अमरावती: 'योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचे', सांसद बलवंत वानखड़े ने मेलघाट के विकास पर दिया जोर

Melghat Development: अमरावती में सांसद बलवंत वानखड़े की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय बैठक हुई। मेलघाट में सड़क, पानी, बिजली, इंटरनेट, भुगतान व किसानों की मक्का राशि सहित योजनाओं की समीक्षा की गई।
MP Balwant Wankhade chaired the district monitoring meet, emphasizing timely MGNREGA payments and infrastructure in Melghat. He urged coordination to resolve forest clearance issues for tribal areas.
अमरावती: 'योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचे', सांसद बलवंत वानखड़े ने मेलघाट के विकास पर दिया जोर (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Amravati District Monitoring Committee News: अमरावती, ब्यूरो। सांसद बलवंत वानखड़े ने केंद्र सरकार द्वारा जन सामान्य नागरिकों के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं। इन्ह सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें बिना किसी रुकावट के मिलना चाहिए। उन्होंने जिले मेलघाट के आदिवासी क्षेत्रों के लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए विशेष प्रयास करने पर विशेष जोर दिया।

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक

जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक सांसद वानखड़े की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर समय विधायक गजानन लवटे, प्रवीण तायड़े, महापौर श्रीचंद तेजवानी, जिलाधिकारी आशीष येरेकर, मनपा आयुक्त सौम्या शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजिता महापात्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। वानखड़े ने कहा कि महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के संविदा कर्मचारी हड़ताल से लौट आए हैं, ऐसे में मजदूरों को समय पर काम और भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

मेलघाट पर विशेष ध्यान

मेलघाट में होली पर्व को ध्यान में रखते हुए मजदूरी का भुगतान समय पर किया जाए। धारणी क्षेत्र में मक्का खरीदी की राशि शीघ्र किसानों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए। मेलघाट में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं उन्होंने मेलघाट क्षेत्र में सड़क, पेयजल, बिजली और इंटरनेट जैसी मूलभूत सुविधाओं में वन विभाग की अनुमति से जुड़ी अड़चनों को दूर करने के लिए विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया।

गुणवत्ता नियंत्रण

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता सुधारने और भारतनेट परियोजना के अंतर्गत इंटरनेट सेवाएं सुचारु रखने के निर्देश दिए गए। वन्य प्राणियों के हमलों की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सांसद ने त्वरित चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने को कहा। कौशल विकास एवं विश्वकर्मा योजना में पंजीकृत युवाओं को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करने तथा भविष्य में किसी भी लापरवाही से होने वाली घटनाओं को रोकने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में पगडंडी सड़क, खनिज क्षेत्र कल्याण योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचन योजना, अमृत सरोवर, मध्यान्ह भोजन योजना, अटल भूजल योजना, घरकुल योजना और जलयुक्त शिवार योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। नगरपालिकाओं के अध्यक्षों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव बैठक में रखे।

Navbharat Live
navbharatlive.com