-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Navegaonbandh Police Mohalla Meeting Cyber Fraud Awareness
नवेगांवबांध में पुलिस की मोहल्ला बैठक, चोरी और साइबर फ्रॉड से बचाव के दिए अहम सुझाव
- Written By: आंचल लोखंडे
Navegaonbandh Police Awareness Campaign: नवेगांवबांध पुलिस ने चोरी, सेंधमारी और साइबर फ्रॉड की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मोहल्ला बैठक अभियान शुरू किया।

Mohalla Meeting (सोर्सः प्रतिकात्मक फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Navegaonbandh Mohalla Meeting: नवेगांवबांध परिसर में हाल ही में हुई चोरी और सेंधमारी की घटनाओं को रोकने और नागरिकों में साइबर सुरक्षा के बारे में जनजागृति करने के उद्देश्य से मोहल्ला बैठक उपक्रम शुरू किया गया है। माउली मोहल्ला और प्रशिक बौद्ध विहार में शामा 5 से 8 बजे तक पुलिस ने नागरिकों से सीधे संवाद साधा और चोरी, सेंधमारी और अन्य घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी बचाव के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
पुलिस ने उनसे घर से बाहर निकलते समय दरवाजे और खिड़किया अच्छी तरह बंद करने, कीमती सामाना सुरक्षित रखने, संदिग्ध लोगों या हरकतों की तुरंत पुलिस को जानकारी देने, रात में आपसी तालमेल रखने और बिना वेरिफिकेशन के किसी अनजान को घर में न आने देने की अपील की। बैंक खातों से संबंधित जानकारी शेअर न करें साइबर क्राइम के बारे में भी नागरिकों को सलाह दी गई कि वे किसी को भी ओटीपी, सीवीवी, बैंक अकाउंट की जानकारी या एटीएम कार्ड की गोपनीय जानकारी न दें।
नवेगांवबांध पुलिस की पहल
संदिग्ध लिंक, कॉल या मैसेज से सावधान रहने की अपील की गई। साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 और किसी भी इमरजेंसी में 112 पर संपर्क करने की भी सलाह दी गई। करीब 100 से 120 नागरिकों ने हिस्सा लिया और पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग करने की तैयारी दिखाई। इस बीच, नवेगांवबांध शहर को सेक्टरों में बांटकर चार पहिया, तीन पहिया और पैदल पुलिस की रेगुलर पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
अमृत भारत योजना ने बदली नांदुरा रेलवे स्टेशन की तस्वीर, मध्य रेल के हावड़ा-मुंबई मार्ग का ऐतिहासिक स्टेशन
महाराष्ट्र को रेलवे फाटक मुक्त बनाने की तैयारी, 145 आरओबी निर्माण को मंजूरी, CM फडणवीस ने की घोषणा
ठाणे: MBMC में 12 करोड़ के ठेके पर बवाल, बिना ई-टेंडर बीजेपी से जुड़ी कंपनी को मंजूरी का आरोप
अमरावती में सोलर पैनल लगाने के नाम पर ₹1.45 लाख की ठगी, आरोपी पर मामला दर्ज
हर मोहल्ले में होगी बैठक
नवेगांवबांध थाने के पुलिस निरीक्षक और सहायक पुलिस निरीक्षक अजीत पाटिल ने बताया है कि पुलिस स्टेशन की हद में आने वाले हर गांव, बस्ती और मोहल्ले में ऐसी सभा आयोजित कर सीधे नागरिकों से संवाद किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व सरपंच महादेव बोरकर, अन्ना डोंगरवार, शुभम सांगोलकर, रेवचंद शहारे, शीतल राऊत आदि उपस्थित थे।
सुरक्षा सुनिश्चित होती है
प्रशिक बौद्ध विहार परिसर नवेगांवबांध की सामाजिक कार्यकर्ता शीतल राऊत ने कहा कि ऐसी सभा से पुलिस से सीधे बातचीत होती है और क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ता है। यह जनजागृति महिलाओं के लिए भी जरूरी है।
ये भी पढ़े: ‘वनवासी नहीं, आदिवासी हैं’ के नारों से गूंजा भंडारा, अमित शाह के बयान के विरोध में आदिवासी समाज का प्रदर्शन
धोखाधड़ी से बचाव होगा
माउली मौहल्ला व्यवसायिक जयंत लांजेवार ने कहा किपुलिस की दी गई जानकारी बहुत काम की है। खासकर साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए दी गई जानकारी हर परिवार के लिए जरूरी है।
Navegaonbandh police mohalla meeting cyber fraud awareness
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Divya Khosla Vacation: समंदर की लहरों के बीच सनबाथ एंजॉय करती दिखीं दिव्या खोसला, फैंस ने लुटाया प्यार
Jul 12, 2026 | 08:48 PMआपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PMयोगी सरकार ने रचा इतिहास! 12 घंटे में लगा दिए रिकॉर्ड तोड़ 35 करोड़ पौधे, खुद मुख्यमंत्री ने भी लगाया पेड़
Jul 12, 2026 | 08:41 PMExplainer: 144 घंटे, 3 देश… PM मोदी के दौरे से भारत को क्या-क्या मिला? जानिए बड़े समझौते और उनका असर
Jul 12, 2026 | 08:37 PMअमृत भारत योजना ने बदली नांदुरा रेलवे स्टेशन की तस्वीर, मध्य रेल के हावड़ा-मुंबई मार्ग का ऐतिहासिक स्टेशन
Jul 12, 2026 | 08:37 PMआगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PMअचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PMवीडियो गैलरी

नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM













