- Hindi News »
- India »
- Cbi Filed A Status Report In The Supreme Court On The Kolkata Incident
कोलकाता कांड पर CBI ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट, अब तक की जांच पर किया बड़ा खुलासा
कोलकाता मामले में सुप्रीम कोर्ट में CBI ने जांच की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर दी है। जांच एजेंसी ने सील बंद लिफाफे में रिपोर्ट दाखिल की है। CBI ने बीते 6 दिन में 2 लोगों से लगातार पूछताछ की है।
- Written By: राहुल गोस्वामी

(डिज़ाइन फोटो)
कोलकाता: कोलकाता डॉक्टर दुष्कर्म और मर्डर केस में अब CBI ने सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर दी है। केंद्रीय एजेंसी ने एक सील कवर में कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है। कहा जा रहा है कि इस रिपोर्ट में अब तक की जांच के बारे में सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया गया है।
कहा जा रहा है कि CBI ने अपनी इस दाखील स्टेटस रिपोर्ट में कोलकाता पुलिस की ओर से गई लापरवाही का जिक्र किया है। वहीं संदेह के आधार पर जिन लोगों से पूछताछ की गई है उनका भी ब्यौरा स्टेटस रिपोर्ट में है। इसके साथ ही जांच एजेंसी ने घटनास्थल को सुरक्षित नहीं किए जाने की जरुरी बात भी इस रिपोर्ट में दाखिल की है।
जानकारी दें कि कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में परास्नातक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या की घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टर की मांग के आगे झुकते हुए पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने बीते बुधवार को अस्पताल के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को हटा दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
चुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
पहले चुनाव में मात, अब छिन जाएगा TMC का दफ्तर? संकट में घिरी ममता बनर्जी की पार्टी, जानिए क्या है पूरा मामला
कूचबिहार से मालदा तक…बंगाल के 8 जिलों के TMC विधायकों के पास पहुंचा CM सुवेंदु का बुलावा, सियासी हलचल तेज
घुसपैठियों को बसने देना बंगाल की…मंत्री दिलीप घोष का बड़ा दावा, कहा- जम्मू-कश्मीर से भी बुरे हालात
यह पढ़ें – पीड़िता डॉक्टर के परिवार से मिले राज्यपाल बोस
बीते बुधवार शाम को जारी एक सरकारी आदेश के अनुसार, आरजी कर अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक एवं उप प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ।) बुलबुल मुखोपाध्याय को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है और उनकी जगह सप्तर्षि चटर्जी को नियुक्त किया गया है। वहीं मानस कुमार बंद्योपाध्याय को अस्पताल का नया प्राचार्य नियुक्त किया गया। वह सुहृता पॉल की जगह लेंगे। इस जारी आदेश के अनुसार, आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के छाती रोग विभाग के प्रमुख अरुणाभ दत्ता चौधरी को मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
इसके साथ ही पश्चिम बंगाल सरकार ने बीते बुधवार को ही राज्य भ्रष्टाचार निरोधक शाखा का अतिरिक्त प्रभार IPS अधिकारी जावेद शमीम को सौंपा है। राज्य के एडीजी और अतिरिक्त निदेशक सुरक्षा के अतिरिक्त प्रभार के साथ राज्य खुफिया शाखा के पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी निभा रहे शमीम ने डॉ आर राजशेखरन की जगह ली है।
यह पढ़ें – रंग लाया प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स का धरना प्रदर्शन
जानकारी दें कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी।वी। आनंद बोस बीते बुधवार को ही उस महिला चिकित्सक के घर पहुंचे जिसकी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कालेज में दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। कटक से लौटे राज्यपाल बोस चिकित्सक के घर गए और उसके माता-पिता से बात की थी। इतना ही नही बोस ने बीते मंगलवार को ही चिकित्सक के माता-पिता से दो बार फोन पर बात की थी और उन्हें न्याय का आश्वासन दिया था।
बताते चलें कि प्रशिक्षु डॉक्टर का शव बीते 9 अगस्त को अस्पताल के एक सेमिनार हॉल में मिला था। इस शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए थे। बलात्कार-हत्या की घटना में कथित संलिप्तता के आरोप में अगले दिन कोलकाता पुलिस ने एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया था।
Cbi filed a status report in the supreme court on the kolkata incident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सोना-चांदी खरीदने वालों को लगा तगड़ा झटका! बाजार खुलते ही ₹4,500 उछाल गोल्ड, सिल्वर में भी जबरदस्त तेजी
May 25, 2026 | 10:53 AMट्विशा शर्मा केस: सुप्रीम कोर्ट, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय और भोपाल जिला अदालत में सुनवाई
May 25, 2026 | 10:49 AMधुले में दर्दनाक हादसा, मुंबई-आगरा हाईवे पर आपस में भिड़े कई वाहन, 6 लोगों की मौत, 26 घायल, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 10:45 AMX पर कॉपी-पेस्ट क्रिएटर्स की अब खैर नहीं, Viral Video चुराकर कमाई करने वालों को होगा भारी नुकसान
May 25, 2026 | 10:45 AMमुंबई में म्हाडा लॉटरी को जबरदस्त प्रतिसाद, 2,640 फ्लैट्स के लिए 82 हजार से ज्यादा आवेदन
May 25, 2026 | 10:42 AMइंसाफ नहीं मिला तो पी लिया तेजाब, दुष्कर्म पीड़िता इंजीनियरिंग छात्रा की मौत, शव रखकर थाने में प्रदर्शन
May 25, 2026 | 10:41 AMगड़चिरोली में छत्तीसगढ़ की यात्री बस पलटने से मचा कोहराम; 18 यात्री घायल, 3 की हालत नाजुक
May 25, 2026 | 10:34 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














