- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Navi Mumbai Bjp Conflict Manda Mhatre Ganesh Naik Poster War News
नवी मुंबई BJP में घमासान! मंदा म्हात्रे का गणेश नाईक पर हमला, बोलीं- पवार को ठगा, अब BJP को कर रहे गुमराह
Navi Mumbai Politics: नवी मुंबई मनपा चुनाव के बाद भाजपा में घमासान तेज हो गया है। विधायक मंदा म्हात्रे ने गणेश नाईक पर टिकट और अनुमोदित नगरसेवक सूची में समर्थकों को जगह न देने का आरोप लगाया।
- Written By: आकाश मसने

मंत्री गणेश नाईक व विधायक मंदा म्हात्रे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Manda Mhatre Vs Ganesh Naik: नवी मुंबई मनपा चुनावों के बाद भाजपा के भीतर आंतरिक लड़ाई एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। बेलापुर की विधायक मंदा म्हात्रे ने मंत्री गणेश नाईक पर सीधा हमला बोला है। मनपा चुनावों में विधायक मंदा म्हात्रे के समर्थकों को टिकट नहीं दिया गया था। ठीक उसी तरह अब एक बार फिर से अनुमोदित नगरसेवकों की सूची में मंदा म्हात्रे के किसी भी समर्थक को जगह नहीं दी गई है, जिसकी वजह से मंदा म्हात्रे खासी नाराज हैं।
मंदा म्हात्रे ने भाजपा के शीर्ष नेताओं से मांग की थी कि अनुमोदित नगरसेवकों में उनके समर्थकों को भी शामिल किया जाए लेकिन अनुमोदित नगरसेवकों की जब सूची आई तो उसमें उनके एक भी समर्थक का नाम नहीं था। मंदा म्हात्रे ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि गणेश नाईक पहले भी शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को गुमराह कर चुके हैं और अब वे भाजपा को भी गुमराह करने का काम कर रहे हैं, मंदा म्हात्रे ने यह भी कहा कि गणेश नाईक बिना सत्ता के नहीं रह सकते हैं।
सत्ता के लिए भाजपा को गुमराह कर रहे वन मंत्री नाईक
मंदा म्हात्रे ने यूबीटी नेता संजय राऊत के उस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसमें राऊत ने कहा था कि यदि उन्हें एकनाथ शिंदे के खिलाफ लड़ाई लड़नी है तो उन्हें घर वापसी करना चाहिए, मंदा म्हात्र ने कहा कि संजय राऊत गणेश नाईक के प्रवक्ता जैसे बात कर रहे है। संजय राऊत को चाहिए कि वे गणेश नाईक को जल्द से जल्द अपनी पार्टी में शामिल करा लें। उन्होंने कहा कि संजय राऊत बहुत बड़े नेता है। मेरा बोलना उचित नहीं है, लेकिन बोलना ही पड़ेगा। क्योंकि वे हर समय भारतीय जनता पार्टी की बात करते रहते हैं। भारतीय जनता पार्टी की बात करते समय उन्हें अतीत के बारे में भी सोचना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
MMRDA के बजट से बढ़ेगी मेट्रो-5 की रफ्तार, 4897 करोड़ रुपये से बदलेगी कल्याण के ट्रांसपोर्ट की तस्वीर
विवेक भीमनवार बने MPSC के नए अध्यक्ष: राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने दिलाई शपथ, सीएम-डिप्टी सीएम रहे मौजूद
मुंबई: धारावी डिपो के अंदर बेकाबू हुई BEST बस, मची भारी तबाही; सुरक्षा पर उठे सवाल
‘तिक्ष्णगत आयएमए वॉकेथॉन-2026’ में उमड़ा जनसैलाब, अकोला में 5 हजार प्रभागियों ने लगाई दौड़
नाईक ने किया था शिवसेना के साथ पहला विश्वासघात
आज वे कहते हैं कि गणेश नाईक को हमारी पार्टी में शामिल होना चाहिए, लेकिन उन्हें यह भी सोचना चाहिए कि शिवसेना के साथ पहला विश्वासघात किस ने किया था, तो वह गणेश नाईक ही थे, उन्होंने सारी नगरपालिकाएं छीन ली और मेरे बाद शरद पवार के साथ एनसीपी में आ गए और वहां भी शरद पवार जैसे नेता को गुमराह करने का काम किया। जब गणेश नाईक शिवसेना छोड़कर शरद पवार के पास आए। उन्होंने शरद पवार को घेर लिया और शरद पवार ने उन्हें सब कुछ दे दिया।
शरद पवार की आंखों में भी नाईक झोंक चुके हैं धूल
मैं इस बात की गवाह हूं कि जब उन्होंने शरद पवार से ठाणे जिले की मांग की थी। उस समय ठाणे जिले में एनसीपी नंबर एक पर थी। वसंत डावखरे, आरसी पाटिल, सुभाष भोईर, देवराम भोईर, एनसीपी के सभी बड़े-छोटे नेता और नवी मुंबई में मैं थी, उस समय उन्होंने शरद पवार से कहा था कि मैं पूरे ठाणे जिले का नेतृत्व करूंगा और शरद पवार ने इसके लिए हा भी कर दी थी। इसके बाद गणेश नाईक ने उनकी आंखों में धूल झोंकने का काम किया।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में 5% मुस्लिम आरक्षण हो गया खत्म? राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान ने बताया क्या है सच
संजय शिरसाट ने गणेश नाईक को चेताया
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ बयानबाजी को लेकर शिवसेना के नेताओं और वन मंत्री गणेश नाईक के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। शिंदे गुट के नेता व मंत्री संजय शिरसाट ने नाईक को चेतावनी दी है कि वे शिंदे के खिलाफ अपनी बयानबाजी रोके अन्यथा सड़क पर यह लड़ाई शुरू हो जाएगी। उन्होंने यदि संयम नहीं बरता तो करारा जवाब दिया जाएगा। शिरसाट ने कहा कि गणेश नाईक हमारे नेता एकनाथ शिंदे को टार्गेट कर विवादित बयान दे रहे हैं और आधारहीन आरोप लगा रहे हैं। इसकी कोई सीमा होती है। यदि शिवसैनिकों का धैर्य टूट गया तो वे सड़क पर उतर जाएंगे।
नवी मुंबई में पोस्टर वार
नवी मुंबई में एकनाथ शिंदे विरुद्ध गणेश नाईक पोस्टर वार शुरू गया है। कई इलाकों में शिंदे के समर्थन में पोस्टर लगाए गए। किसी का नाम लिए बिना, उस पर एक भड़काऊ टेक्स्ट लिखा है, जिसमें कहा गया है, रखुद को भूलने की बीमारी बताने वाले मूर्तिकारों का फ्री इलाज किया जाएगा। इसमें एकनाथ शिंदे व उनके पुत्र सांसद श्रीकांत शिंदे की तस्वीर थी। हालांकि मुंबई मनपा ने ये पोस्टर तुरंत हटा दिए, गणेश नाईक खुद को ‘नवी मुंबई का मूर्तिकार’ मानते हैं।
Navi mumbai bjp conflict manda mhatre ganesh naik poster war news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दुनिया में एक और जंग का खतरा! इथोपिया और इरिट्रिया बॉर्डर पर सेना तैनात, क्या फिर छिड़ेगा भीषण युद्ध?
Feb 18, 2026 | 03:49 PMसाधारण दर्शक से लेकर छोटे क्रिएटर तक: भारत में AI से बदल रही है कमाई और मीडिया की दुनिया
Feb 18, 2026 | 03:47 PMमुंबई में ‘फर्जी’ बाबा बंगाली रैकेट का भंडाफोड़, रेलवे पुलिस की मुहीम में धरा गया जालसाज
Feb 18, 2026 | 03:45 PMMMRDA के बजट से बढ़ेगी मेट्रो-5 की रफ्तार, 4897 करोड़ रुपये से बदलेगी कल्याण के ट्रांसपोर्ट की तस्वीर
Feb 18, 2026 | 03:42 PMलॉस एंजिल्स में छाया ‘द ब्लफ’ का जादू, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की रोमांटिक केमिस्ट्री वायरल
Feb 18, 2026 | 03:42 PM‘मैं इसे मैनिफेस्ट कर रहा हूं…’ युवराज सिंह की बायोपिक में रोल निभाने को बेकरार हैं सिद्धांत चतुर्वेदी
Feb 18, 2026 | 03:42 PMबिना इंटरनेट चलेगा AI, ऑफिस में लगेगा AI का डिब्बा, डाटा भी रहेगा पूरी तरह सुरक्षित
Feb 18, 2026 | 03:39 PMवीडियो गैलरी

Shatrughan Sinha on BJP: SIR के नाम पर ज्यादती… TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का BJP पर बड़ा आरोप
Feb 18, 2026 | 01:41 PM
यूपी में ‘फॉर्म-7’ पर घमासान; सपा का आरोप- भाजपा काट रही PDA के 80% वोट, देखें वीडियो
Feb 18, 2026 | 01:24 PM
रीवा में ‘अनोखा’ विरोध: कलेक्टर के न आने पर आवारा कुत्ते को सौंपा ज्ञापन; 300 प्रदर्शनकारियों पर FIR
Feb 18, 2026 | 01:17 PM
खाकी हुई शर्मसार! ट्रेन के AC कोच से तकिया-चादर चुराते पकड़ा गया UP पुलिस का सिपाही, देखें यह VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:58 PM
क्या ट्रेन में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं? मनचले ने सरेआम किया अश्लील बर्ताव, युवती की हिम्मत ने कर दिया बेनकाब
Feb 17, 2026 | 09:52 PM
प्रेमानंद महाराज की शरण में फिर पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का, तुलसी की माला पहने दिखीं अभिनेत्री- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:20 PM













