गोंदिया में ड्रग्स पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सुंदरनगर से MD तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

Gondia Crime News: गोंदिया पुलिस ने सुंदरनगर में जाल बिछाकर एमडी ड्रग तस्कर तौसीफ को दबोचा, 1.46 लाख रुपये मूल्य की 7.310 ग्राम ड्रग्स बरामद। एसपी गोरख के नेतृत्व में नशे के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई।
Gondia Police's LCB arrested a smuggler in Sundarnagar with 7.310g of Mephedrone worth 1.46 lakh. Under SP Gorakh Bhamre, the team is cracking down on the rising local drug network.
गोंदिया में ड्रग्स पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सुंदरनगर से MD तस्कर गिरफ्तार (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Gondia Drug Bust News: गोंदिया जिले में ड्रग नेटवर्क मजबूत होता जा रहा है। इसे रोकने के लिए गोंदिया पुलिस ने कमर कस ली है और शहर के सुंदरनगर परिसर में पुलिस ने खतरनाक ड्रग मेफेड्रोन (एमडी) बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 7.310 ग्राम ड्रग्स जब्त की गई है, जिसकी कीमत 1 लाख 46 हजार 200 रु। बताई गई है।

आरोपी का नाम सुंदरनगर निवासी तौसीफ उर्फ पीरू मुस्ताक शेख (24) बताया गया है। शहर और जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी बढ़ गई है। गोंदिया पुलिस ने तस्करी पर नकेल कसने और नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए कमर कस ली है। स्थानीय अपराध शाखा की टीम रविवार को जिले में अपराध रोकथाम के लिए गश्त कर रही थी।

इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि एक युवक सुंदरनगर परिसर में एमडी पाउडर लेकर घूम रहा है और उसे बेचने की फिराक में है। सूचना के बाद जिला पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के नेतृत्व में पुलिस ने सुंदरनगर परिसर में जाल बिछाया।

7.310 ग्राम एमडी जब्त

इसी दौरान, पुलिस ने तौसीफ उर्फ पीरु को उसके घर के सामने सड़क पर संदिग्ध रूप से घूमते हुए पकड़ लिया। पंच के समक्ष तलाशी लेने पर उसकी जेब से दो पारदर्शी प्लास्टिक की जिपर वाली थैलियां मिली। यह स्पष्ट था कि इन थैलियों में सफेद रंग का एमडी नशीला पदार्थ था। पुलिस ने 7.310 ग्राम एमडी जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई गोंदिया पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोतम अहेरकर, सहायक पुलिस निरीक्षक धीरज राजुरकर, हवलदार संजय चव्हाण, सहायक फौजदार राजु मिश्रा, हवलदार सुजीत हलमारे, सोमेंद्रसिंग तुरकर, सिपाही छगन विट्ठले, राकेश इंदुरकर, सुनील डहाके, संतोष केदार, घनश्याम कुंभलवार ने की

Navbharat Live
navbharatlive.com