बिना टिकट यात्रा पर रेलवे सख्त, गोंदिया स्टेशन पर टिकट जांच अभियान, 545 यात्रियों पर कार्रवाई

Gondia Railway Station News: गोंदिया रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान में 545 मामलों में रेलवे ने 2.64 लाख रुपये की वसूली की। वहीं किसानों के ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मई 2026 तक बढ़ा दी।
gondia railway ticket checking drive 2026
Gondia Ticket Checking (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gondia Ticket Checking Drive News: दपूमरे नागपुर मंडल द्वारा टिकटधारी यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित व सुव्यवस्थित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने, यात्रियों में वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा बिना टिकट व अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से 21 मई से 14 जून 2026 तक विशेष नाका टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह के निर्देशन में बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए 22 मई 2026 को गोंदिया स्टेशन पर विशेष सघन नाका टिकट जांच अभियान चलाया गया।

इस अभियान में दोनों मंडल वाणिज्य प्रबंधक पी.बी. राव व अनिल एल। बागले के नेतृत्व में 2 मुख्य टिकट निरीक्षक, 36 टिकट जांच कर्मचारी, 2 एमटीएस कर्मचारी तथा 2 आरपीएफ कर्मियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। अभियान के दौरान कुल 16 ट्रेनों में व्यापक टिकट जांच की गई। विशेष जांच अभियान के अंतर्गत बिना टिकट, अनियमित टिकट तथा अन्य रेल अधिनियम उल्लंघनों के कुल 545 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनसे कुल 2,64,510 की राशि रेलवे प्रशासन द्वारा वसूल की गई।

पंजीयन की तिथि 31 तक बढ़ी धान

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह ने कहा कि विभिन्न श्रेणियों में कार्रवाई बिना टिकट यात्रा करने वाले 236 मामले में 1,43,570 रु., अनियमित यात्रा करने वाले 237 मामले में1,13,540 रु., बिना बुक सामान/अन्य66 मामले में 6,600 रु., अन्य प्रकरण गंदगी फैलाने वाले 4 मामले में 400 रु. तथा धूम्रपान निषेध उल्लंघन करने वाले 02 मामलेमें 400 रु. की वसूली की गई।

इस तरह से अभियान संचालित होते रहेंगे

रेलवे प्रशासन यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक व व्यवस्थित यात्रा वातावरण उपलब्ध कराने के लिए समयसमय पर इस प्रकार के विशेष टिकट जांच अभियान संचालित करता रहेगा।

मक्का उत्पादक किसानों से अपील

सरकारी समर्थन मूल्य खरीदी योजना के तहत रबी मौसम सत्र 202526 में धान/मक्का की खरीदी के लिए किसानों के ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 15 मई 2026 तक बढ़ा दी गई थी, लेकिन उक्त अवधि के दौरान धान/मक्का की खरीदी के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण पर्याप्त नहीं होने के कारण सरकार ने अंतिम तिथि को 31 मई 2026 तक बढ़ा दिया है।

जिलाधीश ने जिले के धान/मक्का उत्पादक किसानों से अपील की हैं कि वे अपने धान/मक्का को बेचने के लिए निकटतम सरकारी सहायता प्राप्त धान खरीद केंद्र पर जाएं और 31 मई, 2026 तक अपना नाम ऑनलाइन पंजीकृत कराएं ताकि वे सरकार की धान खरीदी योजना का लाभ उठा सकें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com