Kajal Aggarwal New Film: पेस्टिसाइड और कैंसर के कनेक्शन पर बनी फिल्म, 'द इंडिया स्टोरी' का टीजर हुआ वायरल

The India Story Movie: एक्ट्रेस काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की आने वाली फिल्म 'द इंडिया स्टोरी: स्लो पॉइजन' का दमदार टीजर रिलीज हो गया है, जो खेती में पेस्टीसाइड के खतरनाक इस्तेमाल पर सवाल उठाता है।
The India Story Slow Poison Teaser
काजल अग्रवाल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

The India Story Movie Teaser Out: खेती को देश की रीढ़ माना जाता है, लेकिन जब इसी खेती से उपजे खाद्य चीजें इंसानी जिंदगी के लिए काल बन जाएं, तो पूरा सिस्टम कटघरे में खड़ा हो जाता है। इसी बेहद संवेदनशील और गंभीर मुद्दे पर आधारित फिल्म 'द इंडिया स्टोरी: स्लो पॉइज़न' का टीजर रिलीज कर दिया गया है।

क्रॉनिक द्वारा जारी किया गया यह टीजर सीधे तौर पर हमारे खाने-पीने और उसमें मिल रहे रसायनों के जानलेवा असर को दिखाता है। फिल्म में अभिनेत्री काजल अग्रवाल एक बेहद मजबूत वकील की भूमिका में नजर आ रही हैं, जो अदालत में इस व्यवस्था के खिलाफ लड़ती हैं।

क्या हमारी थाली में वाकई धीमा जहर परोसा जा रहा है

'द इंडिया स्टोरी: स्लो पॉइजन' टीजर की शुरुआत एक बेहद तनावपूर्ण माहौल से होती है, जहां सड़कों पर किसानों और आम लोगों का भारी विरोध-प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। यह विरोध किसी और के खिलाफ नहीं बल्कि बार एसोसिएशन की वकील बनी काजल अग्रवाल के खिलाफ है।

उग्र भीड़ उनके पोस्टरों पर कालिख पोत रही है और रजिस्ट्री की मांग कर रही है। फिल्म की कहानी जैसे ही आगे बढ़ती है, कोर्टरूम का एक बेहद भावुक और झकझोर देने वाला दृश्य सामने आता है। यहां एक्टर श्रेयस तलपड़े योगेश पांडे का किरदार जो अपनी 7 साल की मासूम बेटी के लिए न्याय मांगता दिखता है। योगेश का दावा है कि उसकी बेटी की मौत भले ही कैंसर से हुई, लेकिन तकनीकी तौर पर यह एक सोची-समझी हत्या है।

न्याय की लड़ाई में आम आदमी की बेबसी

काजल अग्रवाल की फिल्म 'द इंडिया स्टोरी: स्लो पॉइजन' टीजर में एक्टर श्रेयस तलपड़े की पर्सनल लाइफ के उस दर्द को भी बारीकी से दिखाया गया है, जिससे एक आम इंसान रोज गुजरता है। अपनी बीमार बेटी के इलाज के लिए वह अस्पताल की लंबी लाइनों में खड़ा होता है और हर जगह मदद की उम्मीद में भटकता है।

बेटी की मौत के बाद जब वह पुलिस स्टेशन पहुंचता है, तो वहां उसकी फरियाद सुनने के बजाय उसका अपमान कर देते है। फिल्म का एक डायलॉग इस पूरी हकीकत को बयां करता है कि हरित क्रांति के नाम पर जहर का जो तूफान उठा है, उसकी कीमत बहुत भारी है।

सागर बी. शिंदे द्वारा लिखित और निर्मित यह फिल्म सागर के डायरेक्शन में बनी है। जी स्टूडियोज और नाटकजी प्रोडक्शन एंड स्टूडियोज के बैनर तले तैयार फिल्म 'द इंडिया स्टोरी: स्लो पॉइजन' 24 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर कई भाषाओं में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Navbharat Live
navbharatlive.com