जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव शांतिपूर्ण, 2,819 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद

Sambhajinagar Election: छत्रपति संभाजीनगर में जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। 2,819 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद, मतगणना 9 फरवरी को।
District Council and Panchayat Samiti elections concluded peacefully; the fate of 2,819 candidates sealed in EVMs
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Sambhajinagar ZP PS Polls: छत्रपति संभाजीनगर छिटपुट घटनाओं को छोड़कर जिला परिषद के 63 गटों व पंचायत समिति के 126 गणों के लिए शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। इसके साथ ही कुल 2,819 प्रत्याशियों की किस्मत इलेक्ट्रॉनिक्स वोटिंग मशीनों में बंद हो गई। देर रात तक मतदान का प्रतिशत पत्ता नहीं चल सका।

मतगणना सोमवार, 9 फरवरी को होगी। चुनाव के लिए सभी समूहों व गणों में मतदाताओं को बाहर निकालने के लिए प्रत्याशियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई गांवों में मतदान का समय समाप्त होने के बाद भी केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गई। सिल्लोड़ तहसील में कुछ जगह पर शिवसेना व भाजपा कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आ गए व उनमें धक्कामुक्की होने की खबर है।

सिल्लोड़ के ही एक गांव में पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। सिल्लोड़ तहसील में जिला परिषद व पंचायत समिति के लिए कुल 2,48,274 मतदाता थे जिन में 1,29,265 पुरुष, 11,9008 महिला और 1 किन्नर ने वोट डाला।

चुनाव निर्णय अधिकारी निलेश आपार ने कहा कि सुबह 9:30 बजे कुल मतदान 11.46% था। 11:30 बजे मतदान प्रश बढ़ कर 22% तक हुआ था। 1:30 बजे 43.12%, 3:30 बजे अधिकृत मतदान प्रश 58.64% दर्ज किया गया। कही जगहों पर मतदान का समय समाप्त होने पर भी मतदान जारी रहा। औसतन 78-80% मतदान होने की खबर है।

पैठण में पड़े 66.76 प्रश वोट

पैठण तहसील में जिला परिषद के 9 गुट व पंचायत समिति के 18 गणों के लिए कुल 66.76 प्रश मतदान होने की जानकारी निर्वाचन निर्णय अधिकारी प्रवीण फुलारी ने दी। तहसील में कुल 2 लाख 47, 845 में से 1 लाख 65,453 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, इनमें 86,786 पुरुष व 78, 666 महिला मतदाताओं का समावेश था। तहसील के चार तृतीयपंथी मतदाताओं ने मतदान से कन्नी काट ली।

नाम न मिलने से अफरा-तफरी

पिंपलवाड़ी (पिराची) समूह में कई मतदाताओं के नाम एक मतदान केंद्र पर दर्ज होने के बावजूद वास्तविक मतदान किसी अन्य केंद्र पर होने से कुछ समय के लिए भ्रम की स्थिति बनी व मतदाताओं को इधर-उधर भटकना पड़ा। नांदर स्थित जिला परिषद स्कूल के कक्ष क्रमांक 1 में ईवीएम में तकनीकी खराबी आने से कुछ समय के लिए मतदान प्रक्रिया बाधित हुई। चुनाव अधिकारियों ने तत्काल वैकल्पिक ईवीएम उपलब्ध कराकर मतदान पुनः सुचारू किया।

अजंता में 62.14 प्रतिशत हुआ मतदान

जिला परिषद व पंचायत समिति गट-गण चुनाव के लिए अजंता में 62.14 प्रश मतदान दर्ज किया गया। कुल 28,122 मतदाताओं में से 17,488 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रकिया के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई। इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया था। पुलिस अधीक्षक डॉ. विनयकुमार राठौड़, उपविभागीय पुलिस अधिकारी दिनेशकुमार कोल्हे, जिला विशेष शाखा के भुजग पवार, अनंता पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक अमोल ढाकणे ने दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी व प्रशासन की सतर्कता के चलते मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई।

फुलंब्री में 40 प्रत्याशी आजमा रहे हैं किस्मत

फुलबी तहसील में कुल 40 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य ईवीएम में कैद हो गया तहसील में जिप के चार गुट व पंचायत समिति के 8 गण है। 4 समूहों के लिए 10, 8 गणों के लिए 30 प्रत्याशी डटे हुए है। वारेगांव में एक मतदान केंद्र पर करीब 15 मिनट तक ईवीएम मशीन बंद पड़ी थी।

निर्वाचन विभाग ने उसे पुनः चालू कराया किसी भी अन्य मतदान केंद्र पर ईवीएम में खराबी की सूचना नहीं मिली, विधायक अनुराधा चव्हाण व उनके पति अतुल चव्हाण ने वोट डाला, प्रत्येक समूह और गण के उम्मीदवारों ने सुबह सात से साढ़े सात बजे के बीच स्वयं मतदान किया, सुबह साढ़े स्वत बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई।

साढ़े ग्यारह बजे तक मतदान प्रतिशत कम रहा, लेकिन दोपहर बारह बजे के बाद मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचे, जिससे मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई। तलेगांव मुर्शिदाबाद वाड़ी और वारेगांव में शाम सात बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रही।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com