-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- The Reservation Lottery For The Thane Municipal Corporation Elections Will Be Held On November 11 2025
Thane MNC के 131 पदों पर आरक्षण प्रक्रिया शुरू, आपत्तियों की तारीख घोषित
- Written By: अपूर्वा नायक
Maharashtra Nikaay Chunaav: ठाणे मनपा चुनाव से पहले आरक्षण लॉटरी 11 नवंबर 2025 को निकाली जाएगी। कुल 131 सीटों में से 66 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

ठाणे महानगरपालिका (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra Local Body Election: ठाणे मनपा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चुनावों के लिए अनुसूचित जाति (महिला), अनुसूचित जनजाति (महिला), पिछड़ा वर्ग (पुरुष), पिछड़ा वर्ग (महिला) और सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षण निर्धारित करने हेतु लॉटरी निकालने और आरक्षण प्रारूप प्रकाशित करने का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
आरक्षण ड्रॉ मंगलवार, 11 नवंबर, 2025 को सुबह 10 बजे से ठाणे मनपा के राम गणेश गडकरी रंगायतन में आयोजित किया गया है। ठाणे मनपा में कुल 33 वार्ड हैं। इनमें से 32 वार्ड चार सदस्यीय और 1 वार्ड तीन सदस्यीय हैं। इन 33 वार्डों से कुल 131 सदस्यों का चुनाव होना है।
मनपा के कुल 131 में से 9 सीटें अनुसूचित जाति, 3 सीटें अनुसूचित जनजाति, 35 सीटें पिछड़ा वर्ग और 84 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं। कुल 131 सीटों में से 66 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इनमें से 5 सीटें अनुसूचित जाति, 2 सीटें अनुसूचित जनजाति, 18 सीटें पिछड़ा वर्ग और 41 सीटें सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
सम्बंधित ख़बरें
चार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग
Rain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
कोपरी-पांचपाखाडी में SIR अभियान को मिली रफ्तार, जिलाधिकारी ने खुद घर-घर जाकर बांटे गणना फॉर्म
महिलाओं के लिए किया जाएगा सीटों आरक्षण
पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए आरक्षित सभी श्रेणियों की सभी सीटों के लिए लॉटरी स्कूली छात्रों से निकाली जाएगी। सबसे पहले, अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 5 सीटों का ड्रॉ निकाला जाएगा।
इसके बाद, अनुसूचित जनजाति के 2 वाडों की सीटों के लिए ड्रॉ निकाला जाएगा। इसके बाद पिछड़े वर्ग के नागरिकों के वार्डों के लिए 35 सीटें आरक्षित की जाएगी और उनके लिए ड्रॉ निकाला जाएगा। इसके बाद पिछड़े वर्ग के नागरिकों की श्रेणी में महिलाओं के लिए 18 सीटों का आरक्षण किया जाएगा।
प्रकाशित की जाएगी आरक्षण की अंतिम अधिसूचना
आरक्षण का प्रारूप सोमवार 17 नवंबर 2025 को प्रकाशित किया जाएगा। इसलिए आरक्षण के संबंध में आपत्तियां और सुझाव प्रस्तुत करने की अवधि सोमवार, 17 नवंबर, 2025 से सोमवार, 24 नवंबर, 2025 (दोपहर 3 बजे तक) है। आपत्तियां और सुझाव मनपा मुख्यालय स्थित शहरी उपयोगिता केंद्र या सभी 9 संबंधित वार्ड समिति कार्यालयों में प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें :- Thane: मीरा भाईंदर में 40% बसें डिपो में खड़ी, रखरखाव की कमी से सेवा चरमराई
इस तरह की अपील ठाणे मनपा आयुक्त सौरभ राव ने की है। दर्ज आपत्तियों और सुझावों पर विचार करने के बाद आरक्षण की अंतिम अधिसूचना प्रकाशित की जाएगी। मनपा के चुनाव विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन और ठाणे मनपा के ईमेल पर भेजी गई आपत्तियां और सुझाव स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
The reservation lottery for the thane municipal corporation elections will be held on november 11 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














