Sambhajinagar: सड़कों पर उतरा मनपा का 42 वाहनों का काफिला, नागरिकों ने सराही सेवाएं

Chhatrapati Sambhajinagar मनपा के 43वें स्थापना दिवस पर भव्य पथ संचलन, आकर्षक लाइटिंग और कई कार्यक्रम हुए। 42 से अधिक मनपा वाहनों ने शहर में जागरूकता रैली निकाली।
Chhatrapati Sambhaji Nagar News
छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: महानगरपालिका के 43वें स्थापना दिवस के अवसर पर शहर में दिनभर विविध कार्यक्रमों के माध्यम से उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला, कार्यक्रमों की शुरुआत राष्ट्रीय महापुरुषों की प्रतिमाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करके की गई।

उधर, दिन भर शहर के पूर्व मनपा पदाधिकारियों व पूर्व नगरसेवकों ने मनपा आयुक्त व प्रशासक जी। श्रीकांत से मुलाकात कर मनपा वर्धापन दिन पर शुभकामनाएं दी। इनमें प्रमुख रुप से पूर्व मेयर नंदकुमार घोडेले, विकास जैन, किशोर नागरे, स्वाती नागरे शामिल थे।

इसके अलावा दिन भर विविध कार्यक्रमों का आयोजन मनपा वर्धापन दिन पर किया गया था। इधर, मनपा वर्धापन दिन पर महानगरपालिका मुख्यालय पर की गई लाइटिंग सभी का ध्यान आकर्षित कर रही थी। वर्धापन दिवस के उपलक्ष्य में यांत्रिकी विभाग द्वारा भव्य पथ संचलन आयोजित किया गया। नागरिकों तक महानगर पालिका की सेवाओं की जानकारी पहुंचे।

इस उद्देश्य से यह संचलन निकाला गया। इसमें मनपा के जेसीबी, टिपर, हायवा, स्वीपिंग मशीन, जेटिंग मशीन, वैक्यूम मशीन, एंबुलेंस, पोकलेन, ट्रैक्टर, कचरा वाहन, वैक्सीन वैन, रिसाइक्लिंग मशीन, टैंकर, शववाहिनी, टोइंग क्रेन, फायर टेंडर, सिटी बस, बैंडिकोट रोबोट, लैडर, कार, जीप आदि कुल 42 प्रकार के वाहनों का समावेश था। पथ संचलन का स्वागत प्रशासक जी। श्रीकांत ने पुष्पवृष्टि करके किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान

यह संचलन सेंट्रल नाका से प्रारंभ होकर एन-5 रामगिरी, जालना रोड, एयरपोर्ट, सेवन हिल्स, टीवी सेंटर, दिल्ली गेट, बाबा पेट्रोल पंप, रेलवे स्टेशन, बीड बायपास, सुतगिरणी चौक, सेवन हिल्स मार्ग से होते हुए पुनः सेंट्रल नाका पर समाप्त हुआ। इस संचलन का नेतृत्व अमोल कुलकर्णी, कार्यकारी अभियंता (यांत्रिकी) ने किया, कार्यक्रम को सफल बनाने में राधिका चव्हाण, नकुल राठोड, शुभम भुमरे। सुनील लोखंडे तथा यांत्रिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com