-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Wife Murder Accused Arrested After 35 Years
Akola News: 35 साल से फरार पत्नी का हत्यारा गिरफ्तार, मकान बेचने आया तो पुलिस ने दबोचा
Akola Accused Arrested: अकोला में 1991 में पत्नी की हत्या के बाद 35 साल से फरार चल रहे आरोपी को खदान पुलिस ने गिरफ्तार किया। मकान बेचने के लिए शहर आने पर पुलिस ने उसे गौतम नगर से दबोच लिया।

Murder Accused (सोर्सः सोशल मीडिया)
Akola Wife Murder Case: पत्नी की हत्या कर पिछले 35 वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहे एक शातिर फरार आरोपी को आखिरकार खदान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान एकनाथ गायकवाड़ के रूप में हुई है। वह वर्ष 1991 में पत्नी की हत्या के बाद जमानत पर रिहा होकर फरार हो गया था और तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
जानकारी के अनुसार, 21 मार्च 1991 को गुढ़ी पड़वा के दिन एकनाथ गायकवाड़ ने अपनी पत्नी चित्रलेखा की निर्मम हत्या कर दी थी। इस मामले में तत्कालीन सिविल लाइंस पुलिस थाने में उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था, लेकिन न्यायालय से जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया।
1991 में पत्नी की हत्या कर फरार हुआ आरोपी
लगातार गैरहाजिर रहने पर न्यायालय ने उसके खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट स्टैंडिंग अरेस्ट वारंट जारी कर दिया था। करीब साढ़े तीन दशक तक फरार रहने के बाद हाल ही में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एकनाथ गायकवाड़ अपना पुराना मकान बेचने के उद्देश्य से अकोला के गौतम नगर स्थित एक रिश्तेदार के घर आया है।
सम्बंधित ख़बरें
CM देवेंद्र फडणवीस से लेकर सुनेत्रा पवार तक, इन दिग्गजों ने अजित दादा को दी भावुक श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें
अब 10 लाख के बजाय जमा करने होंगे लाख रुपये! हाईकोर्ट से सामाजिक कार्यकर्ता शेखर जनबंधु को बड़ी राहत
तेज हवाओं के साथ मुंबई-ठाणे में भारी बारिश, निचले इलाकों में भरा पानी, 48 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
इनसे अच्छे तो अंग्रेज थे, राहुल गांधी के PM आवास के बाहर प्रदर्शन पर ऐसा क्यों बोले उद्धव ठाकरे
ये भी पढ़े: नागपुर मनपा परिवहन विभाग में 200 करोड़ का घोटाला! विपक्ष ने सबूतों के साथ खोली कुप्रबंधन व भ्रष्टाचार की पोल
आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा
सूचना मिलते ही खदान पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और गौतम नगर क्षेत्र में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई खदान पुलिस थाना प्रभारी मनोज केदारे के मार्गदर्शन में पुलिसकर्मी गिरीष वीर, नासिर शेख, राजेश वानखड़े, संदीप काटकर और रुपेश डोंगरे की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दी। आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया।
Akola wife murder accused arrested after 35 years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CM देवेंद्र फडणवीस से लेकर सुनेत्रा पवार तक, इन दिग्गजों ने अजित दादा को दी भावुक श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें
Jul 22, 2026 | 04:44 PMविराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, नंगे पैर आश्रम तक पहुंचे कपल
Jul 22, 2026 | 04:43 PMसागर में डिवाइडर बना विवाद की वजह! मकरोनिया में सैकड़ों लोगों ने किया चक्काजाम; सड़क पर थमा ट्रैफिक
Jul 22, 2026 | 04:40 PMअब 10 लाख के बजाय जमा करने होंगे लाख रुपये! हाईकोर्ट से सामाजिक कार्यकर्ता शेखर जनबंधु को बड़ी राहत
Jul 22, 2026 | 04:39 PMसोनम वांगचुक मेदांता अस्पताल में भर्ती, CJP चीफ अभिजीत दिपके ने अनशन खत्म करने की की अपील
Jul 22, 2026 | 04:37 PMMaa Durga: आज गुप्त नवरात्र की नवमी पर करें ये 5 अचूक उपाय, पूरी होगी कामना, माता का मिलेगा आशीर्वाद
Jul 22, 2026 | 04:35 PMCJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PMवीडियो गैलरी

CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM
UCC लागू होते ही क्यों भड़का विरोध? जानिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की पूरी दलील-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:59 PM












