खामगांव में 28 हजार छात्रों को मिलेंगी मुफ्त पाठ्यपुस्तकें, नए शैक्षणिक सत्र से पहले शिक्षा विभाग की तैयारी

Samagra Shiksha Abhiyan News: खामगांव तहसील में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत 28 हजार से अधिक विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकें वितरित की जाएंगी।
khamgaon free school books 2026 samagra shiksha scheme
Samagra Shiksha Abhiyan (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Khamgaon Textbook Distribution News: खामगांव सं. शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत खामगांव तहसील के 28 हजार से अधिक छात्रों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकों का लाभ दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। तहसील के 209 स्कूलों में लगभग 1 लाख 80 हजार पुस्तकों का वितरण किया जाएगा। इसके लिए 15 वितरण केंद्र बनाए गए हैं, जहां से मराठी, उर्दू और हिंदी माध्यम की पुस्तकें स्कूलों तक पहुंचाई जाएंगी। बाल निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम के अंतर्गत कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जाती हैं।

इस योजना में जिला परिषद, नगर पालिका तथा निजी सहायता प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हैं। खामगांव पंचायत समिति अंतर्गत इस वर्ष कुल 209 विद्यालयों को योजना में शामिल किया गया है। इनमें 152 जिला परिषद स्कूल, 14 नगर निगम स्कूल तथा 43 निजी सहायता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं।

1 लाख 80 हजार 123 पुस्तकें प्राप्त

छात्रों और पुस्तकों की संख्या तहसील में मराठी माध्यम के 20,166, उर्दू माध्यम के 7,357 और हिंदी माध्यम के 480 छात्र लाभान्वित होंगे। कुल 28,003 छात्रों को पाठ्यपुस्तकों का एक-एक सेट उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए मराठी माध्यम की 1,26,847, उर्दू माध्यम की 50,023 तथा हिंदी माध्यम की 3,253 पुस्तकें उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है।

वितरण के लिए 15 केंद्र निर्धारित अमरावती स्थित बालभारती भवन से तहसील स्तर पर लगभग 1 लाख 80 हजार 123 पुस्तकें प्राप्त होंगी। इन पुस्तकों का वितरण अटाली, भालेगांव, बोथाकाजी, गणेशपुर, गोंधनापुर, हिवरखेड़, लखनवाड़ा, निपाना, पलाशी बुद्रुक, पिंपलगांव राजा, रोहाना, सुताला, तेंभुरना तथा खामगांव नगर पालिका क्रमांक 1 और 2 केंद्रों के माध्यम से किया जाएगा।

शैक्षणिक सत्र 15 जून 2026 से शुरू

पंस समूह शिक्षा अधिकारी उमेश जैन ने कहा कि अधिकारियों की निगरानी में तैयारी समूह शिक्षा अधिकारी उमेश जैन के मार्गदर्शन में समूह समन्वयक विट्ठल पाटेखेड़े, विट्ठल पथरीकर, विनोद भुसांडे, सुनीता गवई, राम निकलजे, सुरेश इंगले, सागर कालदाते, संजय जाधव तथा समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय के अन्य कर्मचारी वितरण व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पहले दिन ही मिलेंगी पुस्तकें शैक्षणिक सत्र 15 जून 2026 से शुरू होगा। शिक्षा विभाग का प्रयास है कि स्कूल खुलने के पहले दिन ही विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध करा दी जाएं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com