- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Dharni Sipna River Two Sisters Drown Diya Village Melghat Tragedy
धारणी के दिया गांव में दर्दनाक हादसा, सिपना नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत
Melghat River Tragedy: महाराष्ट्र के धारणी तहसील के दिया गांव में सिपना नदी में नहाने के दौरान दो सगी बहनों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। छोटी बहन को बचाने के लिए बड़ी बहन ने नदी में छलांग लगाई।
- Written By: आंचल लोखंडे

Dharni Sipna River accident (सोर्सः सोशल मीडिया)
Dharni Sipna River Accident: अमरावती जिले के धारणी तहसील के अंतर्गत आने वाले दिया गांव में रविवार की सुबह हृदयविदारक घटना घटी, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। सिपना नदी में नहाने गई दो सगी बहनों की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे में बड़ी बहन ने छोटी बहन को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
गांव में पसरा मातम
चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत धारणी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों बहनों के शवों को नदी से बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए धारणी के उपजिला अस्पताल भेज दिया गया है। धारणी पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर आकस्मिक मृत्यु (मर्ग) का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से गर्मी के मौसम में बच्चों को अकेले नदी या जलाशयों की ओर न भेजने की अपील की है।
नहाने के दौरान हुआ हादसा
पुलिस सूत्रों के अनुसार दिया गांव निवासी आनंद गिरी की दो नाबालिग बेटियां आस्था (12 वर्ष) और अनु (14) रविवार सुबह करीब 11 बजे गांव के ही कुछ अन्य बच्चों के साथ पास ही स्थित सिपना नदी पर नहाने गई थीं। बच्चे नदी के पानी में खेल रहे थे, तभी अचानक छोटी बहन आस्था गहरे पानी की चपेट में आ गई और डूबने लगी।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में व्यापारी से मारपीट कर लूटपाट, महिला समेत परिजनों पर केस दर्ज
भंडारा में गैस सिलेंडर की किल्लत पर वंचित बहुजन आघाड़ी का जोरदार प्रदर्शन
गूगल मैप ने फंसाया, ट्रक घुसा संकरी गली में, बिजली का खंभा टूटा, 50 हजार का नुकसान
भंडारा में पोक्सो मामले में अमन रिसोर्ट मालिक गिरफ्तार, बिना आईडी दिए कमरा
ये भी पढ़े: धारणी में रूह कंपा देने वाला हादसा! सिपना नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, गांव में पसरा मातम
आस्था को डूबता देख किनारे पर खड़ी बड़ी बहन अनु ने एक पल की भी देरी नहीं की और उसे बचाने के लिए तुरंत नदी में छलांग लगा दी। अनु ने अपनी छोटी बहन को मौत के मुंह से बाहर निकालने का भरसक प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव और गहराई अधिक होने के कारण दोनों बहनें खुद को संभाल नहीं पाई। देखते ही देखते दोनों की आंखों के सामने जल समाधि हो गई
उजड़ गया परिवार का आंगन
बताया जा रहा है कि आनद गिरी के कुल तीन बच्चे थे, जिनमें ये दो बेटियां और एक बेटा शामिल था। एक साथ दो बेटियों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में चूल्हा तक नहीं जला है।
Dharni sipna river two sisters drown diya village melghat tragedy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत के खिलाफ पाक सेना का ‘इन्फॉर्मेशन ऑपरेशन’, आसिम मुनीर ने तैयार किया नैरेटिव जंग का मास्टर प्लान
Apr 06, 2026 | 08:00 PMदिल्ली में IPHL भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 116 पदों पर आवेदन का मौका
Apr 06, 2026 | 07:53 PMबैसाख में इस दिन मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, इन विशेष मंत्रों के जाप से दूर होंगे कष्ट, बनेंगे सुख-समृद्धि के योग
Apr 06, 2026 | 07:39 PMईरान जंग के बीच चीन का बड़ा दांव, 40 दिन के लिए बंद किया अपना एयरस्पेस, निशाने पर जापान या ताइवान?
Apr 06, 2026 | 07:37 PMBengal Election: बंगाल में फिर ममता सरकार! ताजा सर्वे ने बढ़ाई BJP की टेंशन, यहां देखें सीटों का आंकड़ा
Apr 06, 2026 | 07:36 PMKKR vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में केकेआर को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी चोट के कारण बाहर
Apr 06, 2026 | 07:35 PMगुजरात में 11,000 प्राथमिक शिक्षक पदों पर भर्ती, TET पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
Apr 06, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM














