-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Farm Party Dispute Classmate Iron Rod Attack Case
अमरावती में मटन पार्टी के बहाने खेत में बुलाया, मामूली विवाद के बाद दोस्त पर जानलेवा हमला
Amravati Attempt to Assault: अमरावती जिले के आसेगांव थाना क्षेत्र में खेत पर आयोजित एक पार्टी के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Assault Case (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Amravati Crime News: आसेगांव थाना क्षेत्र के वाढोणा के एक खेत में खाना बनाने के दौरान हुए मामूली विवाद में एक युवक ने अपने ही क्लासमेट पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने दिनेश पुंडलिक पवार 35, सांगवी, अचलपुर की शिकायत पर आरोपी शुभम प्रभुदास इंगले 27, वाढोणा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मटन पार्टी का बहाना, खेत में बनाई पनीर की सब्जी
जानकारी के अनुसार दिनेश पवार और आरोपी शुभम इंगले दोनों पुराने क्लासमेट हैं। 13 जून की रात करीब 8।30 बजे आरोपी शुभम ने दिनेश से कहा कि चल मेरे खेत में मटन की पार्टी है, तू अपने घर से रोटियां लेकर आ। इसके बाद दिनेश अपने घर से रोटियां लेकर आया और दोनों आरोपी की मोटरसाइकिल पर बैठकर वाढोणा शिवार में स्थित खेत पर चले गए।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर आपली बस विवाद: नियमों को बाईपास कर कंपनी को भुगतान, परिवहन विभाग में वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा
साकीनाका मैनहोल हादसे की जांच रिपोर्ट कमिश्नर को सौंपी; अधिकारियों के बयानों में विरोधाभास, ठेकेदार फरार
Amravati Rainfall: अमरावती जिले में बारिश की भारी कमी, जुलाई में अब तक केवल 48% वर्षा
उल्हासनगर को मिलेगा 500 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री और सांसद श्रीकांत शिंदे का बड़ा ऐलान
युवक हुआ लहूलुहान
वहां जाने पर दिनेश को मटन के बजाय पनीर की सब्जी का सामान दिखा। आरोपी शुभम चूल्हे पर सब्जी बनाने बैठ गया। सब्जी बनाते समय चूल्हे की आंच कम थी, जिसकी वजह से सब्जी जल्दी पक नहीं रही थी। इसी बात पर आरोपी शुभम अचानक भड़क गया और उसने दिनेश को बेहद गंदी और अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़े: दारव्हा बस स्टैंड पर महिला का पर्स चोरी, पुलिस ने घंटों में 1.30 लाख का माल किया बरामद
पुलिस में शिकायत के बाद मामला दर्ज
दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने हाथापाई करते हुए अपनी गाड़ी की डिक्की से लोहे की रॉड निकाली और दिनेश पर दे मारी। रॉड दिनेश के दाहिने कान के पिछले हिस्से पर जोर से लगी, जिससे खून बहने लगा। हमला करने के बाद आरोपी शुभम ने दिनेश को धमकी दी कि अगर इस बात की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, तो तुझे देख लूंगा। शुरुआती डर के बाद, घायल पीड़ित दिनेश पवार ने आसेगांव थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
Amravati farm party dispute classmate iron rod attack case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी का उज्जैन में लोकार्पण; सीएम मोहन यादव ने बच्चों को बांटे गुलाब
Jul 15, 2026 | 04:10 PMWorld Snake Day: सांप अपनी जीभ बार-बार बाहर क्यों निकालते हैं? जानिए इसका वैज्ञानिक कारण
Jul 15, 2026 | 04:08 PMनागपुर आपली बस विवाद: नियमों को बाईपास कर कंपनी को भुगतान, परिवहन विभाग में वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा
Jul 15, 2026 | 04:06 PMवाराणसी के लिए ऐतिहासिक फैसला! मोदी सरकार ने मंजूर किया मेगा लिंक कॉरिडोर, जानिए पूरा प्लान
Jul 15, 2026 | 04:04 PMसाकीनाका मैनहोल हादसे की जांच रिपोर्ट कमिश्नर को सौंपी; अधिकारियों के बयानों में विरोधाभास, ठेकेदार फरार
Jul 15, 2026 | 04:03 PMशहनाज गिल और राघव जुयाल के रिश्ते का क्या है सच? डेटिंग के सवाल पर एक्ट्रेस ने दिया बड़ा जवाब
Jul 15, 2026 | 04:01 PMAmravati Rainfall: अमरावती जिले में बारिश की भारी कमी, जुलाई में अब तक केवल 48% वर्षा
Jul 15, 2026 | 04:00 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM











