयर आडके ने शनिवार को बुलाई विशेष महासभा
Aug 05, 2026 | 01:37 PMदतिया उपचुनाव के बाद सियासत गरम, नरोत्तम मिश्रा बोले- आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कभी नहीं आई दरार
Aug 05, 2026 | 01:34 PMछात्र प्रदर्शनों और हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों को हिदायत, कहा- युवाओं की बात सुनना जरूरी
Aug 05, 2026 | 01:29 PMमहिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान का बड़ा दावा: महिलाओं का योगी सरकार पर भरोसा कायम, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Aug 05, 2026 | 01:29 PME20 इथेनॉल विवाद और AI पोस्ट तुरंत हटाएं, नितिन गडकरी केस में बॉम्बे हाईकोर्ट का सोशल मीडिया को कड़ा आदेश
Aug 05, 2026 | 01:26 PMगड़चिरोली नक्सल मुक्त करके ही मानेंगे, विस्फोटक और हथियारों का जखीरा जब्त, बड़ी साजिश नाकाम
Aug 05, 2026 | 01:21 PMसड़क या ताल-तलैया? उत्तर नागपुर के देवीनगर-मांजरी में नरक बनी जिंदगी; जान जोखिम में डाल सफर करने को मजबूर लोग
Aug 05, 2026 | 01:20 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM













