- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Gondia Excise Raid Illegal Liquor Silli Village Sanjay Barekar Arrest
Bhandara: तिरोड़ा के सिल्ली में अवैध शराब भट्टी नेस्तनाबूद; 5250 लीटर महुआ लाहन के साथ 1.96 लाख का माल जब्त!
Gondia Excise Raid 2026: गोंदिया आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई। सिल्ली गांव में अवैध शराब अड्डे पर छापा, 1.96 लाख का माल जब्त। भंडारा जिले में शराब सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश।
- Written By: प्रिया जैस

अवैध शराब के अड्डे पर छापा (सौजन्य-नवभारत)
Illegal Liquor Seized Maharashtra: भंडारा जिले की सीमा से सटे तिरोड़ा तहसील के सिल्ली गांव में गोंदिया आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब निर्माण के अड्डे पर छापा मारा। सोमवार 16 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे संजय बरेकर के अवैध शराब अड्डे पर की गई इस कार्रवाई में कुल 1 लाख 96 हजार 400 रुपये का माल जब्त किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।
खेत में छिपाया 5250 लीटर महुआ जब्त
गोंदिया आबकारी विभाग के पुलिस अधीक्षक मनोहर अंचुले को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने सिल्ली गांव के समीप अशोक रहांगडाले के खेत में छापा मारा। वहां 105 प्लास्टिक बैग में भरा हुआ लगभग 5250 लीटर महुआ लाहन (अनुमानित कीमत 1,84,800 रुपये) बरामद किया गया। इसके अलावा लोहे और प्लास्टिक के ड्रम, गैस चूल्हा तथा अन्य उपकरण भी जब्त किए गए। कुल मिलाकर करीब 1।96 लाख रुपये का सामान कब्जे में लिया गया।
भंडारा जिले में शराब की सप्लाई
सूत्रों के अनुसार, भंडारा जिले में पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन के निर्देश पर अवैध शराब भट्टियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी का फायदा उठाकर तिरोड़ा और सिल्ली क्षेत्र के तस्कर भंडारा जिले के कोका, खड़की, पालोरा, करडी, मोहाड़ी और तुमसर क्षेत्रों में अवैध शराब की आपूर्ति कर रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
नवी मुंबई BJP में घमासान! मंदा म्हात्रे का गणेश नाईक पर हमला, बोलीं- पवार को ठगा, अब BJP को कर रहे गुमराह
‘चुनाव के समय ही जागता है INDIA गठबंधन’, संजय राउत ने अपनी ही टीम को क्यों सुनाई खरी-खोटी?
शहर का विकास चाहिए तो टैक्स भरें, महापौर नीता ठाकरे की नागरिकों से अपील; बकायेदारों के खिलाफ सख्ती के संकेत
डिजिटल इंडिया का असर: बारामती डाकघरों में डिजिटल क्रांति, QR-UPI से बढ़े लेनदेन; ग्राहकों को राहत
यह भी पढ़ें – डॉ. बाजपेयी को तगड़ा झटका! नवजात शिशु बिक्री मामले में जमानत खारिज, एक और बिक्री का खुलासा, अब जेल जाना तय
पुलिस-तस्कर गठजोड़ पर उठे सवाल
इस कार्रवाई के बाद स्थानीय पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। कुछ दिन पूर्व करडी पुलिस ने देवाडा में शराब का जखीरा पकड़ा था, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से तस्करों के हौसले बुलंद होने की चर्चा है। संजय बरेकर पर पूर्व में भी कार्रवाई हो चुकी है, फिर भी एक बीट अमलदार की मध्यस्थता से समझौते के आरोप लगाए जा रहे हैं। आरोप है कि तस्कर बेखौफ होकर दोपहिया वाहनों से शराब की तस्करी कर रहे थे।
यह पूरी कार्रवाई गोंदिया आबकारी विभाग के पुलिस अधीक्षक मनोहर अंचुले के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक धीरज सव्वालाखे तथा उनकी टीम विजय आगले, जितेंद्र बोंडे, सागर बारसे, सुशील बोलणे, चंद्रकांत बागडे, अतुल बनसोड, हर्षा धोटे, वैष्णवी पटले द्वारा की गई। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
Gondia excise raid illegal liquor silli village sanjay barekar arrest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘आसिम मुनीर होंगे मेरी मौत के जिम्मेदार’, जेल से इमरान खान का खौफनाक पैगाम, पाकिस्तान में मचा सियासी हड़कंप
Feb 18, 2026 | 02:56 PMअब हर युवा बनेगा टेक्नोलॉजी लीडर, India AI Impact Summit में जीते और पाए 25 लाख तक का इनाम
Feb 18, 2026 | 02:50 PMनवी मुंबई BJP में घमासान! मंदा म्हात्रे का गणेश नाईक पर हमला, बोलीं- पवार को ठगा, अब BJP को कर रहे गुमराह
Feb 18, 2026 | 02:46 PMएकनाथ शिंदे और राज ठाकरे की मुलाकात से मचा सियासी हड़कंप, जानिए क्या है खास मीटिंग का मकसद
Feb 18, 2026 | 02:45 PMसिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता के निधन पर कियारा आडवाणी का छलका दर्द, इमोशनल पोस्ट ने नम कर दीं आंखें
Feb 18, 2026 | 02:41 PMकौन हैं रकीबुल हुसैन, कैसे कांग्रेस में मचा दिए कलह? असम चुनाव से पहले पार्टी में मचा बवाल
Feb 18, 2026 | 02:41 PMपहले अखिलेश फिर कांग्रेस और अब मायावती ने दिखाया ठेंगा, कटी पतंग हुए ओवैसी! यूपी में घुसने से पहले ही लगा ताला
Feb 18, 2026 | 02:32 PMवीडियो गैलरी

Shatrughan Sinha on BJP: SIR के नाम पर ज्यादती… TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का BJP पर बड़ा आरोप
Feb 18, 2026 | 01:41 PM
यूपी में ‘फॉर्म-7’ पर घमासान; सपा का आरोप- भाजपा काट रही PDA के 80% वोट, देखें वीडियो
Feb 18, 2026 | 01:24 PM
रीवा में ‘अनोखा’ विरोध: कलेक्टर के न आने पर आवारा कुत्ते को सौंपा ज्ञापन; 300 प्रदर्शनकारियों पर FIR
Feb 18, 2026 | 01:17 PM
खाकी हुई शर्मसार! ट्रेन के AC कोच से तकिया-चादर चुराते पकड़ा गया UP पुलिस का सिपाही, देखें यह VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:58 PM
क्या ट्रेन में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं? मनचले ने सरेआम किया अश्लील बर्ताव, युवती की हिम्मत ने कर दिया बेनकाब
Feb 17, 2026 | 09:52 PM
प्रेमानंद महाराज की शरण में फिर पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का, तुलसी की माला पहने दिखीं अभिनेत्री- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:20 PM













