-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Arvind Sawant Agreed To Uddhav Thackeray Mva Statment Shiv Sena Ubt Maharashtra Politics
अरविंद सावंत ने माना, टिकट बंटवारे में हुई थी देरी… बताई पार्टी की अंदरुनी बात
- Written By: सोनाली चावरे
Maharashtra Politics: शिवसेना (UBT) सांसद अरविंद सावंत ने उद्धव ठाकरे के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने बताया कि टिकट बंटवारे को लेकर बहुत चर्चा होती रही और इसमें बहुत देर हुई।

UBT नेता अरविंद सावंत (pic credit; social media)
Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने एमवीए की एकता पर सवाल उठाया था। उन्होंने शिवसेना (UBT) के मुखपत्र ‘सामना’ को दिए इंटरव्यू में इस बात पर अफसोस जताया कि उनकी पार्टी को लोकसभा चुनाव के दौरान अपने एमवीए सहयोगियों को वे सीट देनी पड़ीं, जो उसने पहले कई बार जीती थीं।
उद्धव ठाकरे ने कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी के बेहतर प्रदर्शन के बाद का उत्साह विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टियों के खुद के जीतने पर केंद्रित व्यक्तिगत अहंकार में बदल गया, जो उनकी हार की वजह बनी।
सांसद अरविंद सावंत ने उद्धव ठाकरे का किया समर्थन
शिवसेना (UBT) सांसद अरविंद सावंत ने पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे में देरी की वजह से इलेक्शन हार गए। अरविंद सावंत ने दावा किया कि उद्धव ठाकरे का कहना बिल्कुल सही है। आखिरी वक्त तक हम सीट बंटवारे को लेकर ही लटकते रहे और जिसे टिकट मिली उसे प्रचार का भी बहुत कम समय मिला।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: अपनी ही पार्टी ने काटा टिकट, तो आगे आई शिवसेना UBT, नरोत्तम मिश्रा को दिया खुला ऑफर
देवेंद्र फडणवीस 2029 से पहले बनेंगे प्रधानमंत्री? महाराष्ट्र के बड़े नेता के बयान से देश में सियासी हड़कंप
दतिया उपचुनाव: ‘पार्टी का फैसला सर्वोपरि, आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंगे’, कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Delhi: On Shiv Sena (UBT) chief Uddhav Thackeray’s statement regarding AAP, Shiv Sena (UBT) MP Arvind Sawant says, “He is absolutely right…” pic.twitter.com/VemPc1pxhD — IANS (@ians_india) July 20, 2025
यह भी पढ़ें – राज से मिलाप, MVA से किनारा! उद्धव ठाकरे ने निकाय चुनाव से पहले बदला पाला
शिवसेना (UBT) सांसद अरविंद सावंत ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, उद्धव ठाकरे का कहना सही है। टिकट बंटवारे में बहुत देर हुई। लोकसभा के चुनाव में हमें इतनी अच्छी सफलता मिली तो उससे हर किसी को लगने लगा कि विधानसभा चुनाव में हमें ज्यादा सीटें मिलनी चाहिए।
सीट बंटवारे को लेकर बहुत चर्चा होती रही
उन्होंने आगे कहा, विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर बहुत चर्चा होती रही, निर्णय नहीं हो पाया। आखिरी तक हम उसमें ही लटकते रहे। जिसे टिकट मिली उसे प्रचार के लिए समय बहुत कम मिला। अंतिम वक्त में अपने को मिल रहा है कि नहीं, मालूम नहीं, तो उद्धव ठाकरे ने बिल्कुल सही कहा है।
उद्धव ठाकरे ने दिया जवाब
शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि अगर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की तरह सीट बंटवारे और उम्मीदवारों के चयन में देरी जैसी गलतियां फिर से की गईं तो MVA का क्या औचित्य रह जाएगा। पूर्व सीएम ठाकरे ने कहा, विधानसभा चुनाव के दौरान एमवीए के सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत आखिरी क्षण तक चली। इसकी वजह से जनता के बीच गलत संदेश गया।
उन्होंने ये भी कहा, 2024 के लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी के बेहतर प्रदर्शन के बाद का उत्साह विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टियों के खुद के जीतने पर केंद्रित व्यक्तिगत अहंकार में बदल गया, जो उनकी हार की वजह बनी। मुखपत्र ‘सामना’ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इस बात को लेकर अफसोस जताया कि उनकी पार्टी को लोकसभा चुनाव के दौरान गठबंधन सहयोगियों को वो सीट देनी पड़ीं, जिस पर उसने जीत हासिल की थी।
Arvind sawant agreed to uddhav thackeray mva statment shiv sena ubt maharashtra politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
UPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
Jul 11, 2026 | 01:55 PMमुंबई में खुले मैनहोल की शिकायत अब WhatsApp पर, BMC ने शुरू किया नया चैटबॉट, तुरंत होगी कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 01:55 PMदतिया उपचुनाव: अपनी ही पार्टी ने काटा टिकट, तो आगे आई शिवसेना UBT, नरोत्तम मिश्रा को दिया खुला ऑफर
Jul 11, 2026 | 01:46 PMAnupama Spoiler: बेटी के गायब होने पर बेसुध हुई अनुपमा, प्रेम से झगड़े के बाद राही ने छोड़ा घर
Jul 11, 2026 | 01:44 PMगोंदिया में खाद कंपनियों की मनमानी से विवाद; यूरिया के साथ दूसरा उर्वरक लेने की अनिवार्यता से विक्रेता परेशान
Jul 11, 2026 | 01:43 PMAIADMK में बड़ी बगावत के संकेत! पलानीस्वामी की बैठक में नेताओं ने खोल दिया मोर्चा, नेतृत्व को दी बड़ी चेतावनी
Jul 11, 2026 | 01:41 PM‘भारत और हमारा DNA एक…’, अफगान के मंत्री का बड़ा बयान; पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
Jul 11, 2026 | 01:41 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM












