-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Muslim Community Submits Memorandum To Police Demanding Action Against Nazia Ilahi In Bhandara
भंडारा में नाजिया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, मुस्लिम समाज ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन
Bhandara Police Action: भंडारा में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधिमंडल ने नाजिया इलाही के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शहर थाने में शिकायत सौंपकर एफआईआर दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की।

Muslim Community (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Bhandara Religious Sentiments: पैगंबर हजरत मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में रविवार शाम भंडारा के मुस्लिम समाज के प्रतिनिधिमंडल ने हाजी उबैद पटेल के नेतृत्व में शहर थाना पहुंचकर नाजिया इलाही के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
सामाजिक कार्यकर्ता हाजी उबैद पटेल के नेतृत्व में पूर्व पार्षद शम्मू शेख, शहजाद पटेल, मुबस्शिर खान, नासिर खान, फरहान पटेल तथा समाज के अन्य प्रतिनिधियों ने पुलिस को शिकायत सौंपी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नाजिया इलाही ने सोशल मीडिया अथवा सार्वजनिक मंच पर पैगंबर हजरत मोहम्मद के संबंध में कथित रूप से अपमानजनक और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया, जिससे मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं।
भंडारा में मुस्लिम समाज का प्रदर्शन
प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि इस कथित बयान से समाज में व्यापक आक्रोश, दुख और मानसिक पीड़ा का वातावरण है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इस प्रकार की टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने, विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने तथा धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाली हैं।
सम्बंधित ख़बरें
तीर्थयात्रा योजना के तहत बोधगया के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 800 श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई मुफ्त सुविधाएं
किचन टेबल पर घूमते कॉकरोच और वेज-नॉनवेज मिक्स! नागपुर के फेमस अशोका रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड
छत्रपति संभाजीनगर में कचरा प्रबंधन पर मंडराया संकट! बढ़ते खर्च और अतिरिक्त मानवबल से पस्त हुई एजेंसी
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दाे… संभाजीनगर में जनाक्रोश, NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन
ये भी पढ़े: नागरिकों को विविध लाभ योजनाओं से रखा जा रहा वंचित, ओबीसी महासंघ के जिल्हाध्यक्ष चौकसे भेजा ज्ञापन
नाजिया इलाही पर कानूनी कार्रवाई की मांग
उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित महिला के विरुद्ध विधि सम्मत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने, तत्काल गिरफ्तारी करने तथा सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की गई।
Muslim community submits memorandum to police demanding action against nazia ilahi in bhandara
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष को मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता, मीन के लिए भाग्योदय के योग, पढ़ें मंगलवार का राशिफल
Jul 21, 2026 | 12:10 AMMP पुलिस मुख्यालय में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन! हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड; नए कानूनों पर दिया कड़ा जोर
Jul 20, 2026 | 11:24 PMतीर्थयात्रा योजना के तहत बोधगया के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 800 श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई मुफ्त सुविधाएं
Jul 20, 2026 | 11:15 PMयूक्रेन में 4 भारतीय की मौत पर भारत ने जताई नाराजगी, बंदरगाह पर खड़े जहाज पर हुआ हमला
Jul 20, 2026 | 11:10 PMजीतू पटवारी ने ग्वालियर कोर्ट में किया गुप्त सरेंडर, ₹25 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत; जानें पूरा मामला
Jul 20, 2026 | 11:08 PMकृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PMजंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM
कानपुर में खुलेआम गुंडागर्दी! धुरंधर गाने पर इनामी गैंगस्टर अजय ठाकुर ने पुलिस को दी सीधी चुनौती, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:03 PM
देश की 51% आबादी आपके खिलाफ… चंद्रशेखर आजाद ने संसद में सीट न जीतने का गणित समझाकर दी चुनौती- VIDEO
Jul 20, 2026 | 02:36 PM













