-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Bjp Dominance In Amaravati Municipal Corporation Bawankule Statement
अमरावती जिले के दौरे से कार्यकर्ताओं में आया जोश, मनपा में भाजपा का वर्चस्व कायम रहेगा: बावनकुले
- Written By: आंचल लोखंडे
Chandrashekhar Bawankule: अमरावती में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि मनपा में भाजपा का वर्चस्व कायम रहेगा, कार्यकर्ताओं में जोश है।

अमरावती जिले के दौरे से कार्यकर्ताओं में आया जोश (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Amravati Municipal Election: शेगांव नाका स्थित अभियंता भवन में जिले के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की उपस्थिति में शहर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पालक मंत्री बावनकुले ने कहा कि मनपा में भाजपा का वर्चस्व कायम रहेगा और इसे सुनिश्चित करने के लिए सभी को आपसी मतभेद भुलाकर आगामी चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी टिकट के इच्छुकों की संख्या अधिक है, लेकिन जिन्हें टिकट नहीं मिले, उन्हें नाराज़ नहीं होना चाहिए। भाजपा का लक्ष्य वर्ष 2047 तक राज्य और केंद्र दोनों स्तरों पर सत्ता में बने रहना है, इसलिए सभी को दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर मंच पर जिला चुनाव प्रभारी विधायक संजय कुटे, सांसद डॉ. अनिल बोंडे, विधायक राजेश वानखेडे, पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे, शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ. नितिन धांडे, जयंत डेहनकर, तुषार भारतीय, एड. प्रशांत देशपांडे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
नागरिकों से संपर्क बढ़ाना आवश्यक
बावनकुले ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में महायुति प्रत्याशी नवनीत राणा को मात्र 23,000 मतों से हार का सामना करना पड़ा। 23,000 बूथों में केवल 10 वोट प्रति बूथ की कमी रह गई। ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अभी से सक्रिय हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी जनवरी माह के पहले सप्ताह में मनपा चुनाव होने की संभावना है। इसलिए “घर चलो अभियान” के माध्यम से आम नागरिकों से संपर्क बढ़ाना आवश्यक है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम का बड़ा एक्शन! 23 APIs के बाद अब 17 Police Inspectors का तबादला
गंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चिखलदरा का भीमकुंड बना पर्यटकों की पहली पसंद, बारिश के बाद झरने ने मोहा मन
रोजगार योजनाओं के लंबित लोन जल्द मंजूर करें, अमरावती में जिलाधिकारी की बैंकों को सख्त हिदायत
बावनकुले ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अमरावती को नागपुर की तर्ज पर विकसित करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए विकास की पूरी ब्लूप्रिंट तैयार हो चुकी है और जल्द ही उस पर अमल शुरू होगा। इसे सफल बनाने के लिए मनपा में भाजपा का वर्चस्व बनाए रखना जरूरी है।
550 करोड़ रुपए किसानों के खातों में जमा
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने वचनों के अनुसार “लाडली बहन” और “कर्ज माफी” जैसी योजनाओं को ईमानदारी से लागू किया है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जिले में भारी वर्षा से किसानों को हुए नुकसान के लिए प्रारंभ में मुआवजे का प्रावधान नहीं था, लेकिन स्थानीय नेताओं की पहल पर सरकार ने ₹1100 करोड़ की सहायता घोषित की, जिसमें से ₹550 करोड़ किसानों के खातों में जमा किए जा चुके हैं।
ये भी पढ़े: वरोरा नगर परिषद चुनाव का बजा बिगुल, बिना किसी दबाव के मतदान करें: निर्वाचन अधिकारी संदीप भास्के
कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह
जिला चुनाव प्रभारी विधायक संजय कुटे ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जिले का प्रदर्शन सराहनीय रहा और मनपा चुनाव में उससे भी बेहतर परिणाम आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि हर नेता के भीतर एक कार्यकर्ता जीवित रहना चाहिए, तभी पार्टी आगे बढ़ती है। कार्यक्रम के दौरान पालक मंत्री बावनकुले की उपस्थिति में अन्य दलों के कई पदाधिकारियों ने भाजपा में प्रवेश किया। जिले की अधिकांश नगर पालिका क्षेत्रों के दौरे से कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह देखा जा रहा है।
Bjp dominance in amaravati municipal corporation bawankule statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फुटबॉल में पहली बार महासंग्राम: आमने-सामने होंगे 41 साल के रोनाल्डो और 40 के लुका मोड्रिक
Jul 02, 2026 | 11:40 AMस्मार्ट सिटी या बदहाल शहर: आगरा में लोगों ने घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, विकास मॉडल पर उठे सवाल
Jul 02, 2026 | 11:39 AMनागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
Jul 02, 2026 | 11:38 AMअकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
Jul 02, 2026 | 11:33 AMनरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
Jul 02, 2026 | 11:33 AMबालाघाट में डीएसपी संतोष पटेल की पहल से बदली तस्वीर, सड़क पर भटकते बच्चों को समझाकर भेजा स्कूल, वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 11:29 AMICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
Jul 02, 2026 | 11:28 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














