-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Anand Dubey Supported Raj Thackeray Marathi Vs Hindi Controversy In Maharashtra Politics
आनंद दुबे ने राज का किया समर्थन, बोले- ‘डुबो-डुबोकर’ मारने वाले बयान का मराठी…
- Written By: सोनाली चावरे
Maharashtra Politics: आनंद दुबे ने राज ठाकरे के डूबो डूबोकर मारने वाले बयान का समर्थन किया है। आनंद दुबे ने कहा कि ठाकरे दुबे समाज के खिलाफ नहीं है। उनका बोलने का तरीका बिल्कुल बालासाहेब की तरह है।

UBT नेता आनंद दुबे (pic credit; social media)
Marathi vs Hindi controversy: महाराष्ट्र में ‘मराठी बनाम हिंदी’ विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा कि जो मराठी लोगों को ‘पटक-पटककर’ मारेगा, हम उसे मुंबई के समुद्र में ‘डुबो-डुबोकर’ मारेंगे। उनके इस बयान पर शिवसेना (यूबीटी) प्रवक्ता आनंद दुबे ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह राज ठाकरे का निजी बयान है और इससे मराठियों का कोई लेना-देना नहीं है।
शिवसेना (यूबीटी) प्रवक्ता आनंद दुबे ने भाषा विवाद को लेकर मनसे प्रमुख राज ठाकरे और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बीच चल रही तीखी बयानबाजी पर कहा, “राज ठाकरे का बोलने का अपना अंदाज है और लोग ऐसा कहते हैं कि वे बालासाहेब ठाकरे की तरह बात करते हैं। निशिकांत दुबे ने पहले शुरुआत की और कहा कि हम मराठी लोगों को ‘पटक-पटक कर’ मारेंगे। उनका बयान पूरे मराठी समाज के लिए था, जबकि राज ठाकरे ने सिर्फ निशिकांत दुबे को लेकर बयान दिया और कहा कि हम उन्हें ‘डुबो-डुबोकर’ मारेंगे।
यह भी पढ़ें – दुबे मुंबई आओ, समुद्र में डूबा डूबा के मारेंगे, राज ठाकरे ने BJP पर साधा निशाना
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
राज ठाकरे का बड़ा हमला: ‘देह बेचोगे तो ग्राहक मिलेंगे ही’, UBT बागियों और बीजेपी दोनों पर साधा निशाना
हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, चंद्रपुर मनपा में 6 मनोनीत पार्षदों का चयन टला
‘हम दो हमारे दो का बोर्ड लगाएं उद्धव ठाकरे…’ सचिन अहीर के शिंदेसेना में जाने पर राम कदम का जबरदस्त वार
राज ठाकरे ने दुबे समाज पर नहीं किया कोई हमला
आनंद दुबे ने कहा कि राज ठाकरे ने दुबे समाज को कुछ नहीं कहा है। मुंबई में मराठी और गैर मराठी मिलजुलकर साथ रहते हैं। मैं नहीं समझता कि कोई कड़वाहट है। निशिकांत दुबे और राज ठाकरे के बीच निजी बयानबाजी हो रही है। इसका मराठी या गैर-मराठी समुदायों से कोई लेना-देना नहीं है। सीएम देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे की मुलाकात पर आनंद दुबे ने कहा, महाराष्ट्र की संस्कृति लोगों से मिलने-जुलने वाली रही है।
लोगों ने विलासराव देशमुख और गोपीनाथ मुंडे, देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे के दौर को भी देखा है। मिलना और बातचीत करना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, इसमें कुछ भी राजनीति का विषय नहीं है। मैं मानता हूं कि अगर हम बहुत कुछ सहने के बाद भी मुस्कुराकर मिलते हैं तो यह हमारा बड़प्पन है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र से कोकाटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग
देवेंद्र और उनकी पार्टी ने हमारी पार्टी को तोड़ने, सरकार को गिराने जैसे कदम उठाए हैं। इसके बावजूद हमारे संस्कार हैं कि हम सभी से प्रेम से मिलते हैं। महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे के विधानसभा में गेम खेलने को लेकर भी आनंद दुबे ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे विधानसभा में आराम से रम्मी खेल रहे हैं। यह आश्चर्यजनक है कि जो लोग किसानों की बात करते हैं, वे जुआ खेल रहे हैं। हम मुख्यमंत्री देवेंद्र से मांग करते हैं कि वे मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करें, वरना लोग यही सोचेंगे कि इसके पीछे भाजपा का हाथ है।
(News Source-आईएएनएस)
Anand dubey supported raj thackeray marathi vs hindi controversy in maharashtra politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PM‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMअयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 08:38 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














