Thane News: अवैध ऑर्केस्ट्रा बार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, निर्माण ध्वस्त

Illegal Construction Demolition: मीरा-भाईंदर में अवैध रूप से संचालित तीन ऑर्केस्ट्रा बारों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण हटाया गया और संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कदम उठाया।
illegal construction demolition
Mira Bhayandar illegal orchestra bar (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mira-Bhayandar: मीरा-भाईंदर में वसई विरार पुलिस आयुक्तालय की सीमा अंतर्गत जोन-1 क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित ऑर्केस्ट्रा बारों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कानून का शिकंजा कस दिया है। जांच में सामने आया कि क्षेत्र के कुछ ऑर्केस्ट्रा बार न केवल नियमों के विपरीत संचालित हो रहे थे, बल्कि उनमें अवैध निर्माण भी किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ केस दर्ज किए गए।

जिन ऑर्केस्ट्रा बारों पर कार्रवाई की गई, उनमें स्टार नाइट ऑर्केस्ट्रा बार, करावली ऑर्केस्ट्रा बार और व्हाइट हाउस ऑर्केस्ट्रा बार शामिल हैं। इन प्रतिष्ठानों में किए गए अवैध निर्माण को लेकर मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के अतिक्रमण विभाग ने संज्ञान लेते हुए नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की। पुलिस आयुक्तालय को दिए गए निर्देशों के अनुरूप महानगरपालिका ने काशिमीरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत स्थित इन बारों पर बुलडोजर कार्रवाई भी की।

कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध निर्माण और बिना वैध अनुमति के संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ भविष्य में भी कठोर कदम उठाए जाएंगे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

अवैध रूप से संचालित किसी भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान को बख्शा नहीं जाएगा

प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित किसी भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान को बख्शा नहीं जाएगा। नियमित निरीक्षण और संयुक्त कार्रवाई के माध्यम से कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाएगा, ताकि नागरिकों की सुरक्षा और शांति बनी रहे।

Navbharat Live
navbharatlive.com