-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bjp No Risk Policy To Stop Thackeray Brothers Bmc Election Maharashtra Politics
BJP ने बनाया ठाकरे भाइयों को तोड़ने का बड़ा प्लान, चुनाव में होंगे बड़े फेरबदल
- Written By: सोनाली चावरे
Maharashtra Politics: उद्धव और राज ठाकरे के साथ आने पर महायुति सरकार ने ठाकरे बंधुओं को तोड़ने का एक बड़ा प्लान बनाया है। सीएम फडणवीस और डीप्टी सीएम शिंदे और अजित पवार ने इसको लेकर बैठक की है।

महायुति सरकार, ठाकरे ब्रदर्स (pic credit; social media)
BMC Elections: मुंबई में महानगरपालिका चुनाव अब सिर पर हैं। इसके लिए सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी दल उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी पूरी जोर आजमाइश कर रही हैं। उद्धव और राज ठाकरे अब साथ आ चुके हैं और विपक्ष मजबूत होता दिख रहा है। इस बीच महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आई है। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की मजबूती को रोकने के लिए महायुति ने बड़ी योजना तैयार की है।
महायुति के तीनों दल प्रमुख ने BMC पर सत्ता काबिज करने के लिए मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी की है। ताकि महायुति के वोटों के बंटवारे का फायदा ठाकरे बंधुओं को न मिले। इसलिए, एकनाथ शिंदे गुट, अजित पवार गुट और बीजेपी मुंबई में हाथ मिलाएंगे। ठाकरे बंधुओ की बड़ती लोकप्रिया को रोकने के लिए भाजपा ने ये प्लान बनाया है। इसे ‘नो रिस्क’ नीति नाम दिया गया है।
महायुति ने अपनाई ‘नो रिस्क’ नीति
अगर गठबंधन में शामिल तीनों दल मुंबई समेत प्रमुख नगर निगमों में अलग-अलग चुनाव लड़ते हैं, तो इससे ठाकरे बंधुओं को फायदा हो सकता है। इससे मनसे और ठाकरे गुट के ज्यादा नगरसेवक चुनकर आ सकते हैं। इसी के चलते गठबंधन ने ‘नो रिस्क’ नीति अपनाई है। इस नीति के तहत, चुनाव की ज़िम्मेदारी गठबंधन के उन नेताओं को दी जाएगी जिन्हें मुंबई की जानकारी है। गठबंधन अगले एक महीने में हर वार्ड के विवादों को सुलझाकर चुनाव की तैयारी शुरू कर देगा।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र विधानसभा में स्मार्ट मीटर पर हंगामा, विपक्ष ने बढ़े बिजली बिल और जबरन मीटर लगाने का मुद्दा उठाया
Gadchiroli News: गड़चिरोली में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी 6 माह के लिए तड़ीपार
Satara: पिता को बचाने दौड़े पत्नी और दो बच्चे, बिजली के टूटकर गिरे तार ने ली चार लोगों की जान
संभाजीनगर मनपा भर्ती परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 8-9 जुलाई को तय समय पर होगी ऑनलाइन परीक्षा
यह भी पढ़ें- ‘महाराष्ट्र के मन में कौन? ये जल्द दिखेगा’, राज-उद्धव मिलन पर CM फडणवीस का जवाब
जिन्हें मुंबई की जानकारी उन विधायको को मिलेगी कमान
महायुति पिछले कई साल से मुंबई महानगरपालिका की सत्ता पर काबिज ठाकरे के प्रबंधन की ‘पोल खोलने’ की योजना बना रही है। साथ ही, मुंबई के हर वार्ड की ज़िम्मेदारी महायुति विधायकों को सौंपी जाएगी। ये विधायक और उनके कार्यकर्ता त्योहारों के मौसम में महायुति के काम की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे।
गणेश उत्सव में फ्री ट्रेन और बसें
कोंकणी मतदाताओं तक पहुंचने के लिए, महायुति नेता गणेशोत्सव के दौरान मुफ्त रेलगाड़ियां और एसटी बसें चलाएंगे। यह भी बताया जा रहा है कि गोविंदा दस्ते और सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल को महायुति से जोड़ने के लिए स्थानीय स्तर पर प्रयास शुरू हो गए हैं।
ठाकरे बंधुओं को तोड़ने के लिए BJP का प्लान
कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में बीजेपी विधायकों की बैठक हुई थी। इस बैठक में सीएम फडणवीस ने बीजेपी विधायकों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में पांच महत्वपूर्ण कार्यों की सूची देने का निर्देश दिया था। विधायकों को आश्वासन भी दिया था कि सरकार इन कार्यों को शीघ्रता से पूरा करेगी, जिससे स्थानीय निकाय चुनावों में लाभ होगा।
ऐसे में माना जा रहा है कि इस बैठक में बीजेपी विधायकों ने यह विचार व्यक्त किया कि राज और उद्धव ठाकरे के साथ आने से ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगर उद्धव और राज ठाकरे मुंबई महानगरपालिका चुनाव में साथ आते हैं, तो वोट प्रतिशत में फर्क जरूर पड़ेगा, लेकिन मराठी-अमराठी वोटों के ध्रुवीकरण का फायदा बीजेपी को भी मिल सकता है।
Bjp no risk policy to stop thackeray brothers bmc election maharashtra politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र विधानसभा में स्मार्ट मीटर पर हंगामा, विपक्ष ने बढ़े बिजली बिल और जबरन मीटर लगाने का मुद्दा उठाया
Jul 08, 2026 | 02:01 PMअयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में नया मोड़! BJP विधायक और RSS नेता पर गंभीर आरोप; कैसे खुला ये बड़ा राज?
Jul 08, 2026 | 02:00 PMGadchiroli News: गड़चिरोली में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी 6 माह के लिए तड़ीपार
Jul 08, 2026 | 01:53 PMराम मंदिर मामले में बड़ा खुलासा! भक्तों को फर्जी रसीद थमाकर ऐंठते थे लाखों का चढ़ावा, ऐसे होता था बंटवारा
Jul 08, 2026 | 01:52 PMChhatarpur News: दहेज प्रताड़ना के बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
Jul 08, 2026 | 01:52 PMSatara: पिता को बचाने दौड़े पत्नी और दो बच्चे, बिजली के टूटकर गिरे तार ने ली चार लोगों की जान
Jul 08, 2026 | 01:51 PMMorning Face Wash: क्या केवल पानी से चेहरा धोना काफी है? जानें सुबह फेस क्लीनिंग का सही तरीका
Jul 08, 2026 | 01:51 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM











