- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bjp Gave A Blow To Raj Thackeray Amid Maharashtra Elections Ashish Shelar Announced
महाराष्ट्र चुनाव के बीच BJP ने राज ठाकरे को दिया झटका, आशीष शेलार ने किया ऐलान
Maharashtra Election 2024: बीजेपी ने माहिम सीट, जहां से राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे अपना पहला चुनाव लड़ रहे हैं, उस सीट पर समर्थन की बात कही थी. लेकिन, अब बीजेपी का स्टैंड बदला है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में माहिम सीट को लेकर भाजपा ने बड़ा फैसला किया है। बीजेपी इस सीट पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे का समर्थन नहीं करेगी। भाजपा नेता आशीष शेलार ने यह साफ कर दिया है कि भाजपा महाराष्ट्र में केवल एक सीट पर राज ठाकरे की पार्टी को समर्थन कर रही है और वो सीट उनके बेटे अमित ठाकरे की नहीं है। उन्होंने कहा कि वह सीट मुंबई की शिवडी है, जहां पर MNS नेता बाला नांदगांवकर चुनावी मैदान में हैं।
इसके पहले भाजपा ने माहिम सीट, जहां से राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे इस बार अपना पहला चुनाव लड़ रहे हैं, उस सीट पर समर्थन देने की बात कही थी। लेकिन, अब भाजपा का स्टैंड बदला है और वो कह रही है कि महाराष्ट्र में केवल एक सीट पर वह MNS का समर्थन करेगी तथा वह बाला नांदगांवकर है।
आशीष शेलार ने किया ऐलान
सम्बंधित ख़बरें
‘महाराष्ट्र विधानसभा में बिश्नोई गैंग की गूंज’, कांग्रेस विधायक को मिली धमकी पर हंगामा, सुरक्षा बढ़ाने की मांग
Ajit Pawar Plane Crash: 50 करोड़ के बीमा के लिए कराया गया क्रैश, अमोल मिटकरी का विस्फोटक दावा
Exclusive: Maharashtra विधानसभा में बड़ा खुलासा दो साल में 93 हजार से ज्यादा महिलाएं हुईं ‘गायब’
लोहे की आड़ में गांजे की तस्करी, उड़ीसा से मुंबई जा रहा था ट्रक, 2 करोड़ 72 लाख का गांजा जब्त
आशीष शेलार ने कहा कि मैं आप सब कार्यकर्ता तथा मीडिया के माध्यम से आप सबको बता रहा हूं। यह केवल शिवडी विधानसभा सीट तक ही सीमित है।उन्होंने कहा कि हाल ही में मैंने माहिम के बारे में बोला था, उसे पूरे महाराष्ट्र के बारे में आपने फैला दिया, अब केवल शिवडी के बारे में बोल रहा हूं. इसे पूरे महाराष्ट्र के विषय में मत समझना
यह भी पढ़ें- राजनीति और नौटंकी में होता है फर्क, राहुल गांधी के संविधान सम्मेलन पर बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
देवेंद्र फडणवीस ने भी कही थी समर्थन की बात
इससे पहले भाजपा नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि भाजपा अभी भी माहिम सीट पर राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को समर्थन देना चाहती है। उन्होंने कहा था कि इसका समाधान ढूंढने के प्रयास किए जाएंगे।दरअसल, महायुति गठबंधन में यह सीट महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना को मिली है। शिवसेना ने माहिम से मौजूदा विधायक सदा सरवणकर को चुनावी मैदान में उतारा है, वहीं महेश सावंत मुंबई में इस सीट से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (UBT) के प्रत्याशी हैं।
यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले किसके हाथ आएगी ‘घड़ी’, शरद पवार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई
Bjp gave a blow to raj thackeray amid maharashtra elections ashish shelar announced
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 Feb: मेष राशि वालों को मिलेगा मानसिक तनाव! जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे?
Feb 25, 2026 | 12:05 AMICC T20 WC 2026: इंग्लैंड से हारकर फंसा पाकिस्तान, अब सेमीफाइनल में पहुंचने का ये है ‘कुदरत का निजाम’
Feb 24, 2026 | 11:47 PMदिल्ली के उद्यमी का दावा: ‘मेरे ट्रक ड्राइवर कई सॉफ्टवेयर इंजीनियर से ज्यादा बचत करते हैं’
Feb 24, 2026 | 11:14 PMबल्ले ने उगली आग और रच दिया इतिहास, PAK के खिलाफ हैरी ब्रूक ने जड़ा तूफानी शतक, ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने
Feb 24, 2026 | 11:05 PMजयपुर में मॉडिफाइड फॉर्ड जीप की शाही सवारी वायरल, सफेद थार समझ बैठे लोग
Feb 24, 2026 | 11:02 PMT20 WC 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड, हैरी ब्रूक के शतक के आगे पस्त हुआ पाकिस्तान
Feb 24, 2026 | 10:30 PMये चार पौधे बदल देंगे आपकी किस्मत! घर की इस दिशा में लगाएं
Feb 24, 2026 | 10:30 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














