- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Crime Branch Arrest Two Chain Snatchers 11 Cases Solved
Nashik Crime: रिकॉर्ड पर दर्ज दो शातिर आरोपी गिरफ्तार; 11 अपराधों का खुलासा
Nashik Chain Snatching: नासिक अपराध शाखा ने उत्तर प्रदेश के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर चैन स्नैचिंग और मोटरसाइकिल चोरी के कुल 11 मामलों का खुलासा किया तथा 5.14 लाख रुपये का माल जब्त किया।
- Written By: आंचल लोखंडे

two accused arrested (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nashik Police Action: अपराध शाखा यूनिट क्रमांक 2 ने उत्तर प्रदेश के रिकॉर्ड पर दर्ज दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर चैन स्नैचिंग के 10 तथा मोटरसाइकिल चोरी के 1 ऐसे कुल 11 अपराधों का खुलासा किया है। आरोपियों के पास से 5 लाख 14 हजार रुपये मूल्य का माल जब्त किया गया है।
8 फरवरी को अंबड पुलिस थाने की सीमा में तथा 9 फरवरी को गंगापुर पुलिस थाने की सीमा में चैन स्नैचिंग की घटनाएं हुई थीं। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने लगभग 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जांच में सामने आया कि स्कूटर पर सवार दो युवक वारदात को अंजाम देते थे। इनमें से एक आरोपी पैदल जाकर महिलाओं के गले से सोने की चैन छीनता और साथी के साथ मोटरसाइकिल से फरार हो जाता था।
कुल 11 अपराधों का खुलासा
तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर एक्सलो पॉइंट से रमाकुंज नगर मार्ग पर पिंजरे की दीवार के पास जाल बिछाकर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम शुभम विनोदकुमार मौर्य (25) और स्वदेश उर्फ शिलू रमाशंकर मौर्य (25) बताए।
सम्बंधित ख़बरें
Thane News: अवैध ऑर्केस्ट्रा बार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, निर्माण ध्वस्त
सिंहस्थ कुंभ में महिला सुरक्षा को देंगे सर्वोच्च प्राथमिकता, नीलम गोऱ्हे ने दिलाया भरोसा
चर्नी रोड-गिरगांव पुल विवाद, सैफी अस्पताल के खिलाफ जनता का प्रदर्शन, समर्थन में उतरे मंत्री लोढ़ा
महापौर का आह्वान: नासिक को स्वच्छ बनाने के लिए नागरिक आगे आएं, मनपा और NHAI का संयुक्त अभियान
दोनों वर्तमान में संजीवनगर, अंबड लिंक रोड पर किराये से रह रहे थे तथा मूल रूप से जनपद प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं। पुलिस जांच में आरोपियों से गंगापुर पुलिस थाने के 3, इंदिरानगर पुलिस थाने के 5, अंबड पुलिस थाने का 1, सातपुर पुलिस थाने का 1 तथा सरकारवाडा पुलिस थाने का 1 ऐसे कुल 11 अपराधों का खुलासा हुआ।
ये भी पढ़े: महाराष्ट्र में 700 प्रोफेसर की भर्ती! अनुदानित कॉलेजों में सालों की सूखे की मार खत्म, युवाओं के लिए बड़ा मौका
5 लाख 14 हजार रुपये का माल बरामद
आरोपियों के पास से दो टूटी हुई सोने की चैन, चोरी के पैसों से खरीदी गई मोटरसाइकिल तथा अपराध में प्रयुक्त दो महंगे मोबाइल फोन सहित कुल 5 लाख 14 हजार रुपये का माल बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी रिकॉर्ड पर दर्ज अपराधी हैं और उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश में चोरी व डकैती जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई अपराध शाखा यूनिट 2 के प्रभारी अधिकारी हेमंत तोडकऱ के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक डॉ. समाधान हिरे, पुलिस उपनिरीक्षक शंकर काले तथा अन्य अधिकारियों के पथक द्वारा की गई।
Nashik crime branch arrest two chain snatchers 11 cases solved
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फिर हिंसा में जल रहा मणिपुर… ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला उखरुल, पुलिस ने ये क्या कर दी अपील?
Feb 14, 2026 | 11:27 PMसूर्य ग्रहण क्यों होता है गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ा खतरा? जानिए क्या सावधानी बरतें
Feb 14, 2026 | 11:15 PMकौन थे कुमार भास्कर वर्मा? जिनके नाम पर ब्रह्मपुत्र नदी पर बना पुल, पीएम मोदी ने किया है उद्घाटन
Feb 14, 2026 | 10:59 PMएडन मार्करम की कप्तानी पारी और मार्को यानसेन का वार, न्यूजीलैंड को रौंदकर साउथ अफ्रीका ने दर्ज की बड़ी जीत
Feb 14, 2026 | 10:32 PMकोलंबो में ‘महामुकाबले’ का जुनून: स्टेडियम के बाहर दुनिया भर से पहुंचे फैंस, बारिश भी नहीं रोक पाएगी रोमांच
Feb 14, 2026 | 10:18 PMIND vs PAK: कौन मारेगा बाजी? चामिंडा वास ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया इस वजह से पाकिस्तान पर भारी पड़ेगा भारत
Feb 14, 2026 | 10:17 PMThane News: अवैध ऑर्केस्ट्रा बार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, निर्माण ध्वस्त
Feb 14, 2026 | 10:12 PMवीडियो गैलरी

UP विधानसभा में ‘एनकाउंटर’ पर तकरार: माता प्रसाद पांडेय का सरकार पर तंज, कहा- असली सनातनी भेदभाव नहीं करते
Feb 14, 2026 | 02:17 PM
खाकी बना ‘देवदूत’: कासगंज में ट्रेनिंग कर रहे सिपाही ने जान पर खेलकर बचाई मासूम की जान, SP ने किया सलाम
Feb 14, 2026 | 02:08 PM
संसद में कफ सिरप पर संग्राम, विपक्ष ने मांगा ₹5 लाख का मुआवजा, नड्डा बोले- एक भी मौत रिपोर्ट नहीं हुई- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:22 PM
बांग्लादेश में ‘तारिक’ का उदय, भारत के लिए संकट या सुनहरा मौका? PM मोदी के बधाई संदेश ने साफ की तस्वीर-VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:17 PM
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की महू में दस्तक! कारोबारी को फोन और मेल पर मिली धमकी, इंदौर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Feb 13, 2026 | 09:10 PM
‘अधिकारी का ट्रे उठाने के लिए नहीं, देश की रक्षा के लिए बना है जवान’, संसद में दहाड़े संजय सिंह- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:06 PM













