-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chandrashekhar Bawankule Revenue Employees Illegal Mining Statement
अवैध उत्खनन पर सख्ती, जान बचाना सरकार की प्राथमिकता, संभाजीनगर में बोले राजस्व मंत्री बावनकुले
- Written By: अंकिता पटेल
Bawankule Statement: राजस्व मंत्री बावनकुले ने कहा कि 10 वर्षों से लंबित राजस्व कर्मचारियों के मुद्दों का समाधान किया जाएगा। ईमानदार अधिकारियों को संरक्षण मिलेगा और अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई होगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Chandrashekhar Bawankule Statement Hindi News: छत्रपति संभाजीनगर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने राजस्व कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों, अवैध उत्खनन, राजनीतिक घटनाक्रम और आगामी चुनावों को लेकर अपनी स्पष्ट राय रखी।
उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों से लंबित राजस्व कर्मचारियों के मुद्दों को सुलझाने के लिए सरकार गंभीर प्रयास कर रही है। बुधवार को छत्रपती संभाजीनगर पहुंचे बावनकुले ने चिखलथाना हवाई अड्डे पर मीडिया कर्मियो से बातचीत की।
बावनकुले ने कहा कि जिन कर्मचारियों को निलंबित किया गया है, उनके मामलों में कानूनी प्रक्रिया जारी है। यदि जांच में किसी प्रकार का दोष सिद्ध नहीं होता है तो ऐसे कर्मचारियों को पुनः उनके पद पर काम करने का अवसर दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
कोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
ठाणे जिला परिषद में 526 प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती, 11 अगस्त तक पवित्र पोर्टल पर भरें पसंदक्रम
15 अगस्त के बाद नहीं टलेगी कार्रवाई… परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अमराठी कैब- ऑटो चालकों को सख्त चेतावनी
मध्य रेल ने कबाड़ बेचकर कमाए 202.55 करोड़ रुपये! जानें क्या है जीरो स्क्रैप मिशन
उन्होंने स्पष्ट किया कि जो अधिकारी ईमानदारी से और बेहतर कार्य कर रहे हैं, उनके पीछे सरकार पूरी मजबूती से खड़ी है। राजस्व मंत्री ने कहा कि अवैध रेत उत्खनन और खनिज चोरी के कारण लोगों की जान जा रही है। इसलिए इस पर रोक लगाना अत्यंत आवश्यक है।
अवैध रेत चोरी पर सख्ती
उन्होंने कहा कि अवैध उत्खनन और रेत चौरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजस्व विभाग को अधिक पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त और विकासोन्मुख बनाने के लिए सरकार को कठोर कदम उठाने पड़ते हैं।
राजस्व कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान आवश्यक सुरक्षा भी सरकार की ओर से दी जाएगी प्रज्ञा सातव के भाजपा में प्रवेश को लेकर पूछे गए सवाल पर बावनकुले ने कहा कि यदि कोई भाजपा में आना चाहता है तो उसका स्वागत है।
अच्छे और समर्पित कार्यकर्ताओं को अवसर देना भाजपा की नीति है। यदि उन्होंने मन बना लिया है तो पार्टी उनके प्रवेश से इनकार नहीं करेगी।
यह भी पढ़े:- Maharashtra Local Body Election: मकर संक्रांति पर मनपा चुनाव, AIMIM के पतंग चिन्ह पर रोक की मांग
महाराष्ट्र के खेल मंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता माणिकराव कोकाटे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बावनकुले ने कहा कि इस संबंध में जो भी कानूनी प्रक्रिया होगी, वह न्यायालय के अनुसार चलेगी। उच्च स्तर पर अपील की प्रक्रिया भी उपलब्ध है।
Chandrashekhar bawankule revenue employees illegal mining statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
Aug 09, 2026 | 09:02 PMजो खेलेगा वो खिलेगा…कॉमनवेल्थ के चैंपियंस से मिले PM मोदी, कहा- Cheer4Bharat
Aug 09, 2026 | 08:30 PMएयर इंडिया टर्बुलेंस पर बड़ा एक्शन! डोप टेस्ट के बाद AAIB करेगी दोबारा जांच, दोनों पायलटों पर गिरी गाज
Aug 09, 2026 | 08:30 PMExplainer: क्या है बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, डेटा प्राइवेसी पर क्यों उठ रहे गंभीर सवाल? आसान भाषा में समझें
Aug 09, 2026 | 08:27 PMराजनाथ सिंह ने सिंदूर आर्मी महा ब्लड डोनेशन यात्रा में लिया हिस्सा, कहा- सैनिकों की सेवा है रक्तदान
Aug 09, 2026 | 08:19 PMठाणे जिला परिषद में 526 प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती, 11 अगस्त तक पवित्र पोर्टल पर भरें पसंदक्रम
Aug 09, 2026 | 08:18 PM15 अगस्त के बाद नहीं टलेगी कार्रवाई… परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अमराठी कैब- ऑटो चालकों को सख्त चेतावनी
Aug 09, 2026 | 08:02 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM











