-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Hc Asks State Government To Explain Its Role In Renaming Aurangabad City
हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से औरंगाबाद शहर का नाम बदलने में अपनी भूमिका स्पष्ट करने को कहा
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

Bombay High Court
औरंगाबाद : राज्य की तत्कालीन ठाकरे सरकार (The then Thackeray Government) और वर्तमान शिंदे-फडणवीस सरकार (Shinde-Fadnavis Government) ने औरंगाबाद शहर (Aurangabad City) का नामांतरण संभाजीनगर (Sambhajinagar) और उस्मानाबाद शहर का नामांतरण धाराशिव (Dharashiv) करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के खिलाफ मुंबई उच्च न्यायालय (Mumbai High Court) में दायर अलग-अलग तीन याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई में मुंबई हाईकोर्ट ने राज्य सरकार (State Government) को नामांतरण (Transfer of Name) पर भूमिका स्पष्ट करने के लिए कहा।
कांग्रेस के तत्कालीन शहर अध्यक्ष हिशाम उस्मानी की ओर से एड. एसएस काजी द्वारा मुंबई हाईकोर्ट में औरंगाबाद का नामांतर करने के खिलाफ दायरी की गई याचिका पर मंगलवार सुनवाई हुई। हिशाम उस्मानी के अलावा एनसीपी नेता मोहम्मद मुश्ताक, हमद चाउस इन तीनों द्वारा दायर की गई अलग-अलग याचिका पर मुंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति संजय गंगापुरवाला और जस्टिस मारणे के समक्ष मंगलवार को एक साथ सुनवाई हुई।
सम्बंधित ख़बरें
NEET Re-Exam Result: बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज कीं याचिकाएं, याचिकाकर्ताओं पर ठोका ₹5,000 का जुर्माना
NEET UG 2026 Result: मुंबई हाईकोर्ट ने NTA से मांगी मूल OMR शीट, एक सप्ताह में कोर्ट में हाजिर करने के निर्देश
मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: HC ने ATS जांच पर उठाए सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों की रिहाई पर रोक से किया इनकार
जबरन शादी से बचने के लिए छोड़ा था घर; अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने महिला के हक में सुनाया यह बड़ा फैसला
सुनवाई में हाईकोर्ट ने कहा कि नाम बदलने की प्रक्रिया के बारे में आम नागरिकों के आपत्तियां मंगाकर क्या उन पर केंद्र और राज्य सरकार ने विचार किया? यह सवाल उपस्थित किया। सुनवाई में दो याचिकाकर्ताओं ने राज्य सरकार द्वारा नामांतरण का प्रस्ताव स्वीकार कर उसे केंद्र सरकार के पास भेजने की कार्रवाई को अवैध बताया। इस पर केंद्र और राज्य सरकार के वकील ने हाईकोर्ट में कहा कि नामांतरण की संपूर्ण कार्रवाई गृह मंत्रालय के 1953 के मार्गदर्शक तत्वों के अनुसार की गई है।
15 फरवरी को नामांतरण के मामले में अपनी भूमिका स्पष्ट करने के निर्देश
सरकारी वकील ने इस पर विस्तृत चर्चा करने के लिए समय मांगा। उसी समय याचिका कर्ताओं के वकीलों ने 1953 के मार्गदर्शक तत्व ही न्यायालय के समक्ष रखें। साथ ही एड. जावेद शेख द्वारा उपस्थित किए विशिष्ट विवाद के पृष्ठ भूूमि पर मुंबई हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आक्षेप और उस पर विचार करने की भूमिका स्पष्ट करने के निर्देश सरकार को दिए। एड.जावेद शेख ने न्यायालय में सरकार ने शहर का नामांतरण करने के लिए जरुरी आक्षेप मंगाने की संपूर्ण प्रक्रिया को बायपास करने पर बहस की। सरकारी वकील ने राज्य सरकार के पास नामांतरण को लेकर आक्षेप प्राप्त हुए या नहीं, इसकी जानकारी के लिए समय मांगा। इस मामले में हुई बहस के बाद मुंबई उच्च न्यायालय ने राज्य और केंद्र सरकार को 15 फरवरी को नामांतर के मुद्दे पर अपनी भूमिका स्पष्ट करने के निर्देश दिए। औरंगाबाद के नामांतरण को लेकर याचिका कर्ता की ओर से एड. जावेद शेख, एड. मोईन शेख, एड. यूसुफ मुचाला, एड. सगीर और उस्मानाबाद के नामांतरण को लेकर दायर याचिका को लेकर कुमारी तलेकर हाजिर हुई। इस मामले पर अगली सुनवाई 15 फरवरी 2023 को होगी।
Hc asks state government to explain its role in renaming aurangabad city
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal : इन राशियों को मिलेगा धन-लाभ और प्रमोशन का मौका, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Aug 09, 2026 | 12:05 AMसतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
Aug 08, 2026 | 11:14 PMमुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
Aug 08, 2026 | 11:10 PMAIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपये सैलरी; 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 08, 2026 | 11:00 PMजऱा याद करो कुर्बानी: लंदन में अंग्रेज अफसर को गोली मारने वाले क्रांतिकारी, महज 26 की उम्र में हुए थे शहीद
Aug 08, 2026 | 10:57 PMJPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PMअब WhatsApp से बनेंगे जाति-निवास प्रमाण पत्र, घर बैठे मिलेंगी 27 सरकारी सेवाएं, इस राज्य को मिला फायदा
Aug 08, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM














