-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Ayodhya »
- Ram Mandir Donation Row 8 Accused Sent To 14 Days Judicial Custody Ayodhya
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपियों को 3 दिन की पुलिस हिरासत, फैजाबाद कोर्ट में हुई पेशी
- Written By: अर्पित शुक्ला
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। SIT जांच के बाद मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी
Ram Mandir Donation Row: अयोध्या राम मंदिर से चंदा चोरी मामले में आरोपियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। पुलिस ने जिन 8 आरोपियों को अरेस्ट किया था, कोर्ट ने उन्हें तीन दिन यानी सोमवार तक की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। फैजाबाद कोर्ट के सामने पुलिस ने आरोपियों की कस्टडी मांगी थी।
सबी आरोपियों को मजिस्ट्रेट निवेदित के सामने पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने पुलिस को सभी 8 आरोपियों की कस्टडी सौंपी है। वहीं सोमवार को पुलिस आरोपियों को फिर से कोर्ट में पेश कर सकती है और पुलिस रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है।
इन 8 लोगों की हुई है गिरफ्तारी
इस मामले में विशेष जांच दल (SIT) की जांच के बाद चोरी और कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े अहम साक्ष्य सामने आने का दावा किया गया था। जांच के आधार पर पुलिस ने रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्र, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, लवकुश मिश्र, रमाशंकर मिश्र, सुभाष श्रीवास्तव और मनीष यादव को गिरफ्तार किया था।
सम्बंधित ख़बरें
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की इनसाइड स्टोरी, क्यों SIT के निशाने पर आए ट्रस्ट के दो बड़े चेहरे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में CBI जांच की मांग, मनोज झा ने बताया श्रद्धालुओं से धोखा, सपा ने कही ये बात
42 दिन, 70 चोरी और 8 गिरफ्तार…राम मंदिर चढ़ावा केस में SIT रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे!
रामलला के दरबार पहुंचे अरविंद केजरीवाल! चढ़ावा चोरी को बताया ‘महापाप’, बोले- FIR तो सिर्फ दिखावा
चंपत राय ने दिया इस्तीफा
राम मंदिर चंदा चोरी मामले के बाद अयोध्या के श्री राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दो ट्रस्टियों के एक साथ इस्तीफा देने के बाद यूपी में हलचल तेज हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, चंदा चोरी मामले को लेकर FIR दर्ज होने से पहले, कल अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद (VHP) की एक बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में संगठन के कई अहम पदाधिकारी शामिल हुए थे।
गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं करेंगे – सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में कहा, “अयोध्या की घटना के बारे में हमने कहा था कि एक SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) बनाई गई है। जैसे ही SIT की रिपोर्ट आएगी, हम कार्रवाई शुरू कर देंगे। जैसा कि आपने देखा, SIT की रिपोर्ट आई और तुरंत कार्रवाई की गई।”
यह भी पढ़ें- 42 दिन, 70 चोरी और 8 गिरफ्तार…राम मंदिर चढ़ावा केस में SIT रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे!
जनता को भरोसा दिलाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि मैंने जो कहा था, ‘हम सच सामने लाएंगे’ हम उस पर कायम रहेंगे। हम जनता के भरोसे का कोई भी गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं करेंगे। लेकिन भाइयों और बहनों, मैं आप सभी से और पूरे राज्य के लोगों से यह भी कहना चाहता हूं। मैं श्री राम के भक्तों से भी अपील करना चाहता हूं। जो लोग आज आपत्ति जता रहे हैं और विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी नीयत ठीक नहीं है। ये वही लोग हैं जिन्होंने कभी भगवान राम के अस्तित्व को नकारा था और उनके होने पर सवाल उठाए थे।”
Ram mandir donation row 8 accused sent to 14 days judicial custody ayodhya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में पानी के टैंकरों के लिए जल्द लागू होगी SOP; रेट बोर्ड और जीपीएस अनिवार्य, वानवडी में बनेंगे 3 नए पुल
Jun 26, 2026 | 05:35 PM‘वेलकम टू द जंगल’ देखकर झूम उठे दर्शक, किसी ने कहा पैसा वसूल एंटरटेनर, तो किसी ने बताया पुरानी वेलकम बेहतर
Jun 26, 2026 | 05:34 PMचंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की इनसाइड स्टोरी, क्यों SIT के निशाने पर आए ट्रस्ट के दो बड़े चेहरे
Jun 26, 2026 | 05:33 PMकृषक कल्याण वर्ष में MP को सिंचाई का बड़ा तोहफा, 6 लाख हेक्टेयर भूमि को मिलेगा पानी; सरकार ने कर ली तैयारी
Jun 26, 2026 | 05:31 PMराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में CBI जांच की मांग, मनोज झा ने बताया श्रद्धालुओं से धोखा, सपा ने कही ये बात
Jun 26, 2026 | 05:29 PMमहाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम: इन 15 जिलों में बारिश और तूफान का खतरा, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Jun 26, 2026 | 05:25 PMगड़चिरोली नगर परिषद के पास 15 साल पुराना एक्सपायर्ड एनिमल वाहन, मृत पशु उठाने में हो रही भारी दिक्कत
Jun 26, 2026 | 05:18 PMवीडियो गैलरी

होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM












