-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bombay High Court Takes Suo Motu Cognizance Badlapur Sexual Abuse Case Thane Mumbai
बदलापुर केस पर HC सख्त, बोला- अजीब हालात कि बच्चियों को भी नहीं बख्शा जा रहा, स्कूल प्रशासन पर लगे ‘पॉक्सो’
- Written By: राहुल गोस्वामी
बदलापुर में एक स्कूल में दो बच्चियों से यौन शोषण मामले पर आज बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा कि अगर स्कूल ही सुरक्षित नहीं है तो शिक्षा के अधिकार का कोई मतलब नही है। अगली सुनवाई 27 अगस्त को होगी।

(डिज़ाइन फोटो)
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे के बदलापुर में एक स्कूल में दो बच्चियों से यौन शोषण मामले पर आज यानी गुरुवार 22 अगस्त को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। आज कोर्ट ने कहा कि अगर स्कूल ही सुरक्षित नहीं है तो शिक्षा के अधिकार और बाकी चीजों की बात करने का कोई मतलब नही है।
आज सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि अब 4 साल की मासूम लड़कियों को भी नहीं बख्शा जा रहा। कोर्ट ने राज्य सरकार और पुलिस से कहा कि अगर आप किसी भी तरह मामले को दबाने की कोशिश करेंगे तो हम आप पर भी एक्शन लेने से अब नहीं हिचकिचाएंगे ।इसके साथ ही आज जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस पृथ्वीराज चव्हाण की बेंच ने सरकार से इस बाबत केस डायरी और FIR की कॉपी भी मांगी है। इस मामले पर अगली सुनवाई आगामी मंगलवार 27 अगस्त को होगी।
Badlapur alleged sexual assault case | The High Court was told that the investigation has started from every angle, and there will be no mistake anywhere. The court asked if the case was registered under POCSO. Advocate General Biren Saraf said yes, and a woman officer was… — ANI (@ANI) August 22, 2024
यह पढ़ें – कोलकाता दरिंदगी मामले में CBI ने खोली पोल, डॉक्टर की मृत्यु और FIR की टाइमिंग पर जानें क्या कहा SC
जानकारी दें कि बदलापुर के आदर्श स्कूल में 12 और 13 अगस्त को 23 साल के सफाई कर्मी अक्षय शिंदे ने यहां पढ़ने वाली 3 और 4 साल की दो बच्चियों का यौन शोषण किया था। मामला सामने आने के बाद बदलापुर में बीते मंगलवार को बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ था। प्राधिकारियों ने बीते बुधवार को शहर में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दीं थी। पुलिस ने कहा कि उन्होंने प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में 72 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। उसने स्कूल के शौचालय में बच्चियों का कथित यौन उत्पीड़न किया था। एक स्थानीय अदालत ने बुधवार को उसकी पुलिस हिरासत की अवधि 26 अगस्त तक बढ़ा दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे की सूर्या जल परियोजना पर हाई कोर्ट का फैसला 14 जुलाई को होगा, 218 MLD अतिरिक्त पानी मिलने की उम्मीद
Bombay High Court से प्रीति जिंटा को मिली खुशखबरी, AI Deepfake कंटेंट पर अपनाया सख्त रुख
वर्धा गोरस भंडार मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, FDA की कार्रवाई अवैध घोषित
सलमान खान को कोर्ट से मिला नोटिस, हाउसिंग प्रोजेक्ट मामले में बढ़ीं मुश्किलें?
मामले पर शिंदे सरकार ने बच्चियों के कथित यौन उत्पीड़न की जांच के लिए वरिष्ठ IPS अधिकारी आरती सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन का आदेश दिया है। खुद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी स्कूल के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की त्वरित सुनवाई की जाएगी तथा दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
यह पढ़ें – कोलकाता कांड पर CBI ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट
स्कूल प्रबंधन ने इस मामले को लेकर प्राचार्य, एक कक्षा अध्यापक और एक महिला सहायिका को निलंबित कर दिया है, जबकि राज्य सरकार ने जांच में कथित रूप से लापरवाही बरतने के लिए एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सहित तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने का मंगलवार को आदेश दिया था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Bombay high court takes suo motu cognizance badlapur sexual abuse case thane mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP को मिलेगी बड़ी सौगात: CM मोहन यादव 10 जुलाई को करेंगे 5 हजार करोड़ से ज्यादा की इस परियोजना का भूमि पूजन
Jul 09, 2026 | 10:40 PMVastu Tips: क्या राहु की वजह से बिगड़ रहे हैं आपके काम? मोरपंख के ये रहस्यमयी उपाय बदल सकते हैं जीवन की दिशा
Jul 09, 2026 | 10:36 PMCCI Recruitment 2026: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 1.20 लाख रुपये तक मिलेगा वेतन
Jul 09, 2026 | 10:36 PMJalna DCC Bank Recruitment 2026: जालना जिला सहकारी बैंक में 70 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए आवेदन शुरू
Jul 09, 2026 | 10:25 PMMP गेहूं उपार्जन 2026: खरीदी में ‘शॉर्टेज’ मिलते ही एक्शन मोड में गोविंद सिंह राजपूत; एसीएस को दिए निर्देश
Jul 09, 2026 | 10:24 PMMysaa Update: बिना बॉडी डबल के अंडरवॉटर एक्शन करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने शेयर की दमदार BTS झलक
Jul 09, 2026 | 10:22 PMTruecaller पर सख्ती की तैयारी, सरकार के रडार पर आए Call Management Apps, जरूरी नंबर को भी बता रहा स्पैम
Jul 09, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














