- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Thane Municipal Corporation Rabies Free Campaign Stray Dog Vaccination Drive
ठाणे में आवारा कुत्तों का आतंक होगा खत्म: 25 हजार कुत्तों को लगेगी वैक्सीन, गले में दिखेगा खास नारंगी पट्टा
Dog Vaccination Drive: ठाणे मनपा ने शहर को 'रेबीज मुक्त' बनाने के लिए महा-अभियान शुरू किया है। एक महीने में 25 हजार कुत्तों का टीकाकरण होगा, जिससे राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आकाश मसने

मेयर ने शुरू किया ‘रेबीज फ्री ठाणे’ कैंपेन (फोटो नवभारत)
Stray Dogs Vaccination Drive In Thane: ठाणे शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को कंट्रोल करने के साथ उनके टीकाकरण का अभियान शुरू किया गया है। ठाणे मनपा एवं जानवरों के लिए काम करने वाले संगठन की तरफ से एक विशेष ‘रेबीज फ्री ठाणे’ कैंपेन चलाया जा रहा है। इसके तहत 1 माह में 25 हजार आवारा कुत्तों को रैविज वैक्सीन लगाई जाएगी। इस अभियान की शुरुआत मेयर शर्मिला पिंपोलकर ने किया।
इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर मनीष जोशी, शिवसेना ग्रुप लीडर पवन कदम, कॉर्पोरेटर मीनल संखे, टीएमसी के चीफ मेडिकल हेल्थ ऑफिसर डॉ. प्रसाद पाटिल, वेटनरी ऑफिसर डॉ. क्षमा शिरोडकर और रेबीज फ्री कैंपेन के लिए बनाई गई टीम मौजूद थी।
50 विशेषज्ञों की टीम उतरी मैदान में
ठाणे शहर में सड़कों पर आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने और उनके द्वारा राहगीरों को काटने की घटनाएं भी बढ़ रहीं हैं। इन कुत्तों के काटने से लोगों को रैविज नामक जानलेवा बीमारी हो सकती है। टीएमसी के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रसाद पाटिल ने बताया कि ‘रैविज फ्री ठाणे’ के लिए 50 लोगों की टीम बनी है। इनके जरिए 7 दिनों में 5000 आवारा कुत्तों को रेबीज का टीका लगाया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
MBVV पुलिस आयुक्तालय में मेगा भर्ती, युवाओं का जोश चरम पर, 921 रिक्त पदों के लिए 60 हजार आवेदन प्राप्त
तीसरी बार विकास योजना पर संकट, मीरा-भाईंदर की प्रस्तावित डीपी रद्द करने का प्रस्ताव पारित
ST बसों में अब ‘स्मार्ट’ सफर: 1 अप्रैल से रियायती यात्रा के लिए NCMC कार्ड अनिवार्य, जानें शुल्क और प्रक्रिया।
महागांव नपं के अध्यक्ष पद पर रस्साकशी, आखिर गेंद भाजपा के पाले में, कार्यकाल के बचे चंद महीने
डॉ. पाटिल ने बताया कि अगले एक माह में 25 हजार आवारा कुत्तों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। टीका लगवा चुके आवारा कुत्तों के गले में नारंगी रंग का पट्टा होगा ताकि उनका वैक्सीनेशन पूरा होने की पहचान हो सके। यह अभियान भविष्य में भी लगातार चलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- AC पर कुंडली मारकर बैठा था 7 फीट लंबा इंडियन रैट स्नेक, रोंगटे खड़े कर देगा ‘मायानगरी’ का ये Video
आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
बता दें कि इस समय आवारा कुत्तों के मुद्दे की चर्चा पूरे देश में हो रही है। सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि इस समस्या का समाधान मानवीय और कानूनी दायरे में रहकर किया जाना चाहिए। अदालत ने स्पष्ट किया कि स्ट्रे डॉग्स को मारना या उनके साथ क्रूरता करना कानूनन अपराध है। साथ ही स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया कि नसबंदी और टीकाकरण जैसे उपायों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।
Thane municipal corporation rabies free campaign stray dog vaccination drive
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs SA Live Streaming: कैसे भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच फ्री में देखें? ये है लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल
Feb 21, 2026 | 07:37 PMMBVV पुलिस आयुक्तालय में मेगा भर्ती, युवाओं का जोश चरम पर, 921 रिक्त पदों के लिए 60 हजार आवेदन प्राप्त
Feb 21, 2026 | 07:34 PMRK स्टूडियो की वापसी! रणबीर और करिश्मा कपूर संभालेंगे राज कपूर की विरासत, लीज पर ली 5 मंजिला बिल्डिंग
Feb 21, 2026 | 07:23 PMजयमाल का स्टेज बन गया जंग का मैदान, सेल्फी लेने से भड़के दूल्हे ने दुल्हन को मारी लात, जमकर चली कुर्सियां
Feb 21, 2026 | 07:23 PMऑटो के शीशे पर टंगे पत्नी के झुमके ने जीता दिल, सादगी भरे प्यार का वीडियो वायरल
Feb 21, 2026 | 07:19 PMतीसरी बार विकास योजना पर संकट, मीरा-भाईंदर की प्रस्तावित डीपी रद्द करने का प्रस्ताव पारित
Feb 21, 2026 | 07:16 PMST बसों में अब ‘स्मार्ट’ सफर: 1 अप्रैल से रियायती यात्रा के लिए NCMC कार्ड अनिवार्य, जानें शुल्क और प्रक्रिया।
Feb 21, 2026 | 07:11 PMवीडियो गैलरी

हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM
अलीगढ़ में मानवता शर्मसार! बीमार दलित छात्रा से शौचालय साफ कराने का दबाव, इनकार करने पर गालियां और पिटाई
Feb 21, 2026 | 03:25 PM
‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM
ग्लोब मंच पर देश की साख से खिलवाड़, यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भड़की भाजपा; बोली- कांग्रेस एंटी-नेशनल
Feb 20, 2026 | 09:06 PM
द्वारका हिट-एंड-रन: ‘मेरा सबकुछ उजड़ गया, अब न्याय के साथ मजाक मत करो’, आरोपी की जमानत पर भड़की पीड़ित मां
Feb 20, 2026 | 08:57 PM











