-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kiara Advani Emotional Post On Sidharth Malhotra Father Sunil Malhotra Death
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता के निधन पर कियारा आडवाणी का छलका दर्द, इमोशनल पोस्ट ने नम कर दीं आंखें
- Written By: स्नेहा मौर्या
Kiara Advani Emotional Post: सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा के निधन के बाद कियारा आडवाणी ने भावुक पोस्ट शेयर कर अपना दर्द बयां किया। अब सेलेब्स और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे ।

कियारा आडवाणी इमोशनल पोस्ट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Kiara Advani Father In Law Death: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का 14 फरवरी को निधन हो गया। इस दुखद खबर ने मल्होत्रा परिवार को गहरे शोक में डाल दिया। हाल ही में दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां सिद्धार्थ अपनी पत्नी और अभिनेत्री कियारा अडवाणी के साथ मौजूद रहे। परिवार के इस मुश्किल समय में कियारा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर अपने ससुर को श्रद्धांजलि दी है।
कियारा आडवाणी ने ससुर के लिए शेयर किया इमोशनल पोस्ट
कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर एक पारिवारिक तस्वीर साझा करते हुए लंबा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने सुनील मल्होत्रा के प्रति अपना प्यार और सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि शादी के बाद जिस अपनत्व और स्नेह के साथ उनका स्वागत किया गया, वह उनके दिल में हमेशा के लिए बस गया है। कियारा ने लिखा कि उनके ससुर ने उन्हें बिना किसी शर्त के प्यार दिया और परिवार को एक मजबूत धागे में पिरोए रखा।
सम्बंधित ख़बरें
‘रामायण’ से 11 सेकंड का वीडियो लीक होने का दावा, सोशल मीडिया पर मची हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला
शिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
मुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
अपने पोस्ट में कियारा ने उनकी दरियादिली, शांत स्वभाव और परिवार के प्रति समर्पण को याद किया। उन्होंने लिखा कि वे हमेशा सबकी बातें ध्यान से सुनते थे, छोटी-छोटी बातों को याद रखते थे और जरूरत पड़ने पर दिल खोलकर मदद करते थे। कियारा ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी बदले में कुछ नहीं चाहा, बस अपने परिवार की खुशी को प्राथमिकता दी।
अभिनेत्री ने आगे लिखा कि सुनील मल्होत्रा अपने पीछे प्यार, मूल्यों और एकजुटता की ऐसी विरासत छोड़ गए हैं, जो उनके बच्चों और आने वाली पीढ़ियों में हमेशा जीवित रहेगी। कियारा के इस पोस्ट ने फैंस को भावुक कर दिया और कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
ये भी पढ़ें- इस फिल्म में अक्षय कुमार संग रोमांस करेंगी आयशा खान? ‘शरारत गर्ल’ की एंट्री से बढ़ी हलचल
बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया दुख
फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी इस दुख की घड़ी में मल्होत्रा परिवार का साथ दिया। निर्माता करण जौहर, अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, नेहा धूपिया और जैकलीन फर्नांडीज सहित कई सेलेब्स ने श्रद्धांजलि अर्पित की और कियारा व सिद्धार्थ को हिम्मत बनाए रखने का संदेश दिया। इस मुश्किल समय में पूरा बॉलीवुड मल्होत्रा परिवार के साथ खड़ा नजर आ रहा है। कियारा का यह इमोशनल पोस्ट दर्शाता है कि उनके और उनके ससुर के बीच गहरा भावनात्मक रिश्ता था, जिसे वह हमेशा संजोकर रखेंगी।
Kiara advani emotional post on sidharth malhotra father sunil malhotra death
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Taj Mahal या तेजोमहालय: अजय तोमर का बड़ा दावा, कहा – यह शिव मंदिर है, सावन में कराएंगे जलाभिषेक
Jul 02, 2026 | 08:28 PM‘रामायण’ से 11 सेकंड का वीडियो लीक होने का दावा, सोशल मीडिया पर मची हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला
Jul 02, 2026 | 08:27 PM‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 08:18 PMसंभाजीनगर: 2740 करोड़ की जल योजना अफसर–ठेकेदार टकराव से अटकी, महापौर ने इसकी रिपोर्ट CM को भेजने का किया ऐलान
Jul 02, 2026 | 08:17 PMलातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













