-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Gmc Nagpur Trauma Centre Expansion Postgraduate Course Approval
नागपुर में मिलेगी ट्रामा की PG डिग्री, GMC बनेगा महाराष्ट्र का पहला मेडिकल कॉलेज, शुरू हो गई तैयारी
- Written By: प्रिया जैस
GMC Nagpur Trauma Centre: जीएमसी नागपुर ट्रॉमा सेंटर का 3 मंजिला विस्तार मंजूर किया गया। 90 बेड, 50 बेड आईसीयू के साथ ट्रॉमा में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी शुरू कर दिया है।

ट्रामा सेंटर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Postgraduate Trauma Course In GMC: वर्तमान में बढ़तीं दुर्घटनाओं सहित आकस्मिक बीमारियों के दौरान मस्तिष्क व अन्य चोट के मामले बढ़े हैं। इन मरीजों के लिए शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व अस्पताल में कार्यरत ट्रामा केयर यूनिट मददगार साबित हो रहा है। उपलब्ध साधन-सुविधाओं के आधार पर अब प्रशासन ट्रामा में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
इससे पहले ट्रामा इमारत के विस्तारीकरण को मंजूरी मिल गई है। दो मंजिल इमारत का विस्तार कर उसे तीन मंजिल तक बढ़ाया जा रहा है। ट्रामा केयर में स्नातकोत्तर सर्जरी बेस्ड ही होता है, लेकिन यह पाठ्यक्रम पूरी ट्रामा से संबंधित प्रणाली पर आधारित होता है। महाराष्ट्र में शासकीय स्तर पर अब तक किसी भी महाविद्यालय में यह पाठ्यक्रम उपलब्ध नहीं है।
ट्रामा केयर यूनिट की इमारत
मेडिकल में कार्यरत ट्रामा केयर यूनिट राज्य में अपने तरह का पहला लेवल-1 पृथक यूनिट है जहां सभी तरह की सुविधाएं भी पृथक हैं। यही वजह है कि अब प्रशासन स्वास्थ्य सेवा से आगे बढ़ते हुए इसे शैक्षणिक सेवा का भी केंद्र बनाने की तैयारी कर रहा है। वर्तमान में ट्रामा केयर यूनिट की इमारत दो मंजिला है। अब इस इमारत के विस्तारीकरण के लिए मंजूरी मिल गई है। इसके तहत एक और मंजिल का निर्माण किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
‘नाश्ते में पिज्जा, सोने को गद्दा चाहिए’, नागपुर में POCSO आरोपी की अजीबोगरीब मांग; पुलिस हैरान
पाप धोने की नौटंकी या शातिर चाल? पहले भगवान से मांगी माफी, फिर नागपुर के मंदिर में डाला डाका, देखें VIDEO
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
मध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
- 90 बेड की वर्तमान में सुविधा
- 50 बेड आईसीयू
- 3 मंजिल तक इमारत का विस्तारीकरण
20 से अधिक रेफरल मरीज
मौजूदा साधन-सुविधाओं के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रामा स्नातकोत्तर की 6 सीटों का दावा किया जा सकता है। हालांकि देश के कुछ एम्स में ट्रामा में स्नातकोत्तर की सुविधा है, लेकिन राज्य में शासकीय स्तर पर यह पाठ्यक्रम कहीं भी नहीं है। मौजूदा परिस्थितियों में ट्रामा केयर में 90 बेड है। इनमें 50 बेड आईसीयू है, जबकि भर्ती करने की क्षमता 110 तक है। वहीं बेसमेंट में आपात सुविधा भी तैयार की गई है।
यह भी पढ़ें – NHAI को हाई कोर्ट से झटका, मुआवजे की मांग में 10 साल की देरी को ठहराया सही, अपील की खारिज
इसमें कुछ सुधार किया जा रहा है। ट्रामा में मेडिकल के रेफरल मरीज भर्ती किये जाते हैं लेकिन पहले की तुलना में मरीजों की संख्या बढ़ी है। कुल मरीजों में यह भी देखा जा रहा है कि करीब 20 फीसदी मरीज प्राइवेट अस्पतालों से आते हैं, जबकि कुल 50 फीसदी मरीज क्रिटिकल अवस्था में भर्ती किये जाते हैं। वर्तमान में ट्रामा सुविधाओं की मांग और बढ़ेगी। यही वजह है कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा स्नातकोत्तर डिग्री शुरू करने की तैजारी की जा रही है।
- नवभारत लाइव के लिए नागपुर से दिनेश टेकाड़े की रिपोर्ट
Gmc nagpur trauma centre expansion postgraduate course approval
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: विशेष कला में बनाएंगे पहचान, जन्मस्थान से दूर मिलेगी सफलता और सम्मान
Aug 08, 2026 | 06:15 AMइंदिरा गांधी का उड़ाया मजाक, डबल मीनिंग फिल्मों से बनाया इतिहास, जानें दादा कोंडके की अनसुनी कहानी
Aug 08, 2026 | 06:10 AMMaruti Brezza की बढ़ी टेंशन, Tata Nexon Camo Edition हुआ लॉन्च, 9.99 लाख में मिलेगा दमदार लुक
Aug 08, 2026 | 06:00 AM8 अगस्त 1942 की वह रात, जब मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान से गांधी ने फूंका ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का बिगुल
Aug 08, 2026 | 05:31 AMAI ने बना दिए नए वायरस, वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी या भविष्य का खतरा? जानिए क्यों बढ़ी दुनिया की चिंता
Aug 08, 2026 | 04:00 AMNew UPSIDA CEO: यूपीसीडा में नए सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने संभाली कमान, औद्योगिक विकास में तेजी लाने पर जोर
Aug 08, 2026 | 01:40 AMश्रद्धा और सेवा भाव से मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व, गुरुद्वारों में गूंजा गुरबाणी कीर्तन
Aug 08, 2026 | 01:22 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














