Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

धारणी में रूह कंपा देने वाला हादसा! सिपना नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, गांव में पसरा मातम

Sipna River Drowning: धारणी के दिया गांव में मातम! सिपना नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत। छोटी बहन को बचाने के चक्कर में बड़ी ने भी गंवाई जान। जानें सिपना नदी के गहरे पानी का खौफनाक सच।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Apr 06, 2026 | 11:07 AM

सिपना नदी में डूबने से 2 सगी बहनों की मौत (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sipna River Sisters Drowning: धारणी जिले के धारणी तहसील के अंतर्गत आने वाले दिया गांव में रविवार की सुबह हृदयविदारक घटना घटी, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। सिपना नदी में नहाने गई दो सगी बहनों की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे में बड़ी बहन ने छोटी बहन को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

नहाने के दौरान हुआ हादसा

पुलिस सूत्रों के अनुसार दिया गांव निवासी आनंद गिरी की दो नाबालिग बेटियां आस्था (12 वर्ष) और अनु (14) रविवार सुबह करीब 11 बजे गांव के ही कुछ अन्य बच्चों के साथ पास ही स्थित सिपना नदी पर नहाने गई थीं। बच्चे नदी के पानी में खेल रहे थे, तभी अचानक छोटी बहन आस्था गहरे पानी की चपेट में आ गई और डूबने लगी।

आस्था को डूबता देख किनारे पर खड़ी बड़ी बहन अनु ने एक पल की भी देरी नहीं की और उसे बचाने के लिए तुरंत नदी में छलांग लगा दी। अनु ने अपनी छोटी बहन को मौत के मुंह से बाहर निकालने का भरसक प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव और गहराई अधिक होने के कारण दोनों बहनें खुद को संभाल नहीं पाईं। देखते ही देखते दोनों की आंखों के सामने जल समाधि हो गई।

सम्बंधित ख़बरें

मुर्तिजापुर में बड़ा हादसा! जर्जर सीढ़ी गिरी, मलबे में दबी 14 साल की मासूम नमिरा, घरकुल निर्माण की खुली पोल

Mumbai Metro Line-9 का उद्घाटन 7 अप्रैल को तय, अधूरी तैयारियों पर उठे सवाल

Mumbai में प्रदूषण पर सियासत तेज, BJP पार्षद ने RMC प्लांट हटाने की उठाई मांग

मोबाइल बैन, तो फोन कैसे? ताड़ोबा में वीडियो बनाना विधायक को पड़ा महंगा, वन विभाग ने काट दिया चालान

यह भी पढ़ें – इधर खत्म होंगे चुनाव, उधर बढ़ेंगे दाम! नाना पटोले का सनसनीखेज दावा, बोले- फिटनेस सेंटर बनेंगे लूट की दुकान

गांव में पसरा मातम

चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत धारणी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों बहनों के शवों को नदी से बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए धारणी के उपजिला अस्पताल भेज दिया गया है।

धारणी पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर आकस्मिक मृत्यु (मर्ग) का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से गर्मी के मौसम में बच्चों को अकेले नदी या जलाशयों की ओर न भेजने की अपील की है।

उजड़ गया परिवार का आंगन

बताया जा रहा है कि आनंद गिरी के कुल तीन बच्चे थे, जिनमें ये दो बेटियां और एक बेटा शामिल था। एक साथ दो बेटियों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में चूल्हा तक नहीं जला है।

Dharni sipna river two sisters drown diya village tragedy rescue attempt

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 06, 2026 | 11:06 AM

Topics:  

  • Amravati News
  • drowning in river
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.