- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Metro Underground Project Controversy Tribunal Hearing Postponed
Bhopal News: अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन के स्टे पर नहीं हो सकी बहस, इस वजह से 23 जून तक टली सुनवाई
MP News: भोपाल मेट्रो की अंडरग्राउंड लाइन के खिलाफ वक्फ ट्रिब्यूनल में सुनवाई न्यायाधीश के अवकाश के कारण 23 जून तक टल गई है। बता दें कि एक पक्ष ने इस प्रोजेक्ट पर स्टे की मांग की है।
- Written By: सजल रघुवंशी

अंडरग्राउंड मेट्रो (प्रतीकात्मक इमेज, सोर्स- एआई जनरेटेड)
Bhopal Metro Underground Project Controversy: राजधानी भोपाल के पुराने शहर स्थित बड़ा बाग कब्रिस्तान के नीचे प्रस्तावित अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन को लेकर विवाद अब कानूनी प्रक्रिया तक पहुंच गया है। गुरुवार को इस मामले की सुनवाई मध्य प्रदेश राज्य वक्फ ट्रिब्यूनल में निर्धारित थी लेकिन न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब मामले की अगली सुनवाई 23 जून को होगी।
कमेटी इंतेजामियां औकाफ-ए-अम्मा ने भोपाल टॉकीज क्षेत्र स्थित बड़ा बाग कब्रिस्तान और नारियलखेड़ा की वक्फ जमीन पर मेट्रो निर्माण का विरोध करते हुए दो अलग-अलग याचिकाएं दायर की हैं। कमेटी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अंसार उल हक और अधिवक्ता इब्राहिम सरवत शरीफ खान पक्ष रख रहे हैं।
मामले में अब तक हो चुकीं दो सुनवाई
अधिवक्ता इब्राहिम सरवत शरीफ खान ने बताया कि मामले में अब तक दो बार सुनवाई हो चुकी है। गुरुवार को स्टे आवेदन पर बहस प्रस्तावित थी लेकिन न्यायालय में सुनवाई टल जाने के कारण इसे आगे की तारीख पर बढ़ा दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: ASI सर्वे के वो दावे, जिन्होंने भोजशाला विवाद में फूंक दी नई जान; कैसे हिंदू पक्ष में पलटा फैसला?
‘सत्य और सनातन की जीत’, भोजशाला फैसले पर विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान; मुस्लिम समाज से की यह अपील
Bhopal News: रिटायर्ड जज की बहू की मौत के मामले में बड़ा अपडेट, समर्थ सिंह और सास पर दर्ज हुई FIR
राजधानी भोपाल में 11वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, AI से अश्लील फोटो बनाकर परेशान करते थे 2 युवक
कब्रों की संरचना को नुकसान पहुंचने की आशंका
पहले प्रकरण में राजधानी भोपाल के हमीदिया रोड क्षेत्र स्थित मासूमा तकिया अम्मनशाह, मस्जिद नूरानी, मुल्लाशाह समेत अन्य पंजीकृत वक्फ कब्रिस्तान क्षेत्रों के नीचे से मेट्रो लाइन ले जाने पर आपत्ति दर्ज कराई गई है। कमेटी इंतेजामियां औकाफ-ए-अम्मा का कहना है कि मेट्रो परियोजना के कारण करीब एक एकड़ क्षेत्र प्रभावित हो सकता है, जिससे कई कब्रों की संरचना और परिसर को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: Explainer: ASI सर्वे के वो दावे, जिन्होंने भोजशाला विवाद में फूंक दी नई जान; कैसे हिंदू पक्ष में पलटा फैसला?
अब तक सुरक्षा आकलन सार्वजनिक नहीं किए- कमेटी का दावा
कमेटी इंतेजामियां औकाफ-ए-अम्मा ने आरोप लगाया है कि मेट्रो परियोजना से जुड़े अधिकारियों की ओर से अब तक विस्तृत नक्शा, तकनीकी रिपोर्ट और सुरक्षा आकलन सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। कमेटी के मुताबिक, इसी वजह से स्थानीय लोगों और संबंधित पक्षों के बीच चिंता और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अब इस मामले की आगे की स्थिति और दिशा 23 जून को होने वाली अगली सुनवाई के बाद ही साफ हो पाएगी। ऐसे में सब की नजर अदालत के आगामी फैसले और सुनवाई पर टिकी हुई है।
Metro underground project controversy tribunal hearing postponed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मां की हंसी देखकर भावुक हुए Ayushmann Khurrana,एक्टर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
May 15, 2026 | 05:09 PMBhopal News: अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन के स्टे पर नहीं हो सकी बहस, इस वजह से 23 जून तक टली सुनवाई
May 15, 2026 | 05:08 PMKaran Johar Emotional Post: सोशल मीडिया के दबाव पर छलका करण जौहर का दर्द, पुराने दिनों को किया याद
May 15, 2026 | 04:59 PMGoogle का बड़ा बदलाव, अब बिना मोबाइल नंबर नहीं मिलेगा पूरा 15GB स्टोरेज, यूजर्स में मची हलचल
May 15, 2026 | 04:55 PMसड़क पर दौड़ी ‘डबल डेकर कार’, छत पर दूसरी कार फिट कर शख्स ने दिखाया गजब जुगाड़
May 15, 2026 | 04:53 PMशिवसेना विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, CJI सूर्यकांत ने ठाकरे गुट को क्यों लगाई फटकार? जानें पूरा मामला
May 15, 2026 | 04:45 PMसड़क हादसे के बाद अब मिलेगा 1.5 लाख तक मुफ्त इलाज, अमरावती में शुरू हुई पीएम राहत योजना
May 15, 2026 | 04:44 PMवीडियो गैलरी

NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM














