-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- India Post Online Parcel Booking Apt2 Service Home Pickup
पोस्ट विभाग की नई ऑनलाइन सुविधा, अब घर बैठे भेज सकेंगे पत्र और पार्सल
- Written By: आंचल लोखंडे
Postal Digital Service India:डाक विभाग ने APT 2.0 के तहत घर बैठे पत्र और पार्सल भेजने की ऑनलाइन सुविधा शुरू की। रजिस्ट्रेशन, ऑनलाइन भुगतान और होम पिकअप की सरल प्रक्रिया उपलब्ध है।

पोस्ट विभाग की नई ऑनलाइन सुविधा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Bhandara News: अब पत्र या पार्सल भेजने के लिए डाकघर की लंबी कतार में खड़े रहने की जरूरत नहीं है। डाक विभाग ने ग्राहकों की सुविधा के लिए नई ऑनलाइन सेवा शुरू की है, जिसके माध्यम से नागरिक घर बैठे ही पत्र और पार्सल की बुकिंग कर सकेंगे। इस सेवा के तहत ग्राहक पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और भुगतान करने के बाद घर से ही पार्सल भेज सकते हैं। पोस्टमैन स्वयं आपके दरवाजे पर आकर पार्सल ले जाएगा।
डाक विभाग ने 4 अगस्त से ‘एडवांस पोस्टल टेक्नोलॉजी 2.0’ (APT 2.0) के अंतर्गत यह सुविधा शुरू की है। ग्राहक को केवल
https://www.indiapost.gov.in/featuredservices/self-service-portal पोर्टल पर जाकर ‘Customer Login’ या ‘Guest Login’ के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस पोर्टल के माध्यम से ग्राहक स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पार्सल दोनों सेवाएं उपयोग कर सकते हैं।
स्पीड पोस्ट
स्पीड पोस्ट से अधिकतम 35 किलो तक का पार्सल भेजा जा सकता है। रजिस्टर्ड पार्सल से अधिकतम 20 किलो तक की वस्तु भेजी जा सकती है। स्पीड पोस्ट की प्रारंभिक दर 41 रुपये,जबकि रजिस्टर्ड पार्सल की दर 42 रुपये से शुरू होती है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा की महिला का वोटर रिकॉर्ड पहुंचा उत्तर प्रदेश, SIR सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप
भंडारा में SIR अभियान को लेकर शिक्षकों की मांग, दोपहर 2 बजे बाद कार्यमुक्त करने की अपील
Bhandara News: पवनी में स्मार्ट मीटर के विरोध में शिवसेना का प्रदर्शन, महावितरण को सौंपा ज्ञापन
Bhandara News: लाखांदुर के PHC में सांपों का आतंक, फर्श की दरारों से निकल रहे जहरीले नाग
पार्सल का वजन और आकार दर्ज करना होगा
ग्राहक को पोर्टल पर प्राप्तकर्ता और प्रेषक का नाम, पूरा पता, पिन कोड, पार्सल का वजन और आकार दर्ज करना होगा। इसके बाद सिस्टम स्वयं डाक शुल्क की गणना करेगा और एक क्यूआर कोड जनरेट होगा, जिसके माध्यम से ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है। भुगतान पूरा होने के बाद साइट पर उपलब्ध बारकोड एवं विवरण को प्रिंट कर पार्सल पर चिपकाना होगा। इसके बाद पोस्टमैन घर पहुंचकर पार्सल ले जाएगा।
अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा
यदि पार्सल का मूल्य ₹500 से कम है, तो पोस्टमैन सिर्फ 50 रुपये सेवा शुल्क लेगा। जबकि ₹500 या उससे अधिक मूल्य के पार्सल पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। जिले में अगस्त माह से सैकड़ों नागरिक इस पोर्टल का उपयोग कर रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि यह सुविधा समय की बचत, सरल प्रक्रिया और पारदर्शिता के कारण अत्यंत उपयोगी है। डाक विभाग की यह पहल न केवल आम नागरिकों के लिए राहतभरी है, बल्कि यह दिखाती है कि डाक सेवा अब डिजिटल युग के साथ कदमताल कर रही है।
ये भी पढ़े: Nashik: येवला में शिवसेना (यूबीटी) को तगड़ा झटका, संभाजी व मारुति पवार राकां में शामिल
ट्रैकिंग और व्यवसायिक उपयोगकर्ताओं के लिए विशेष सुविधा
यह सेवा सामान्य ग्राहकों के साथ-साथ व्यावसायिक संस्थानों, ई-कॉमर्स कंपनियों, बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए भी बेहद लाभदायक है। पोर्टल पर पंजीकृत उपयोगकर्ताओं को स्पीड पोस्ट और बिजनेस पार्सल के विकल्प उपलब्ध हैं। ग्राहक ‘ट्रैक एंड ट्रेस’ फीचर के माध्यम से अपने पार्सल की लाइव स्थिति देख सकते हैं। व्यवसायिक उपयोगकर्ताओं के लिए वॉलेट पेमेंट प्रणाली और मासिक बिल जनरेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
India post online parcel booking apt2 service home pickup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जबलपुर के बड़ा फुहारा में अचानक ढही 3 मंजिला इमारत, बंद था बाजार; हो सकता था बड़ा हादसा
Jul 07, 2026 | 08:59 PMCCI Recruitment 2026: असिस्टेंट मैनेजर समेत 148 पदों पर भर्ती, 9 जुलाई से आवेदन शुरू, जानें पूरी जानकारी।
Jul 07, 2026 | 08:57 PMमुरैना में महापौर के पुराने घर की गली बदहाल, 4 साल से सड़क-नाली को तरस रहे लोग; लोगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Jul 07, 2026 | 08:46 PMनुसरत भरूचा ने रेड जिम वियर में फ्लॉन्ट की टोन्ड बॉडी, बारिश एंजॉय करते हुए शेयर किया मजेदार पोस्ट
Jul 07, 2026 | 08:39 PMसीहोर में लुटेरी दुल्हन का आतंक: शादी के 3 दिन बाद गहने और 2 लाख लेकर फरार, न्याय के लिए भटक रहा परिवार
Jul 07, 2026 | 08:35 PMSTEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
Jul 07, 2026 | 08:33 PMब्लड शुगर कंट्रोल रखना है तो इन सब्जियों से बना लें दूरी, नहीं तो तेजी से बढ़ सकता है ग्लूकोज लेवल
Jul 07, 2026 | 08:27 PMवीडियो गैलरी

CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM














