-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Vitthala Give Wisdom To Government There Is Roar In Devotion Of Bachhu Kadu
“विठ्ठला… सरकार को विवेकबुद्धी दे!”, आषाढ़ी एकादशी पर बच्चू कडू ने भरी हुंकार
- Written By: आंचल लोखंडे
प्रहार जनशक्ति पार्टी के नेता बच्चू कडू ने भगवान विठ्ठल से एक ऐसी प्रार्थना की, जो अब पूरे प्रदेश की सियासत में खलबली मचा रही है। यह कोई साधारण प्राथना नहीं है।

आषाढ़ी एकादशी पर बच्चू कडू ने भरी हुंकार (सौजन्यः सोशल मीडिया)
अमरावती: पूरा महाराष्ट्र आषाढ़ी एकादशी पर भक्तिभाव में सराबोर है इस बीच प्रहार जनशक्ति पार्टी के नेता बच्चू कडू ने भगवान विठ्ठल से एक ऐसी प्रार्थना की, जो अब पूरे प्रदेश की सियासत में खलबली मचा रही है। यह कोई साधारण प्राथना नहीं है। सोशल मीडिया पर उनकी यह भावुक पोस्ट अब वायरल हो चुकी है। जिसमें उन्होंने विठोबा से हाथ जोड़कर कहा कि “हे विठ्ठला, अब तो सरकार को कर्जमाफी देने की विवेकबुद्धी दे!”…
बच्चू कडू की पोस्ट में आँकड़ों से ज़्यादा आंसुओं की गूंज है। उन्होंने लिखा “पिछले 3 महीनों में 767 किसानों ने आत्महत्या की। जो किसान पूरे देश का पेट भरता है, वो आज खुद भूखा सोने को मजबूर है। मेहनत करने वाला किसान आज अपनी ही जमीन पर बेबस खड़ा है। अगर हम अपने खून-पसीने से पैदा की गई फसल का सही दाम भी न पा सकें, तो मदद के लिए किसके आगे हाथ फैलाएं?”
“विठ्ठला, हमारे माथे पर सिर्फ़ एक ही जात-किसान”
उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि “विठ्ठल, तेरे दर पर कोई जात, धर्म, रंग नहीं देखा जाता, और हमारे माथे पर भी सिर्फ़ एक पहचान है ‘किसान’। तू राजनीति से ऊपर उठकर सरकार को इंसानियत की राह दिखा। कर्जमाफी कोई रहम नहीं, ये अन्नदाता का अधिकार है।” यह एक भक्त की विनती कम, और एक आंदोलनकारी की हुंकार ज़्यादा लग रही है जो अब जनचर्चा का विषय बन चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
नवनीत राणा-सुषमा अंधारे में ठनी, सिर्फ डायलॉगबाजी से बड़ा नेता नहीं बना जाता…उबाठा उपनेता ने ली चुटकी
लाडकी बहिन योजना: e-KYC के बाद 92 लाख महिलाएं लिस्ट से बाहर? CAG ने उठाए सवाल, मंत्री अदिति तटकरे ने दिया जवाब
महाराष्ट्र सरकार की लापरवाही से 17 महीने खड़ा रहा 83 करोड़ का हेलीकॉप्टर, CAG ने लगाई फटकार
सासवड़ से माउली की वारी का प्रस्थान, विठ्ठल भक्ति में सराबोर दिखे बच्चे और बुजुर्ग; देखें PHOTOS
सरकारला कर्जमाफी देण्याची सदबुद्धी दे… pic.twitter.com/YWy9R9i42A — BACCHU KADU (@RealBacchuKadu) July 6, 2025
अब सिर्फ़ शब्द नहीं, पदयात्रा से होगा सवाल
बच्चू कडू सिर्फ़ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहे। उन्होंने ऐलान किया कि 7 जुलाई से 138 किलोमीटर लंबी पदयात्रा शुरू की जाएगी। यह यात्रा अमरावती जिले के पापळ गांव से शुरू होकर यवतमाल जिले के चिलगव्हाण जहां महाराष्ट्र की पहली किसान आत्महत्या हुई थी वहां तक जाएगी।
पदयात्रा जिन गांवों से होकर गुज़रेगी
पदयात्रा जिन गांवों से होकर गुज़रेगी दौंड, उंबर्डा बाजार, लोही, तरणोडी, तळेगांव, दारव्हा, लाखखिंड, चिरकूटा, तूपटाकळी, वसंतनगर, माळकिन्ही, गुंज, और अंतिम पड़ाव आंबोडा यह है। इस यात्रा और आंदोलन का उद्देश्य किसानों कि कर्जमाफी,खेत मज़दूरों और विधवाओं के अधिकार, दिव्यांगों, बेरोज़गारों, मछुआरों और मेंढपाल समाज के लिए न्याय दिलाना है।
आता मायबाप शेतकऱ्यांच्या हक्कासाठी आवाज उठवु…
७/१२ कोरा यात्रा
७ जुलै २०२५ ते १४ जुलै २०२५
पापळ (अमरावती) ते चिलगव्हाण (यवतमाळ) pic.twitter.com/OtnS4xmFJR — BACCHU KADU (@RealBacchuKadu) July 5, 2025
सरकार की कार्रवाई? सिर्फ़ ‘समिति’!
बच्चू कडू ने दो टूक कहा “हम भीख नहीं मांगते, अपना अधिकार मांगते हैं। ये यात्रा किसी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं, बल्कि शोषण के खिलाफ है।” सरकार ने अब तक कर्जमाफी पर समिति बनाई है, लेकिन समाधान अभी भी फाइलों में उलझा पड़ा है। बच्चू कडू ने तीखा सवाल उठाया कि “कर्जमाफ़ी की फाइलें चलती रहीं… और किसान मरते रहे। अब हम सिर्फ़ रिपोर्ट नहीं, निर्णय चाहते हैं।”
Vitthala give wisdom to government there is roar in devotion of bachhu kadu
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jammu Kashmir: उमर अब्दुल्ला को BJP का सात दिन का अल्टीमेटम, माफी नहीं मांगी तो 100 करोड़ का मानहानि मुकदमा
Jul 13, 2026 | 08:11 PMस्मार्ट मीटर से कम हुआ बिजली बिल! नासिक के 4.60 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिली 1.12 करोड़ की भारी राहत
Jul 13, 2026 | 08:11 PMलखनऊ से कानपुर की दूरी मिनटों में होगी पूरी, गडकरी-योगी ने एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन; देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 08:10 PMमहायुति सरकार का मेगा हेल्थ इंफ्रा प्लान, राज्य के चार मेडिकल कॉलेजों की बढ़ी लागत, 400 नई MBBS सीटें भी
Jul 13, 2026 | 08:07 PMछत्रपति संभाजीनगर में FDA की बड़ी कार्रवाई, तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में 2.93 करोड़ का संदिग्ध तेल जब्त
Jul 13, 2026 | 07:48 PMWhatsApp Username फीचर पर सरकार सख्त, Telegram और Signal भी आए दायरे में, बदल सकते हैं मैसेजिंग ऐप्स के नियम
Jul 13, 2026 | 07:28 PMचोरी की बात उठाने वाले क्या औरंगजेब के वंशज हो गए? राम मंदिर दान चारी विवाद पर भड़के ठाकरे गुट के आनंद दुबे
Jul 13, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

भारत ने खरीदा रूस से बंपर तेल! ट्रंप को नागवार गुजरेगा ग्लोबल गेम?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 05:37 PM
ईरान से सामने आई टारगेट लिस्ट! ट्रंप के साथ निशाने पर कौन-कौन?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 03:30 PM
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PM
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM














