

Chhatrapati Sambhaji Nagar News in Hindi: संवाददाता सम्मेलन में जिलाधिकारी दिलीप स्वामी ने जानकारी देते हुए कहा कि, मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस के अवसर पर र जागर दशसूत्रीचा स्वरगौरव मुक्तिसंग्रामचा र घोषवाक्य के तहत 17 सितंबर को सुबह 9 बजे भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इस दिन समूचे जिले में से कक्षा 8 वीं से 12 वींतक के 75,000 से अधिक विद्यार्थी समूह गान गाएंगे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे. इस संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस अवसर पर जिलाधिकारी दिलीप स्वामी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) अश्विनी लाटकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
यह कार्यक्रम बुधवार, 17 सितंबर की गोकुल स्टेडियम, पुलिस मुख्यालय ग्रामीण, हडको में होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, स्कूली शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे, राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री और जिले के पालक मंत्री संजय शिरसाट के साथ ही जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
इस दिन छात्र सामूहिक श्रमदान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत व विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करेंगे। साथ ही, मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम के शहीदों की गौरवगाथा को छात्रों के उन्हें उनके बलिदानों से अवगत कराया जाएगा जिले के प्रत्येक तहसीलों से छात्र इसमें भाग लेंगे। 30,000 छात्र शहर से सीधे भाग लेंगे, जबकि प्रत्येक तहसील से 5,000 छात्र दूर दृश्य सिस्टंग के माध्यम से तहसील स्तर पर इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस अवसर पर मंत्रियों के साथ संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदरी होगी।