-
गुरु, 18 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttarakhand »
- Ucc Amendment Bill Came Into Effect With Immediate In Uttarakhand
उत्तराखंड में बड़ा बदलाव, राज्यपाल की मुहर के साथ लागू हुआ UCC का नया प्रावधान; जानें क्या खास?
- Written By: मनोज आर्या
Uttarakhand: अध्यादेश के माध्यम से संहिता के कई प्रावधानों में प्रक्रियात्मक, प्रशासनिक एवं दंडात्मक सुधार किए गए हैं ताकि यूसीसी को प्रभावी, पारदर्शी एवं सुचारु क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जा सके।

पुष्कर सिंह धामी, (मुख्यमंत्री, उत्तराखंड)
UCC In Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार ने समान नागरिक संहिता (संशोधन) अध्यादेश, 2026 को राज्यपाल की स्वीकृति के बाद लागू कर दिया है। यह अध्यादेश संविधान के अनुच्छेद 213 के अंतर्गत उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) द्वारा जारी किया गया है, जिसके बाद यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
अध्यादेश के माध्यम से संहिता के विभिन्न प्रावधानों में प्रक्रियात्मक, प्रशासनिक एवं दंडात्मक सुधार किए गए हैं ताकि समान नागरिक संहिता के प्रभावी, पारदर्शी एवं सुचारु क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जा सके।
यूसीसी में होने वाले प्रमुख बदलाव
यूसीसी के प्रमुख बिंदुओं की बात करें तो इसमें आपराधिक प्रक्रिया संहिता, 1973 के स्थान पर अब भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 तथा दंडात्मक प्रावधानों के लिए भारतीय न्याय संहिता, 2023 को लागू किया गया है। धारा 12 के अंतर्गत ‘सचिव’ के स्थान पर ‘अपर सचिव’ को सक्षम प्राधिकारी नामित किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
16 गेंद में फिफ्टी, 34 गेंद में सेंचुरी…फिर बना दिया 306 रन का महारिकॉर्ड, 15 साल की अक्षरा ने रचा इतिहास
West Bengal: ममता बनर्जी की भाभी के घर CID ने मारा छापा, DJ वाले बयान पर अभिषेक की बढ़ीं मुश्किलें
कोलकाता में CBI की बड़ी कार्रवाई, PNB को 191 करोड़ का चूना लगाने वाली 3 कंपनियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी
‘सुनी अंतरात्मा की आवाज…’, BJP विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, MLC चुनाव में ‘संकटमोचक’ बने DK ने पलटी बाजी
तय समय-सीमा में कार्रवाई का आदेश
उप-पंजीयक द्वारा निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई न किए जाने की स्थिति में प्रकरण स्वतः पंजीयक एवं पंजीयक जनरल को अग्रेषित किए जाने का प्रावधान किया गया है। उप-पंजीयक पर लगाए गए दंड के विरुद्ध अपील का अधिकार प्रदान किया गया है तथा दंड की वसूली भू-राजस्व की भांति किए जाने का प्रावधान जोड़ा गया है।
- विवाह के समय पहचान से संबंधित गलत प्रस्तुति को विवाह निरस्तीकरण का आधार बनाया गया है।
- विवाह एवं लिव-इन संबंधों में बल, दबाव, धोखाधड़ी अथवा विधि-विरुद्ध कृत्यों के लिए कठोर दंडात्मक प्रावधान सुनिश्चित किए गए हैं।
- लिव-इन संबंध की समाप्ति पर पंजीयक द्वारा समाप्ति प्रमाण पत्र जारी किए जाने का प्रावधान किया गया है।
- अनुसूची-2 में ‘विधवा’ शब्द के स्थान पर ‘जीवनसाथी’ शब्द का प्रतिस्थापन किया गया है।
यह भी पढ़ें: मोदी-शाह के गले की फांस बने UGC के नए नियम! एक साथ कई भाजपाइयों ने छोड़ी पार्टी, BJP में मचा भारी कोहराम
यूसीसी के पीछे सरकार का मकसद
विवाह, तलाक, लिव-इन संबंध एवं उत्तराधिकार से संबंधित पंजीकरण को निरस्त करने की शक्ति पंजीयक जनरल को प्रदान की गई है। इन संशोधनों का उद्देश्य समान नागरिक संहिता के प्रावधानों को अधिक स्पष्ट, प्रभावी एवं व्यावहारिक बनाना, प्रशासनिक दक्षता को सुदृढ़ करना तथा नागरिकों के अधिकारों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
Ucc amendment bill came into effect with immediate in uttarakhand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शहडोल में बोतल में तेल नहीं मिला तो पेट्रोल पंप बना रणभूमि; कर्मचारियों पर चप्पल और अग्निशमन यंत्र से हमला
Jun 18, 2026 | 10:57 PMमालवणी में ‘स्कूल जिहाद’ पर बवाल! किरीट सोमैया ने लगाए गंभीर आरोप, 14 स्कूलों के नाम आए सामने; FIR दर्ज
Jun 18, 2026 | 10:56 PMरेलवे ट्रैक पर खड़े होकर शख्स ने रोकी ट्रेन, लोको पायलट के हॉर्न के बाद भी नहीं हटा, VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 10:55 PMटैक्स कलेक्शन में बंपर उछाल! मात्र 75 दिनों में सरकारी खजाने में बरसे 5.21 लाख करोड़, टूट गए कई रिकॉर्ड
Jun 18, 2026 | 10:51 PM16 गेंद में फिफ्टी, 34 गेंद में सेंचुरी…फिर बना दिया 306 रन का महारिकॉर्ड, 15 साल की अक्षरा ने रचा इतिहास
Jun 18, 2026 | 10:50 PMKalonji Benefits: क्या आप जानते हैं? कलौंजी खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 गजब के फायदे
Jun 18, 2026 | 10:48 PMमुंबई में CM फडणवीस की अध्यक्षता में हुई बैठक, इचलकरंजी की स्थायी जलापूर्ति पर जल्द होगा निर्णय
Jun 18, 2026 | 10:38 PMवीडियो गैलरी

गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:15 PM
क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM













