- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Farm Road Water Recharge Public Participation Scheme
किसानों के लिए शुरू होगी खेत पांदण सड़क और जल पुनर्भरण योजना, अमरावती में लोकसहभाग से होंगे विकास कार्य
Amravati Farmer Scheme News:अमरावती जिले में पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर खेत पांदण सड़क एवं जल पुनर्भरण योजना के तहत किसानों की सुविधा के लिए लोकसहभाग से सड़क और जलसंचयन कार्य किए जाएंगे।

Amravati Farmer Scheme (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल)
Amravati Public Participation News: अमरावती जिलाधिकारी आशीष येरेकर ने जिले में किसानों की सुविधा के लिए पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर खेत पांदण सड़क एवं जल पुनर्भरण योजना के तहत लोकसहभाग से कार्य कराने हेतु इच्छुक गैरसरकारी संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस योजना के अंतर्गत किसानों की भागीदारी, ग्राम पंचायत निधि और जिला नियोजन समिति के सहयोग से खेत पांदण सड़कें तथा जल पुनर्भरण कार्य किए जाएंगे। योजना का उद्देश्य कम लागत में किसानों के हित में सड़क निर्माण करना है।
जनसहभाग से होंगे सड़क और जलसंचयन कार्य
योजना के तहत प्रति एक किलोमीटर पांधन सड़क के लिए अधिकतम 9 लाख रुपये की सीमा तय की गई है, जिसमें कम से कम 1.5 लाख रुपये जनसहभाग से जुटाने होंगे। शेष राशि जिला नियोजन समिति निधि से दी जाएगी। अधिक लोकसहभाग और कम शासकीय निधि में कार्य करने वाली संस्थाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक संस्थाओं को पंजीकरण प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र तथा पूर्व कार्यों का विवरण संलग्न कर आवेदन उपजिलाधिकारी रोहयो कार्यालय, अमरावती में जमा करना होगा। आवेदन 15 मई से 22 मई 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सड़क हादसे के बाद अब मिलेगा 1.5 लाख तक मुफ्त इलाज, अमरावती में शुरू हुई पीएम राहत योजना
अर्जुनी मोरगांव में जलापूर्ति योजना पर किसानों का अनशन जारी, पानी दर घटाने की मांग को लेकर किसान आक्रामक
आषाढ़ी वारी के लिए अहिल्यानगर प्रशासन अलर्ट, वारकरियों की सुविधाओं के लिए जिला प्रशासन की बड़ी तैयारी
खामगांव में 28 हजार छात्रों को मिलेंगी मुफ्त पाठ्यपुस्तकें, नए शैक्षणिक सत्र से पहले शिक्षा विभाग की तैयारी
प्राप्त आवेदनों की जांच 25 मई को
प्राप्त आवेदनों की जांच 25 मई को जिला स्तरीय समिति द्वारा की जाएगी, जबकि पात्र संस्थाओं की बैठक 26 मई को आयोजित होगी। योजना संबंधी जानकारी के लिए उपजिलाधिकारी ज्ञानेश्वर घ्यार तथा कार्यक्रम व्यवस्थापक रामेश्वर परलकर से संपर्क भी किया जा सकता है।
ये भी पढ़े: पुणे अस्पताल बम साजिश में बड़ा एक्शन, नागपुर से दबोचा गया फरार संदिग्ध, दुकान से मिला IED टाइमर का डिब्बा
इन्हें मिलेगी प्राथमिकता
- अधिक लोकसहभाग और कम शासकीय निधि में काम करने वाली संस्थाएं
- जलयुक्त शिवार या तालाब गाळ निकासी योजनाओं का अनुभव रखने वाली संस्थाएं
- किसानों के हित में सेवाभाव से कार्य करने वाली गैरसरकारी संस्थाएं
- 9 लाख रु. प्रति किमी लागत सीमा
- 1.5 लाख रु. जनसहयोग अनिवार्य
- शेष निधि जिला नियोजन समिति से
Amravati farm road water recharge public participation scheme
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कोलकाता में सड़कों पर नमाज को लेकर भारी तनाव, पुलिस एक्शन के बाद भड़का गुस्सा; इलाके में जमकर बवाल
May 15, 2026 | 05:27 PMहोर्मुज पर टेंशन बढ़ी तो UAE ने चला मास्टरस्ट्रोक, PM मोदी की यात्रा के बीच सामने आया बड़ा प्लान, जानें सबकुछ
May 15, 2026 | 05:11 PMमां की हंसी देखकर भावुक हुए Ayushmann Khurrana,एक्टर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
May 15, 2026 | 05:09 PMBhopal News: अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन के स्टे पर नहीं हो सकी बहस, इस वजह से 23 जून तक टली सुनवाई
May 15, 2026 | 05:08 PMKaran Johar Emotional Post: सोशल मीडिया के दबाव पर छलका करण जौहर का दर्द, पुराने दिनों को किया याद
May 15, 2026 | 04:59 PMकिसानों के लिए शुरू होगी खेत पांदण सड़क और जल पुनर्भरण योजना, अमरावती में लोकसहभाग से होंगे विकास कार्य
May 15, 2026 | 04:56 PMGoogle का बड़ा बदलाव, अब बिना मोबाइल नंबर नहीं मिलेगा पूरा 15GB स्टोरेज, यूजर्स में मची हलचल
May 15, 2026 | 04:55 PMवीडियो गैलरी

NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM














