-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Wani Coalfield Cbi Raid Niljai Coal Mine Mahamaya Washery
Raid: कोयला क्षेत्र में मचा हड़कंप, निलजई-महामाया समेत 4 खदानों पर CBI-विजीलेंस का ताबड़तोड़ एक्शन
- Written By: प्रिया जैस
Niljai Coal Mine: वेकोलि वणी क्षेत्र के निलजई कोयला खदान और महामाया कोलवाशरीज में CBI व विजिलेंस की संयुक्त छापेमारी। G-13 की जगह G-10 कोयले की सप्लाई कर करोड़ों के नुकसान की जांच।

कोयला खदान क्षेत्र (सौजन्य-नवभारत)
CBI Raid Chandrapur: वेकोलि वणी क्षेत्र के निलजई कोयला खदान और महामाया कोलवाशरीज में गुरूवार को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो और वेकोलि की विजिलेंस के अधिकारियों की 12 सदस्यीय टीम ने एक साथ चार जगहों पर छापेमारी की। जिसमें निलजई खदान, महामाया कोलवाशरीज, वेबब्रिज, उपक्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की।
गौरतलब है कि महामाया कोलवाशरीज और निलजई खदान में जारी अनियमितताओं की शिकायतों को लेकर इस कार्यवाही कोअंजाम दिया गया है। इस कार्यवाही से पूरे खदान क्षेत्र में खलबली मच गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार टीम ने उपक्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में वेकोलि के वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ की।
करोड़ों रुपयों का हेरफेर
बताया जाता है कि निलजई कोयला खदान से महामाया कोलवाशरीज को कोयला सप्लाई होता है। जहां कोयले की धुलाई होकर उच्च गुणवत्तापूर्ण कोयला कनार्टक के रायचुर थर्मल पॉवर में भेजा जाता है। यह कोयला बिजली उत्पादन के लिए इस्तेमाल होता है। इसका डीओ नंबर 1110013738 है। निलजई खदान से जी 13 ग्रेड का कोयला उठाकर उसे प्रक्रिया कर आगे भेजना है।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर कांग्रेस में बड़ी फूट: राजेश अडूर को हटाने के लिए 16 नगरसेवक पहुंचे कमिश्नर दफ्तर
1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का दावा, चंद्रपुर में नहीं पहुंची एम्बुलेंस, घर में हुए प्रसव के बाद महिला की मौत
नागपुर WCL कोयला विवाद: समाधान के लिए बुलाई थर्ड पार्टी ही निकली धोखेबाज, खरीदार से मिलकर की करोड़ों साजिश
Jharkhand: बंद खदान में 4 की दर्दनाक मौत, रामगढ़ में कैसे जहरीली गैस बनी काल? अवैध खनन के लिए गए थे युवक
इस बीच ट्रान्सपोर्टरों के साथ मिलीभगत कर वाशरीज प्रबंधन द्वारा उच्च गुणवत्ता वाला जी 10 का कोयला खदान से उठाकर करोड़ों रुपयों का हेरफेर किया जा रहा है। इससे वेकोलि को करोड़ों रुपयों का नुकसान हो रहा है। इन्हीं सभी शिकायतों के आधार पर सीबीआई और विजिलेंस टीम ने उक्त छापेमारी की है।
कोयले में गड़बड़ी कर करोड़ों रूपये का मुनाफा
गुरूवार से जारी इस छापेमारी में शुकवार देर रात तक अधिकारियों से पूछताछ होती रही और आवश्यक दस्तावेज एकत्रित कर टीम शनिवार की सुबह रवाना हो गई।
यह भी पढ़ें – Aviation Sector में पिछड़ता नागपुर, 15 दिन नहीं ‘साहब’ 4 साल से Cabinet Approval का इंतज़ार
महामाया कोल वाशरीज, हिंद एनर्जी, क्लीनकोल ग्रुप की कंपनी बतायी जाती है। वाशरीज को 20 प्रश रिजेक्ट कोयले को खुले मार्केट में बेचने का अधिकार प्राप्त है। परंतु इसमें भी 20 प्रश रिजेक्ट कोल को बेचने के लिए कोल कंट्रोलर ऑफिस से अनुमति लेना जरूरी है।
परंतु यहां ऐसा नहीं हो रहा है। सभी नियमों को ताक पर रखकर वाशरीज कोयले में गड़बड़ी कर करोडों रुपये का मुनाफा कमाने में लगी हुई है। इस संदर्भ में जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो वाशरीज के स्थानीय प्रभारी ने बताया कि इस बारे में उन्हें किसी भी तरह की जानकारी नहीं है।
दस्तावेजों को किया गया जब्त
छापेमारी के बाद टीम ने वाशरीज कर्मचारियों, संबंधित ट्रान्स्पोर्टर के दस्तावेज जब्त किए है। कुछ कर्मचारियों की तलाशी भी ली गई। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की यह कार्यवाही अन्य कोयला खदानों और क्षेत्र में स्थापित कोल डिपो पर भी होने की संभावना जतायी जा रही है।
Wani coalfield cbi raid niljai coal mine mahamaya washery
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गोंदिया में ‘किलकारी’ सेवा शुरू, गर्भवती महिलाओं को मोबाइल पर मिलेगा स्वास्थ्य मार्गदर्शन
Jun 20, 2026 | 10:36 AMगड़चिरोली में पुलिस को बड़ी कामयाबी, 11 साल से फरार नक्सल समर्थक बापू जनगम गिरफ्तार, कई गंभीर मामले थे दर्ज
Jun 20, 2026 | 10:36 AMNEET री-एग्जाम में NTA की बड़ी लापरवाही, नागपुर के छात्र को बिना पासपोर्ट दे दिया अबू धाबी का परीक्षा केंद्र
Jun 20, 2026 | 10:34 AMPM Kisan Nidhi: प्रधानमंत्री मोदी आज जारी करेंगे किसानों के लिए 23वीं किस्त नई किस्त, मिलेंगे पूरे 2000 रुपये
Jun 20, 2026 | 10:34 AMMumbai BEST Strike: हड़ताली बेस्ट कर्मचारियों पर MESMA के तहत एक्शन की तैयारी; पथराव के लिए होगा FIR
Jun 20, 2026 | 10:31 AMमध्य प्रदेश में और लेट होगी मानसून की एंट्री, 25 जून तक पहुंचने की उम्मीद, आज कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Jun 20, 2026 | 10:29 AMअल-नीनो के असर से जल संकट की आशंका, महाराष्ट्र सरकार ने पानी बचाने के लिए उठाए सख्त कदम
Jun 20, 2026 | 10:27 AMवीडियो गैलरी

डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM














