- Hindi News »
- India »
- Cbi Exposed The Truth In Kolkata Brutality Case Know What Sc Said On Doctors Death And Timing Of Fir
कोलकाता दरिंदगी मामले में CBI ने खोली पोल, डॉक्टर की मृत्यु और FIR की टाइमिंग पर जानें क्या कहा SC
कोलकाता डॉक्टर मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई की गई। जिसमें CJI ने राज्य सरकार के वकील कपिल सिब्बल से कई सवाल किए। उन्होंन मौत की टाइमिंग और FIR के समय समेत अन्य कई मुद्दो पर सवाल किया। अदालत ने राज्य पुलिस के अनदेखी पर कई सवाल उठाए।
- Written By: शानू शर्मा

कोलकाता मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के डॉक्टर के साथ दरिंदगी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार के वकील कपिल सिब्बल और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ सिंह के बीच जमकर बहस हुई। इस दौरान CJI ने राज्य की पुलिस और अस्पताल प्रशासन से कई सवाल किए।
सबसे पहले चीफ जस्टिस ने स्टेटस रिपोर्ट पढ़ा। इस स्टेटस रिपोर्ट में फोरेंसिक रिपोर्ट,अटॉप्सी रिपोर्ट समेत अन्य कई कागजात शामिल है। इस रिपोर्ट में कई खुलासे हुए हैं। जिसे देखने के बाद अदालत ने आरोपी को लगी चोट की मेडिकल रिपोर्ट के बारे में सवाल किया। जिसपर सिब्बल ने इसे केस डायरी का हिस्सा बताया। चीफ जस्टिस ने आरोपी के मेडिकल एक्जामिनेशन नहीं किए जाने पर भी सवाल उठाया। इसके बाद पीठ की ओर से मौत और FIR की टाइमिंग में दिख रहे अंतर पर सवाल किया।
क्राइम सीन को बंद करने में देरी क्यों
चीफ जस्टिस ने राज्य सरकार के वकील से पूछा कि मौत का समय 10.10 बजे सुबह दर्ज किया गया है। वहीं क्राइम सीन को सीज करने का समय 11:30 रात को बताया गया है, इस दौरान यहां क्या हो रहा था? उन्होंने कहा कि क्राइम सीन की वीडियोग्राफी डॉक्टरों के दबाव के बाद की गई। इसकी वजह क्या आप हमें बता सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: क्रीमी लेयर : तकनीकी अस्पष्टता से संकट, आरक्षण को लेकर पेचीदा स्थिति
कॉकरोच जनता पार्टी पर छिड़ा विवाद, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, सोशल मीडिया पर मचा बवाल तो उठी CBI जांच की मांग
CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर फिर मचा बवाल, वकीलों और पूर्व अफसरों ने खोला मोर्चा, पत्र लिखकर जताई भारी नाराजगी
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया नासिक में मेगा रिटेल क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम, ग्राहकों को बांटे लोन स्वीकृति पत्र
युवा डॉक्टर के शिकायत को किया अंदेखा
चीफ जस्टिस ने कहा कि एक युवा डॉक्टर द्वारा बताया गया है कि अस्पताल में काफी समय से गड़बड़ी की जा रही थी। उस डॉक्टर द्वारा 2023 में सरकार को शिकायत भी भेजी गई थी, उसको अंदेखा क्यों किया गया था। जस्टिस जेबी पारदीवाला ने राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि आप हमें बताए कि पोस्टमार्टम कब की गई? जिसपर सिब्बल ने कहा शाम 6.10 से 7.10 के बीच की गई। इसके बाद भी अननेचुरल डेथ का FIR क्यों किया गया? क्या बॉडी उठाते समय आपको सब पता था। कोर्ट की तरफ से अगली तारीख को पुलिस के उच्च अधिकारी को भी अदालत लाने का आदेश दिया गया है।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में गठबंधन में चुनाव लड़ने का किया ऐलान, श्रीनगर दौरे पर राहुल गांधी
मामले की सुनवाई के दौरान जज ने राज्य सरकार के वकील की क्लास लगा दी। उन्होंने पूछा कि पंचनामा कब हुआ? उन्होंने CBI अधिकारी से सवाल करते हुए पूछा कि क्या आप हमें बता सकती हैं कि रिकॉर्ड में इतना अंतर क्यों है। अदालत की ओर से कहा गया कि पुलिस द्वारा जो प्रक्रिया अपनाई गई वो क्रिमिनल प्रोसीजर कोड से अलग है। उन्होंने कहा कि मैने अपने 30 साल के करियर में ऐसा नहीं देखा। सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस अधिकारी के कामों पर कई सवाल उठाए।
Cbi exposed the truth in kolkata brutality case know what sc said on doctors death and timing of fir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सोना-चांदी खरीदने वालों को लगा तगड़ा झटका! बाजार खुलते ही ₹4,500 उछाल गोल्ड, सिल्वर में भी जबरदस्त तेजी
May 25, 2026 | 10:53 AMट्विशा शर्मा केस: सुप्रीम कोर्ट, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय और भोपाल जिला अदालत में सुनवाई
May 25, 2026 | 10:49 AMधुले में दर्दनाक हादसा, मुंबई-आगरा हाईवे पर आपस में भिड़े कई वाहन, 6 लोगों की मौत, 26 घायल, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 10:45 AMX पर कॉपी-पेस्ट क्रिएटर्स की अब खैर नहीं, Viral Video चुराकर कमाई करने वालों को होगा भारी नुकसान
May 25, 2026 | 10:45 AMमुंबई में म्हाडा लॉटरी को जबरदस्त प्रतिसाद, 2,640 फ्लैट्स के लिए 82 हजार से ज्यादा आवेदन
May 25, 2026 | 10:42 AMइंसाफ नहीं मिला तो पी लिया तेजाब, दुष्कर्म पीड़िता इंजीनियरिंग छात्रा की मौत, शव रखकर थाने में प्रदर्शन
May 25, 2026 | 10:41 AMगड़चिरोली में छत्तीसगढ़ की यात्री बस पलटने से मचा कोहराम; 18 यात्री घायल, 3 की हालत नाजुक
May 25, 2026 | 10:34 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














