- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Sambhajinagar Railway Division Demand Dr Karad New Vande Bharat
मराठवाड़ा को मिलेगा बड़ा तोहफा, संभाजीनगर रेलवे को स्वतंत्र डिवीजन बनाने की गूंज संसद में उठी
SambhajiNagar News: सांसद डॉ. भागवत ने राज्यसभा में संभाजीनगर को स्वतंत्र रेलवे डिवीजन बनाने व CSMT तक नई वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की मांग उठाई। पर्यटन, उद्योग और बढ़ती सुविधाओं की जरूरत पर जोर दिया।
- Written By: अंकिता पटेल

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Sambhajinagar Railway Division News: राज्यसभा में मंगलवार को सांसद डॉ. भागवत कराड ने छत्रपति संभाजीनगर रेलवे को स्वतंत्र डिवीजन का दर्जा देने की प्रभावी और स्पष्ट मांग उठाई। उन्होंने कहा कि मराठवाड़ा क्षेत्र में रेलवे की आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विकास, नए मार्गों की आवश्यकता और औद्योगिक व पर्यटन क्षेत्र के विस्तार को देखते हुए केंद्र सरकार को इस विषय पर तत्काल निर्णय लेना चाहिए।
सांसद डॉ. कराड ने कहा कि छत्रपति संभाजीनगर को महाराष्ट्र की पर्यटन राजधानी माना जाता है। अजंठा-एलोरा गुफाएं, कैलास मंदिर, देवगिरी किला, पनचक्की और बीबी का मकबरा जैसी विश्व-प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहरों के कारण हर वर्ष लाखों पर्यटक यहां आते हैं।
इसके साथ ही दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत शेंद्रा बिडकीन क्षेत्र में लगभग एक लाख करोड़ रुपये का औद्योगिक निवेश जारी है। ऐसी स्थिति में उन्नत रेलवे सुविधाओं की आवश्यकत्ता और भी बढ़ जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
बिना टिकट यात्रा पर रेलवे सख्त, गोंदिया स्टेशन पर टिकट जांच अभियान, 545 यात्रियों पर कार्रवाई
छत्रपति संभाजीनगर: चौथे दिन भी पेट्रोल-डीजल की किल्लत; जिलाधिकारी बोले- 30% अतिरिक्त आपूर्ति, अफवाहों से बचें
छत्रपति संभाजीनगर: ईडी और पुलिस का डर दिखाकर रिटायर्ड प्रोफेसर से 32.5 लाख की ठगी; गुजरात से 2 आरोपी गिरफ्तार
छत्रपति संभाजीनगर: कचरा और प्लास्टिक फैलाने वालों पर मनपा सख्त; 20 दिनों में वसूला 8.5 लाख का जुर्माना
सांसद डॉ. कराड ने बताया कि वर्तमान में चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस (छ. संभाजीनगर नांदेड) विस्तारित रूप में संचालित हो रही है। इसलिए छत्रपति संभाजीनगर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) के बीच नई वंदे भारत ट्रेन शुरू की जानी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया किछत्रपति संभाजीनगर में पीट लाइन और सिक लाइन का काम पूरा हो गया है।
नए रेल मार्गों को तत्कालिक मिले मंजूरी
उन्होंने छत्रपति संभाजीनगर को उत्तर भारत से जोड़ने वाले प्रस्तावित संभाजीनगर-कन्नड-चालीसगांव रेलवे मार्ग के सर्वेक्षण पर भी सवाल उठाया। साथ ही संभाजीनगर-पैठण-बीड-सोलापुर इस महत्वपूर्ण मार्ग को तात्कालिक मंजूरी देने की भी मांग की।
यह भी पढ़ें:-अतिक्रमण हटाने को हरी झंडी! जायकवाड़ी क्षेत्र में जल्द चलेगी मेगा ड्राइव, बिजली कनेक्शन भी होंगे कट
इसके अलावा उन्होंने यह जानकारी भी दी कि संभाजीनगर-अहिल्यानगर-पुणे यह औद्योगिक और उत्तर-दक्षिण भारत को जोड़ने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग है और इस मार्ग का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। अंत में सांसद डॉ। भागवत कराड ने अपेक्षा व्यक्त की कि उपरोक्त सभी मांगों को स्वीकार करते हुए केंद्र सरकार मराठवाड़ा क्षेत्र की रेलवे सुविधाओं के विकास को गति देगी।
Sambhajinagar railway division demand dr karad new vande bharat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्वालीफायर-1 से पहले RCB कैंप में छाई मायूसी, निजी कारणों के चलते IPL 2026 छोड़ घर वापस लौटा ये धाकड़ खिलाड़ी
May 23, 2026 | 08:57 PMBhanu Saptami 2026: पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी पर कर लें ये अचूक उपाय, करियर मिलेगी कामयाबी
May 23, 2026 | 08:53 PM₹20 लाख की मेंबरशिप और 30 साल की वेटिंग…रसूखदारों के जिमखाना क्लब पर चला हंटर, सरकार ने खत्म किया साम्राज्य
May 23, 2026 | 08:45 PMU23 Asian Wrestling Championships में भारत की शानदार शुरुआत, फाइनल में पहुंचे सागर और सूरज
May 23, 2026 | 08:33 PMडिनर टेबल पर पसरा सन्नाटा, आमरस खाते ही एक-एक कर गिरने लगे परिवार के सदस्य, भाई की सतर्कता ने बचाई जान
May 23, 2026 | 08:20 PMकौन है क्रोएशिया का यह धाकड़ बल्लेबाज? जिसने T20I की पहली 4 पारियों में ही रच दिया इतिहास
May 23, 2026 | 08:15 PMअमरावती में गर्मियों में आग की 200 से अधिक घटनाएं: अग्निशमन विभाग की कमी
May 23, 2026 | 07:57 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














