-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Supreme Court Asked To Election Commission How Many Voters Deleted Over Citizenship From Voters Rolls In Sir Drive
नागरिकता के आधार पर कितने नाम हटाए गए? सुप्रीम कोर्ट ने SIR को लेकर चुनाव आयोग से पूछा सवाल
- Written By: अर्पित शुक्ला
Supreme Court Verdict: शीर्ष अदालत ने निर्वाचन आयोग से संदिग्ध नागरिकता के आधार वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने वाले वोटरों की संख्या पूछी है। मामले की सुनवाई सीजेआई की बेंच कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को चुनाव आयोग से यह जानकारी मांगी कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान ‘संदिग्ध नागरिकता’ के आधार पर कितने मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने कहा कि चुनाव आयोग ने अब तक नाम हटाने की केवल तीन श्रेणियां बताई हैं- मृत्यु, डुप्लीकेशन और मतदाताओं का स्थानांतरण।
पीठ ने आयोग की ओर से पेश सीनियर वकील राकेश द्विवेदी से सवाल किया कि हम नाम हटाने की प्रक्रिया की जमीनी स्थिति जानना चाहते हैं। क्या संदिग्ध नागरिकता के आधार पर भी नाम हटाने की कोई श्रेणी मौजूद है?
चुनाव आयोग के अधिकारों पर उठे सवाल
चुनाव आयोग की तरफ से पेश सीनियर एडवोकेट राकेश द्विवेदी ने बेंच को बताया कि वह इस मुद्दे पर निर्देश लेकर अदालत को अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग केवल मतदाता के रूप में पंजीकरण तक ही नागरिकता से जुड़ा निर्णय कर सकता है। आयोग के पास न तो किसी व्यक्ति को देश से बाहर भेजने का अधिकार है और न ही यह तय करने का अधिकार कि किसी के पास भारत में रहने का वैध वीजा है या नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने 3 हफ्ते में सरेंडर करने का दिया आदेश
दोपहर तक मेट्रो स्टेशन नहीं खुला तो दखल देंगे, सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद होने पर CJI का सख्त अल्टीमेटम!
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, जेल जाएगी या मिलेगी राहत?
SIR अभियान में बड़ी प्रगति: 84% मतदाताओं तक पहुंचे गणना प्रपत्र, 5 करोड़ फॉर्म डिजिटाइज
याचिकाकर्ता एनजीओ एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की ओर से पेश वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि इसमें कोई विवाद नहीं है कि वोट देने के लिए नागरिकता आवश्यक है, लेकिन असली सवाल यह है कि क्या चुनाव आयोग के पास नागरिकता तय करने का अधिकार है या नहीं।
वोटर लिस्ट से हटाए गए नाम सार्वजनिक करने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को चुनाव आयोग से कहा कि केरल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया के बाद प्रकाशित ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से जिन लोगों के नाम हटाए गए हैं, उन्हें सार्वजनिक किया जाए, ताकि प्रभावित मतदाता आपत्ति दर्ज करा सकें। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने आयोग से यह भी कहा कि नाम हटाने के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने की समय-सीमा को विशेष रूप से दो सप्ताह के लिए बढ़ाने पर विचार किया जाए।
यह भी पढ़ें- SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल-राजस्थान समेत 5 राज्यों के लिए आया नया अपडेट
चुनाव आयोग की ओर से पेश वकील ने अदालत को बताया कि डेडलाइन बढ़ाने के मुद्दे पर विचार किया जाएगा। यह पीठ केरल में किए गए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रोसेस को चुनौती देने वाली याचिकाओं के एक समूह पर सुनवाई कर रही थी।
Supreme court asked to election commission how many voters deleted over citizenship from voters rolls in sir drive
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मनोज कुमार ने दिलीप कुमार से प्रेरित होकर बदला नाम, एक लड़की की फटकार के बाद हमेशा के लिए छोड़ी सिगरेट
Jul 24, 2026 | 06:18 AMMaharashtra Weather: महाराष्ट्र में थमेगा बारिश का जोर? IMD ने मुंबई-ठाणे समेत कई जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
Jul 24, 2026 | 05:55 AMXiaomi का नया 20,000mAh Power Bank भारत में लॉन्च, बस 3,499 रुपये में फोन और लैपटॉप दोनों होंगे चार्ज
Jul 24, 2026 | 04:41 AMAaj Ka Rashifal: शुक्रवार को किस राशि को मिलेगी सफलता, किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 24, 2026 | 12:15 AMपन्ना जिले को CM मोहन यादव देंगे बड़ा तोहफा; 204 करोड़ की 22 विकास परियोजनाओं की सौगात
Jul 23, 2026 | 11:41 PMछात्र आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए, गंगवार को जिम्मेदारी
Jul 23, 2026 | 11:23 PMNMDC Steel Recruitment: एनएमडीसी स्टील में 102 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी
Jul 23, 2026 | 11:12 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














