- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara School Teacher Anil Raut Arrest Serial Offender News
भंडारा स्कूल कांड: दोस्त की बेटी से लेकर सहकर्मी की बच्ची तक, इस शिक्षक की करतूतों की लिस्ट देख कांप जाएगी रूह
Teacher Harassment Case: भंडारा जिले के वडेगांव स्कूल के दरिंदे शिक्षक अनिल राऊत का काला चिट्ठा उजागर। बर्खास्तगी और सजा के बाद भी कैसे मिली नौकरी? शिक्षा विभाग की भूमिका पर उठे सवाल।
- Written By: प्रिया जैस

आरोपी शिक्षक अनिल जगन राऊत (सौजन्य-नवभारत)
Wadegaon School News: भंडारा जिले के वडेगांव जिला परिषद स्कूल में पांच नाबालिग छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने वाले आरोपी शिक्षक अनिल जगन राऊत (54) की गिरफ्तारी के बाद उसके काले कारनामों की लंबी सूची सामने आई है। इस खुलासे ने न केवल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं, बल्कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की संदिग्ध भूमिका को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है।
आरोपी शिक्षक का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है। वर्ष 2010 में गोंदिया जिले के एक स्कूल में छात्रा के साथ शोषण करने के आरोप में उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद उसने आयुक्त कार्यालय में अपील की, जहां 2012 में अपर आयुक्त ने उसे आंशिक दोषी मानते हुए बहाल कर दिया। बहाली के बाद उसकी नियुक्ति लाखांदुर तहसील के गवराला स्कूल में हुई, लेकिन वहां भी उसकी आदतें नहीं सुधरीं। आरोपी के खिलाफ लाखांदुर पुलिस थाने में कई शिकायतें दर्ज हैं।
मित्र की बेटी का किया था शोषण
2018 में उसने अपने ही एक मित्र की बेटी (आठवीं की छात्रा) के साथ शोषण किया था। इसके अलावा एक सहकर्मी शिक्षक की बेटी के साथ भी अश्लील हरकत करने का आरोप उस पर लगा। बताया जा रहा है कि इनमें से एक मामले में उसे तीन वर्ष की सजा भी हो चुकी है। करीब पांच साल पहले मलेघाट गांव के स्कूल में भी छात्राओं के साथ अशोभनीय व्यवहार की शिकायतों के बाद उसका तबादला किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
25 नहीं 45 दिनों में मिल रहे हैं LPG सिलेंडर, वितरकों पर फूटा लोगों का गुस्सा, प्रशासन झाड़ रहा पल्ला
मुंबई में जन्म प्रमाणपत्र घोटाले पर बड़ी कार्रवाई; मेयर का आदेश- अब हर महीने होगी सख्त स्क्रूटनी और पुलिस जांच
NMC Transport Budget: आपली बस का स्टीयरिंग संभालेंगी महिला ड्राइवर, बजट में बड़ी घोषणा की तैयारी!
एमईटी में अंतरराष्ट्रीय परिषद, नासिक में टेक्नोलॉजी का बड़ा मंच; 700 से अधिक रिसर्च पेपर्स पर होगी चर्चा
वडेगांव स्कूल में यह शिक्षक पिछले दो वर्षों से छात्राओं को डरा-धमकाकर उनका शोषण कर रहा था। हैरानी की बात यह है कि स्कूल मात्र दो शिक्षकों का है और मुख्याध्यापक के कक्ष के ठीक बगल वाले कमरे में आरोपी ऐसी घिनौनी हरकतें करता था। मुख्याध्यापक की इस मामले में अनभिज्ञता ने उनकी भूमिका को भी संदिग्ध बना दिया है।
यह भी पढ़ें – नकली नोट से सावधान, चंद्रपुर के बंद फ्लैट में पकड़ा गया 91 लाख का जखीरा, एमपी से जुड़े तार! EPSON की ली मदद
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जिस व्यक्ति को पहले बर्खास्त किया जा चुका था और जो सजायाफ्ता अपराधी था, उसे बार-बार बच्चों के बीच पढ़ाने के लिए नियुक्त कैसे किया गया? ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि यदि प्रशासन ने समय रहते सख्त कदम उठाए होते, तो आज वडेगांव की मासूम छात्राएं इस प्रताड़ना का शिकार न होतीं। फिलहाल पवनी पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
तीन दिन की पुलिस रिमांड पर शिक्षक
पवनी तहसील के वडेगांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के आरोपी शिक्षक अनिल राउत (54) को पवनी पुलिस ने भंडारा न्यायालय में पेश किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने आरोपी शिक्षक को तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश सुनाया है। पुलिस हिरासत के दौरान आरोपी से इस घिनौने अपराध के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी।
शिक्षक निलंबित,बर्खास्त करने की तैयारी
छात्राओं के साथ हुए शर्मनाक कृत्य को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिलिंदकुमार सालवे ने इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी शिक्षक अनिलकुमार राऊत को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।साथ ही उसे स्थ्ज्ञई रूप से बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Bhandara school teacher anil raut arrest serial offender news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
25 नहीं 45 दिनों में मिल रहे हैं LPG सिलेंडर, वितरकों पर फूटा लोगों का गुस्सा, प्रशासन झाड़ रहा पल्ला
Mar 12, 2026 | 02:11 PMVideo: सब्जीवाले का गटर के पानी से प्याज धोते वीडियो वायरल, देखिए आपकी सेहत से खिलवाड़ का पूरा सच
Mar 12, 2026 | 02:08 PMमुंबई में जन्म प्रमाणपत्र घोटाले पर बड़ी कार्रवाई; मेयर का आदेश- अब हर महीने होगी सख्त स्क्रूटनी और पुलिस जांच
Mar 12, 2026 | 02:07 PMNMC Transport Budget: आपली बस का स्टीयरिंग संभालेंगी महिला ड्राइवर, बजट में बड़ी घोषणा की तैयारी!
Mar 12, 2026 | 02:04 PMबच्चों की WhatsApp चैट अब माता-पिता की निगरानी में, 13 साल से कम वाले यूजर्स के लिए आया नया फीचर
Mar 12, 2026 | 02:04 PMएमईटी में अंतरराष्ट्रीय परिषद, नासिक में टेक्नोलॉजी का बड़ा मंच; 700 से अधिक रिसर्च पेपर्स पर होगी चर्चा
Mar 12, 2026 | 02:04 PMदबाव वाली परिस्थितियों…T20 World Cup 2026 का खिताब जीतने के बाद जसप्रीत बुमराह का बड़ा खुलासा
Mar 12, 2026 | 02:03 PMवीडियो गैलरी

‘विपक्ष आह भी भरे तो बदनाम…वो कत्ल भी करें तो चर्चा नहीं’, संसद में TMC सांसद का BJP पर तीखा वार- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:09 PM
‘भारत हमारे कहने पर चलता है’, व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के दावे से मचा बवाल; विपक्ष ने पीएम मोदी को घेरा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:02 PM
मैदान पर छक्कों की बारिश, ट्रेन में चादर ओढ़कर सफर; फ्लाइट न मिलने पर ‘गुपचुप’ मुंबई पहुंचे शिवम दुबे- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:56 PM
छतरपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! रिटायर्ड शिक्षक के घर से मिले 25 गैस सिलेंडर, कालाबाजारी का खुलासा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:48 PM
ट्रेन में नफरत का ‘वायरल’ वीडियो: सिसकता युवक, पत्थर दिल भीड़ और कानून को खुली चुनौती
Mar 11, 2026 | 02:21 PM
उन्नाव में ‘नवाब’ बने मास्टर साहब: हाथ में किताब की जगह बच्चों को थमा दी झाड़ू, वीडियो देख खौल उठा जनता का खून
Mar 11, 2026 | 02:16 PM










