- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Traffic Signal System Collapse Administration Negligence
करोड़ों की सिग्नल व्यवस्था ध्वस्त, प्रशासन मौन,दिखावे की वस्तु बनकर रह गई ट्रैफिक सिग्नल व्यवस्था
Bhandara Civic Negligence: भंडारा में करोड़ों की सिग्नल व्यवस्था ध्वस्त। जंग लगे खंभे, बेकार कैमरे और प्रशासन की लापरवाही से ट्रैफिक सिस्टम बुरी तरह प्रभावित हो गया है।
- Written By: आंचल लोखंडे

करोड़ों की सिग्नल व्यवस्था ध्वस्त, प्रशासन मौन
Bhandara Traffic: भंडारा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद ने लाखों रुपये खर्च कर सिग्नल सिस्टम लगाया था, लेकिन यह पूरी व्यवस्था अब महज दिखावे की वस्तु बनकर रह गई है। कुछ ही वर्षों में शहर के कई सिग्नल पोल एक-एक कर गिरते जा रहे हैं। शहर के व्यस्ततम चौकों मुस्लिम लाइब्रेरी चौक, लोकशाहीर अण्णा भाऊ साठे चौक और पोस्ट ऑफिस चौक पर सिग्नल व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। इससे साफ झलकता है कि भारी-भरकम बजट खर्च करने के बावजूद काम की गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
सहयोग हॉस्पिटल के पास सड़क के बीचोंबीच लगाया गया सिग्नल पोल अब पूरी तरह जंग खा चुका है और गिरा पड़ा है। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गिरा, लेकिन हकीकत यह भी है कि पोल की नींव कमजोर थी और लंबे समय से उसमें जंग लग चुका था। इसके बावजूद नगर परिषद ने कभी इसकी देखभाल नहीं की। इसी चौक पर दूसरा पोल भी अब झुकने की स्थिति में है, जिससे नागरिकों में भय का माहौल है कि किसी भी समय यह भी गिर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है। सवाल यह उठता है कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद यह व्यवस्था टिक क्यों नहीं पा रही? क्या यह ठेकेदारों की लापरवाही है या प्रशासन की अनदेखी?
सीसीटीवी कैमरे भी बने दिखावा
नगर प्रशासन ने शहर के प्रमुख चौकों और सड़कों पर ट्रैफिक की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए थे, लेकिन इनका काम सिर्फ कागजों तक सीमित रह गया है। मुस्लिम लाइब्रेरी चौक समेत कई स्थानों पर न तो कैमरे ठीक से काम कर रहे हैं और न ही सिग्नल का रखरखाव हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
क्रेडाई-एमसीएचआई की प्रॉपर्टी प्रदर्शनी में दिग्गज बिल्डरों के प्रोजेक्ट, 17 अप्रैल से लगेगा मेला
पुलिस नौकरी का झांसा देकर 1.27 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, सोने के आभूषण बरामद
नेशनल पार्क में तेंदुए की शिकार ! वन्य जीवों की खाल और अंगों की तस्करी, 6 आरोपी गिरफ्तार
स्कूलों के विकास के लिए रोडमैप तैयार करें रेवणे, मनपा शिक्षा विभाग स्तर सुधारेंने समीक्षा बैठक
खंभे गिरने जैसी घटनाओं के बावजूद किसी जिम्मेदार अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया। इससे यह स्पष्ट होता है कि करोड़ों रुपए की लागत से स्थापित यह प्रणाली केवल दिखावे के लिए ही लगाई गई थी।
ये भी पढ़े: माता सीता की यादों की खुशबू, मेलघाट की संस्कृति का हरा-भरा सौंदर्य, मेलघाट में ‘सीता की मेहंदी’
ट्रैफिक व्यवस्था में अव्यवस्था, नागरिकों में रोष
भंडारा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित हो चुकी है। जगह-जगह बंद पड़ी लाइटें, बेकार पड़े सिग्नल और झुके हुए पोल नागरिकों के लिए खतरा बने हुए हैं। दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है, जबकि प्रशासन मौन है।
शहरवासियों ने मांग की है कि संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए और सिग्नल सिस्टम की मजबूती व रखरखाव के लिए स्थायी तंत्र विकसित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Bhandara traffic signal system collapse administration negligence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के सबसे रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया, मिलर-KL Rahul की विस्फोटक पारी गई बेकार
Apr 08, 2026 | 11:41 PMAuspicious Colours Akshaya Tritiya:अक्षय तृतीया पर कौन- सा रंग पहनना होता शुभ, यहां जानिए
Apr 08, 2026 | 11:03 PMदोहा डायमंड लीग टली, सुरक्षा कारणों से लिया गया बड़ा फैसला, नीरज चोपड़ा को करना होगा और इंतजार
Apr 08, 2026 | 10:55 PMकानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PMBCB चुनाव 2025 में वोटों की धांधली का बड़ा खुलासा, अमीनुल इस्लाम पर लगे सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप
Apr 08, 2026 | 10:44 PMSDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PMजोस बटलर का विस्फोट! मुकेश कुमार के एक ही ओवर में कूटे 23 रन, दिल्ली के गेंदबाजों में मचाया हाहाकार
Apr 08, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM
वाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:43 PM
क्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:37 PM
वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM














