भंडारा में गैस सिलेंडर की किल्लत पर वंचित बहुजन आघाड़ी का जोरदार प्रदर्शन

गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और किल्लत के खिलाफ वंचित बहुजन आघाड़ी ने भंडारा में प्रदर्शन किया, मांगे रखीं।
navb-1-1-663
Published on
Updated on

Bhandara News: गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और लगातार हो रही किल्लत से परेशान आम जनता की आवाज अब सड़कों पर नजर आने लगी है. इन्हीं मुद्दों को लेकर वंचित बहुजन आघाड़ी ने नरेंद्र, कब मिलेगा सिलेंडर राज्यव्यापी आंदोलन के तहत भंडारा में जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान जिला शाखा के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं. आंदोलनकारियों का आरोप है कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आम लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है. भंडारा जिले सहित पूरे देश में घरेलू गैस सिलेंडर की भारी कमी देखने को मिल रही है.

ऐसे में गृहिणियों, मजदूरों और दैनिक आय पर निर्भर परिवारों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. एक ओर सिलेंडर की कीमतें हजार रुपये के पार पहुंच गई हैं, वहीं समय पर गैस उपलब्ध न होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है.आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगेंआंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मांग की कि जिले में गैस सिलेंडर की किल्लत को तुरंत दूर कर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए.

साथ ही गैस के दाम आम नागरिकों की पहुंच में लाने के लिए सरकार स्तर पर ठोस कदम उठाए जाएं. इसके अलावा, मुनाफाखोरी के लिए कृत्रिम किल्लत पैदा करने वाली गैस एजेंसियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की भी मांग की गई. कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा. इस प्रदर्शन में संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com