-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Attempts Have Been Made To Disturb Peace And Law And Order In Jalna City
गोवंश वीडियो और हरे झंडे विवाद पर SP से मिला जमीयत उलमा, नेताओं पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
- Written By: अपूर्वा नायक
पिछले कुछ दिनों से जालना शहर में शांति और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की जा रही थी। जिसको लेकर जमीअत उलमा जालना के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला पुलिस के साथ मुलाकात की।

छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया )
Jalna News In Hindi: जालना शहर में पिछले कुछ दिनों से शांति और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिशों के बीच जमीअत उलमा जालना का एक प्रतिनिधिमंडल जिला पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल (एसपी) से मिला।
यह मुलाकात काजी-ए-शरीयत मुफ्ती अब्दुल रहमान के निर्देश पर की गई। प्रतिनिधि मंडल ने गोवंश वध से जुड़ी वीडियो वायरल होने और अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल पर गहरी नाराजगी जताई। साथ ही कुछ राजनीतिक नेताओं द्वारा इन मुद्दों को चुनावी लाभ के लिए बढ़ावा देकर समाजों के बीच वैमनस्य फैलाने की साजिश पर भी ध्यान आकर्षित कराया। जमीयत उलेमा ने कहा कि धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश नई नहीं है।
इससे पहले भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया, लेकिन संगठन ने कभी पूरे समाज को निशाना नहीं बनाया और न ही कानून से बाहर जाकर सजा की मांग की। महावीर चौक पर हरे झंडे के मामले में प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सीसीटीवी खंभे पर लगे एक झंडे को मुद्दा बनाकर शांतिप्रिय समाज को बदनाम करना अनुचित है।
सम्बंधित ख़बरें
आंगन में चाय बांट रहे थे अभिजीत दीपके, पीछे से शराब लेकर पहुंच गया शख्स; VIDEO देख लोग बोले टायफाइड की दवा है
दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 11 विदेशी नागरिक, वीजा खत्म होने के बाद अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी गिरफ्तार
Breastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स
नागपुर MRO में गतिविधियों पर ब्रेक: हड़ताल के बाद सीमित हुआ कामकाज, एयर इंडिया ने नए विमानों का मेंटेनेंस रोका
एसपी अजय बंसल ने स्पष्ट किया कि झंडा पुलिस कैमरे के खंभे पर लगाया गया था, किसी स्तंभ पर नहीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि अब तक पुलिस ने किसी दबाव में कार्रवाई नहीं की है और न आगे करेगी। निदर्दोष को दंडित नहीं किया जाएगा। जो भी होगा, कानून के दायरे में होगा।
ये भी पढ़ें :- Ch. Sambhaji Nagar: प्राणी को कष्ट पहुँचाना अपराध, देखभाल करना संरक्षक की जिम्मेदारी
एसपी ने योगदान को सराहा
एसपी ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में योगदान को सराहा। प्रतिनिधिमंडल में शहर जालना जमीयत उलेमा के अध्यक्ष मुफ्ती फहीम, महासचिव मुफ्ती फारूक, कदीम जालना मुफ्ती सुहेल सहित मुफ्ती यूसुफ, वसीम शेख, हाजी अब्दुल हमीद, हाजी शकील, सलीम भाई, बदर चाउस, सरदार खान और अब्दुर रऊफ मौजूद थे।
Attempts have been made to disturb peace and law and order in jalna city
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMलॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
Aug 05, 2026 | 10:59 PMबेलपत्र नहीं… इस शिव मंदिर में भोलेनाथ को चढ़ता है जिंदा केकड़ा, आखिर क्या है सदियों पुरानी रहस्यमयी परंपरा
Aug 05, 2026 | 10:47 PMबिना जुर्म जेल में बिताए 22 साल…सुप्रीम कोर्ट ने जताई कड़ी आपत्ति, ओडिशा हाई कोर्ट को लगाई फटकार
Aug 05, 2026 | 10:46 PMमुंबई में Gen Z और Gen Alpha के साथ कल सीधा संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत; NMACC में तैयारी पूरी
Aug 05, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














