-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Kuposhan Bal Mrityu Sthayi Upay Sanjay Khodke
मेलघाट में कुपोषण और बाल मृत्यु पर विधायक खोडके का ध्यानाकर्षण, उठाए कई सवाल
Child Death Rate: विधान परिषद के मानसून सत्र में विधायक संजय खोडके ने कुपोषण और बाल मृत्यु का मुद्दा उठाते हुए स्थायी समाधान की मांग की।

Prakash Abitkar (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Melghat Malnutrition: विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विधान परिषद में कुपोषण और बाल मृत्यु का एक गंभीर मामला सामने आया। विधायक संजय खोडके ने ध्यानाकर्षण सूचना के जरिए सदन का ध्यान खींचते हुए कहा कि कुपोषण और बाल मृत्यु को रोकने के लिए केवल अस्थायी सुधारों से काम नहीं चलेगा, बल्कि इसके लिए ठोस और स्थायी उपाय करने की सख्त जरूरत है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 202526 में राज्यभर में 12,000 बाल मृत्यु दर्ज की गईं, जबकि इससे पहले 202324 और 202425 में यह संख्या 1313 हजार थी। खोडके ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक व्यवस्था द्वारा असली आंकड़े छिपाए जा रहे हैं, जिससे इस समस्या के समाधान में बाधा आ रही है। आदिवासी इलाकों में काम करने वाले स्वयंसेवी संगठनों को भी सही डेटा नहीं दिया जा रहा है।
बाल मृत्यु के आंकड़ों पर सवाल
जिले के मेलघाट-धारणी क्षेत्र का हवाला देते हुए विधायक ने कहा कि कुपोषण से निपटने के लिए महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य और आदिवासी विकास विभाग के बीच आपसी तालमेल बेहद जरूरी है। उन्होंने अस्पतालों में बाल रोग विशेषज्ञों की कमी, सीडीपीओ के रिक्त पद और एम्बुलेंस सेवाओं के लिए नियमित डीजल फंड न मिलने जैसी जमीनी समस्याओं को भी उजागर किया। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार मेळघाट में 300 बेड के अस्पताल का काम जल्द पूरा होगा।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे: नसरापुर में मासूम से दरिंदगी और हत्या मामले में भीमराव कांबले दोषी करार, 15 दिनों में दायर हुई थी चार्जश
मेरे पास जैन समाज को बांटने वाले नेताओं की लिस्ट है, मनसे प्रमुख राज ठाकरे की चेतावनी पर जैन मुनि का बड़ा दावा
3 जुलाई को SGBAU में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ महिला-पुरुष खिलाड़ी होंगे सम्मानित
50 बेड का अस्पताल फिर भी विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं, गड़चिरोली के ग्रामीण इलाको में स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग तेज
महाराष्ट्र अन्य राज्यों से बेहतर
इस मुद्दे पर जवाब देते हुए सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने कहा कि महाराष्ट्र बाल मृत्यु दर को कम करने में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। देश में जहां नवजात मृत्यु दर 18 है, वहीं महाराष्ट्र में यह 10 है।
अर्भक मृत्यु दर देश में 24 के मुकाबले राज्य में 13 और बाल मृत्यु दर 28 के मुकाबले 15 है। मंत्री ने आश्वस्त किया कि डॉ. दीपक सावंत की अध्यक्षता वाली टास्क फोर्स और राज्य स्तरीय समितियों के माध्यम से सरकार उच्च न्यायालय के दिशानिर्देशों के तहत कुपोषण प्रभावित क्षेत्रों में विशेष उपाय करने और लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Kuposhan bal mrityu sthayi upay sanjay khodke
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे: नसरापुर में मासूम से दरिंदगी और हत्या मामले में भीमराव कांबले दोषी करार, 15 दिनों में दायर हुई थी चार्जश
Jun 26, 2026 | 05:15 PMमेरे पास जैन समाज को बांटने वाले नेताओं की लिस्ट है, मनसे प्रमुख राज ठाकरे की चेतावनी पर जैन मुनि का बड़ा दावा
Jun 26, 2026 | 05:11 PMKajal Aggarwal New Film: पेस्टिसाइड और कैंसर के कनेक्शन पर बनी फिल्म, ‘द इंडिया स्टोरी’ का टीजर हुआ वायरल
Jun 26, 2026 | 05:08 PMहोर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PMराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपियों को 3 दिन की न्यायिक हिरासत, फैजाबाद कोर्ट में हुई पेशी
Jun 26, 2026 | 05:04 PM3 जुलाई को SGBAU में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ महिला-पुरुष खिलाड़ी होंगे सम्मानित
Jun 26, 2026 | 05:01 PMमेलघाट में कुपोषण और बाल मृत्यु पर विधायक खोडके का ध्यानाकर्षण, उठाए कई सवाल
Jun 26, 2026 | 04:52 PMवीडियो गैलरी

मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM











