-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Weather Updates Monsoon May Increased Speed Rain In This Areas
बिहार में जल्द होगी झमाझम बारिश, गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत; पटना समेत 24 जिलों में बारिश का अलर्ट
- Written By: मनोज आर्या
Bihar Weather Latest Update: मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भागलपुर, कटिहार और पूर्णिया में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, कुछ अन्य जिलों में भी बारिश की स्थिति बनी रहेगी।

कॉन्सेप्ट फोटो, (सोर्स- IANS)
Bihar Weather Updates: बिहार के कई हिस्सों में मानसून की दस्तक हो चुकी है। राज्य के कई हिस्सों में अभी भी हल्की बारिश के कारण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। रविवार, 28 जून की सुबह पटना समेत राज्य के 24 जिलों में झमाझम बारिश हुई, जो कि लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने भी अधिकांश जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जून में समय से पहले दक्षिण पश्चिम मानसून की दस्तक हो चुकी है। हालांकि, उत्तर बिहार के कुछ हिस्सों में आकर मानूसन पूरी तरह से रूक गया और साउध बिहार में पिछले दो हफ्तों से तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है।
राज्य के कुछ जिलों में कभी-कभी बारिश हो रही है, हालांकि, उच्च स्तर पर पहुंचे तापमान के कारण उमस भरी गर्मी बरकरार है। रविवार को राज्य के 24 जिलों में हुई बारिश के कारण मौसम में बदलाव की संभावना नजर आ रही है। मौसम विभाग की ओर से आई जानकारी के मुताबिक, मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है और उसका असर आगामी 2 जुलाई तक देखने को मिल सकता है। सोमवार मानसून का रफ्तार तेज होगा और दक्षिण बिहार के ज्यादातर हिस्सों को कवर करेगा।
2 जुलाई से झमाझम बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 2 जुलाई तक बिहार के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के अनुमान हैं। वहीं, मौसम में बदलाव के कारण तापमान में भी 4 से 5 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। सोमवार को दक्षिण बिहार के पूर्वी क्षेत्रों और मध्य हिस्से तथा उत्त बिहार के पश्चिमी क्षेत्रों में मध्यम स्तर की बारिश के साथ-साथ तेज हवा देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही मेध गर्जन और बिजली चमकने की संभावना भी दर्ज की गई है। इसका असर सुबह से ही देखने को मिल सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Bihar Crime: सीतामढ़ी पुलिस ने पकड़े दो संदिग्ध, व्हाट्सएप चैट और विदेशी नंबरों से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव: पहले गिरफ्तारी और अब पत्ता साफ, क्यों खारिज हुआ तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी का पर्चा?
पटना के सभी 23 प्रखंडों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। रविवार की सुबह पटना और गया जिले के अधिकतर हिस्सों में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से हल्की राहत पहुंचाई है। बारिश के बावजूद भी तापमान 40 डिग्री के करीब दर्ज किया गया।
इन जिलों में बारिश से राहत की उम्मीद
अगर बिहार में मानसून की रफ्तार में तेजी दिखती है तो तापमान में 5 से 6 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। पटना के अलावा, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा, नालंदा, गयाजी, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, वैशाली, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सिवान, गोपालगंज, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, बेगूसराय, लखीसराय, सारण, मुंगेर और दरभंगा में सुबह 4:00 के बाद बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रविवार के दिन भी इन जिलों के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई है और फिलहाल आसमान में बादल छाए हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Khan Sir: बॉडीगार्ड के हथियार के परमिट पर पुलिस का बड़ा खुलासा, बढ़ सकती हैं फैजल खान की मुश्किलें
गर्मी की चपेट में बिहार का ये हिस्सा
मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भागलपुर, कटिहार और पूर्णिया में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, कुछ अन्य जिलों में भी बारिश की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि, राज्य के दक्षिण पश्चिम क्षेत्रों जैसे कि भोजपुर, रोहतास, कैमूर, अरवल, गयाजी और शेखपुरा जिले में हीट वेव की स्थिति भी बनी रह सकती है। रविवार के दिन भी दक्षिण बिहार का क्षेत्र भीषण गर्मी में की चपेट में रहा, जबकि उत्तर बिहार के कई जिले में बारिश देखने को मिली।
Bihar weather updates monsoon may increased speed rain in this areas
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 16, 2026 | 12:10 AM‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:23 PMआगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PMगैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
Jul 15, 2026 | 11:20 PMगलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PMDhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Jul 15, 2026 | 11:08 PM2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस? BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल! बताया कौन बनेगा मुख्यमंत्री
Jul 15, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM













