जिला परिषद चुनाव: पुणे, कोल्हापुर और लातूर समेत 12 जिलों में चुनावी जंग, कल होगी वोटिंग, 9 को मतगणना

Maharashtra ZP Election 2026: महाराष्ट्र की 12 जिला परिषदों में 7 फरवरी को मतदान और 9 को नतीजे। अजित पवार के निधन के कारण चुनाव प्रचार थमा, शोक की लहर के बीच होगी वोटिंग।
Zilla Parishad and Panchayat Samiti elections in 12 districts of Maharashtra on Feb 7. Results on Feb 9. Polling rescheduled due to Ajit Pawar's demise.
जिला परिषद चुनाव (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

State Election Commission Maharashtra: राज्य की 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों का चुनाव प्रचार गुरुवार को खत्म हो गया। कल शनिवार 7 फरवरी को वोटिंग होगी और चुनावी नतीजे सोमवार 9 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। राज्य के 12 जिला परिषदों रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा, सांगली, सोलापूर, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव और लातूर में सात फरवरी को मतदान होगा।

इसी दिन इन जिला परिषदों के अंतर्गत आने वाली 125 पंचायत समितियों के लिए भी वोटिंग कराई जाएगी। गुरुवार को रात दस बजे से चुनाव प्रचार का समय खत्म हो गया। मतदान 7 फरवरी को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। वोटों की गिनती 9 फरवरी को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। पहले ये चुनाव 5 जनवरी को होने थे और मतगणना 7 फरवरी को होने वाली थी।

लेकिन 28 जनवरी को विमान हादसे में पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के कारण घोषित राजकीय शोक के कारण राज्यनिर्वाचन आयोग ने चुनाव व मतगणना की तारीख दो दिन आगे बढ़ा दी थी। अजित पवार के दुखद मृत्यु उस समय हुई, जब वे चुनाव प्रचार के लिए बारामती में चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे।

चुनाव पर शोक की लहर

अजित पवार के निधन के शोक की लहर चुनाव पर दिखाई दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, एनसीपी (एसपी) मुखिया शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे, मनसे प्रमुख राज ठाकरे सहित तमाम बड़े नेताओं ने चुनाव प्रचार से दूरी बना ली।

एनसीपी (एसपी) के विधायक रोहित पवार ने मतदाताओं से दिवंगत अजित पवार को याद करने और उनके विचारों का समर्थन करने का आग्रह किया है। दोनों एनसीपी मिलकर चुनाव चिह्न घड़ी पर जिला परिषद का चुनाव लड़ रही हैं। अजित दादा के निधन के कारण परिवार के किसी भी सदस्य ने चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com